Expert

क्या रोज अचार खाने से गट हेल्थ बेहतर होती है? एक्सपर्ट से जानें

कई लोग अचार के बिना खाना नहीं खाते हैं। उन्हें रोजाना खाने के साथ अचार का सेवन करने की आदत होती है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि अचार खाने से गट हेल्थ पर कैसा असर होता है? 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रोज अचार खाने से गट हेल्थ बेहतर होती है? एक्सपर्ट से जानें


भारतीय खाने में अचार की खास जगह होती है। कई लोगों को अचार इतना पसंद होता है कि वे अचार के बिना खाना ही नहीं खाते हैं। अगर आप भी अचार के बिना खाना नहीं खाते हैं, तो आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है कि रोजाना अचार खाने से सेहत पर कैसा असर होता है? इस सवाल का जवाब गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. शुभा इमैनेनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर दिया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि रोजाना अचार खाने की आदत हमारी गट हेल्थ के लिए कैसी है। साथ ही, हम ये भी जानेंगे कि डेली डाइट में अचार का सेवन करना चाहिए या नहीं। आइए अच्छी तरह से इन सवालों के जवाब जानते हैं।

अचार का सेवन रोजाना कर सकते हैं या नहीं?

अचार का कम मात्रा में रोजाना सेवन किया जा सकता है, लेकिन इस बात का जवाब पूरी तरह से इंसान की डाइट पर निर्भर करता है।  अगर आप प्रोसेस्ड, जंक और मसालेदार खाना ज्यादा खाते हैं, तो आपको रोजाना अचार का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पेट की समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, लंबे समय तक लगातार ज्यादा अचार खाने से पेट में अल्सर होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें- रोज अचार खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, डायटीशियन से जानें इनके बारे में

अचार का सेवन गट हेल्थ के लिए सही है या नहीं?

अचार का सेवन करने से गट हेल्थ को फायदा होता है। अचार में बहुत अच्छी मात्रा के अंदर गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो गट हेल्थ के लिए अच्छे साबित होते हैं। इन बैक्टीरिया की मदद से आप आंतों का ख्याल रखने के साथ इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं। हालांकि, आपको अचार खरीदते समय कुछ बातों पर ध्यान देना चाहिए। जैसे कि अचार में बहुत ज्यादा नमक, विनेगर और चीनी का इस्तेमाल न किया गया हो। इससे गट हेल्थ को गंभीर रूप से नुकसान हो सकता है। यही वजह है कि आपको कम मात्रा में ही अचार का सेवन करना चाहिए।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Shubha Immaneni (@gastro_drshubha)

ज्यादा मात्रा में अचार खाना सेहत के लिए है नुकसानदायक

पेट की समस्याएं हो सकती है

अगर आप रोजाना जरूरत से ज्यादा मात्रा में अचार का सेवन करते हैं, तो पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, अचार को टेस्टी और चटपटा बनाने के लिए इसमें ज्यादा मिर्च-मसालों और विनेगर का इस्तेमाल किया जाता है। इससे पेट में एसिडिटी और अपच जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।

eating pickles

कोलेस्ट्रॉल में बढ़ोतरी हो सकती है

ज्यादा अचार खाने से व्यक्ति को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, अचार को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए इसमें ज्यादा मात्रा में तेल डाला जाता है। यही वजह है कि आचार का ज्यादा सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। इससे दिल की बीमरियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है

कई लोग अचार में ज्यादा मात्रा के अंदर नमक डालते हैं। इससे शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ सकती है। शरीर में जरूरत से ज्यादा सोडियम पहुंचने पर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। अगर आप पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर  की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो अचार का सेवन करने से परहेज फायदेमंद साबित होगा।

इसे भी पढ़ें- बीमारी और डाइट: हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) की समस्या है तो फॉलो करें ये 7 दिनों का डाइट प्लान

आखिर में आप अचार का सीमित मात्रा में रोजाना सेवन कर सकते हैं। हालांकि, आपको इसमें इस्तेमाल हुई सामग्री का ख्याल रखना चाहिए। अचार का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से शरीर को कई तरह की छोटी-बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अचार को कम मात्रा में खाते हैं, तो गट हेल्थ को फायदा हो सकता है।

Read Next

सर्दियों में रोज सुबह पिएं इन 4 बीजों का पानी, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version