Doctor Verified

बीमारी और डाइट: हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) की समस्या है तो फॉलो करें ये 7 दिनों का डाइट प्लान

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए डाइट पर खास ध्यान देना जरूरी है। जानें हाइपरटेंशन के लिए हमें क्या डाइट प्लान फॉलो करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
बीमारी और डाइट: हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) की समस्या है तो फॉलो करें ये 7 दिनों का डाइट प्लान

Diet Plan For Hypertension: दिल से जुड़ी बीमारियां हाई ब्लड प्रेशर के कारण भी हो सकती हैं।क्योंकि ब्लड प्रेशर हाई होने पर वेसेल्स में ब्लड का प्रेशर बढ़ जाता है। वैसे तो दिन में कई बार ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव आता है। लेकिन अगर लंबे समय तक वेसेल्स में ब्लड का प्रेशर ज्यादा रहता है, तो इसे ब्लड प्रेशर कहा जाता है। हाई ब्लड प्रेशर को हाइपरटेंशन भी कहा जाता है। इसके कारण हार्ट स्ट्रोक, हार्ट अटैक, किडनी से जुड़ी समस्याएं और हार्ट फेलियर का खतरा हो सकता है। इसलिए इसे कंट्रोल रखना जरूरी है। हाई ब्लड प्रेशर होने पर शरीर में बार-बार पसीना आने लगता है, आंखे लाल होना, तेज सिरदर्द, सीने में दर्द और उल्टी व जी मिचलाना जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। अगर आप अपनी डाइट और लाइफस्टाइल को हेल्दी रखते हैं, तो आप हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रख सकते हैं।

डाइट में कोई भी गलती हाई ब्लड प्रेशर बढ़ाने की वजह भी बन सकती है। अब सवाल आता है कि ऐसे में डाइट में क्या लेना चाहिए और किन चीजों को अवॉइड करना चाहिए। इस सवाल का जवाब हम जानेंगे ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल सीरीज बीमारी और डाइट में। इस सीरीज में हम हर बीमारी के लिए वीकली डाइट प्लान आपसे साझा करते रहते हैं। इसके लिए हम डॉक्टर्स और डाइट एक्सपर्ट्स की सलाह पर आपके लिए डाइट प्लान तैयार करते हैं। इस लेख में आज हम हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) के लिए डाइट प्लान बताएंगे। इसके लिए हमने डाइट प्लान लिया है गुरुग्राम मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल के न्यूट्रिशनिस्ट और डायटेटिक्स की हेड डॉ. नीति शर्मा से।

01 (100)

हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) की समस्या में फॉलो करें ये 7 दिनों का डाइट प्लान- Weekly Diet Plan To Control Hypertension Patients

पहला दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में आप ओट्स का दलिया बनाकर खा सकते हैं। इसमें एक मुट्ठी अखरोट और एक सेब भी जरूर डालें। मिड मॉर्निंग स्नैक्स में मिक्स फ्रूट्स (पपीता, सेब और केला) खा सकते हैं।

लंच में क्या खाएं?

लंच में आप किसी भी दाल के साथ थोड़े से ब्राउन राइस खा सकते हैं। इसके साथ ही पालक की सब्जी और खीरे का सलाद खाना न भूलें। शाम के स्नैक्स में आप भूने हुए चने या कुछ बादाम खा सकते हैं।

डिनर में क्या खाएं?

डिनर में आप ग्रील्ड पनीर के साथ उबली सब्जियां खा सकते हैं। इन सब्जियों में ब्रोकली, गाजर और बीन्स जरूर एड करें।

दूसरा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

ब्रेकफास्ट में आप मूंग दाल चीला ले सकते हैं। इसके साथ दही और हरे धनिये की चटनी खा सकते हैं। मिड मॉर्निंग स्नैक्स में आप केला खा सकते हैं।

लंच में क्या खाएं?

लंच में आप किनोवा का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ कोई सब्जी खा सकते हैं। इसे कम से कम तेल में बनाएं और साथ में दही भी खाएं।

डिनर में क्या खाएं?

डिनर में आप मेथी की सब्जी के साथ रोटी खा सकते हैं। इसके साथ टमाटर और खीरे का सलाद भी जरूर खाएं।

इसे भी पढ़ें-

तीसरा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

ब्रेकफास्ट में आप एवोकाडो टोस्ट खा सकते हैं। इस पर थोड़ी-सा अलसी का पाउडर भी छिड़के। स्नैक्स में आप पिस्ता और काजू खा सकते हैं।

लंच में क्या खाएं?

लंच में आप मूंग दाल के साथ ब्राउन राइस खा सकते हैं। इसके साथ कम तेल मसालों में बनी घीया की सब्जी भी खाएं। शाम के दौरान आप छाछ या सेब ले सकते हैं।

डिनर में क्या खाएं?

डिनर में आप ग्रील्ड टोफू के साथ उबली ब्रोकली खा सकते हैं। इसके साथ किनोवा खा सकते हैं।

चौथा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

ब्रेकफास्ट में आप पालक, केला, बादाम दूध और चिया सीड्स से बनी स्मूदी पी सकते हैं। इसके सेवन से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। मिड मॉर्निंग स्नैक्स में आप मिक्स्ड बेरीज खा सकते हैं।

लंच में क्या खाएं?

लंच में बाजरा की रोटी के साथ कोई भी सब्जी खा सकते हैं। इसे कम तेल मसालों के साथ बनाएं और साथ में दही भी लें। शाम में एक मुट्ठी सूरजमुखी के बीज और कद्दु के बीज खा सकते हैं।

डिनर में क्या खाएं?

डिनर में आप स्टिर फ्राई पनीर और शिमला मिर्च खा सकते हैं। इसके साथ आप थोड़े से ब्राउन राइस भी ले सकते हैं।

पांचवा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में आप कई सब्जियों के साथ पोहा बनाकर खा सकते हैं। इसमें मटर, गाजर और प्याज जरूर एड करें। हेल्दी फैट्स के लिए भूनी हुई मूंगफली डालना न भूलें। मिड मॉर्निंदग स्नैक्स में आप नारियल पानी के साथ एक मुट्ठी बादाम खा सकते हैं।

लंच में क्या खाएं?

लंच में आप चने की सब्जी के साथ गेंहु की रोटी खा सकते हैं। इसके साथ खीरा और टमाटर का सलाद खा सकते हैं।

डिनर में क्या खाएं?

डिनर में आप मिक्स वेज सूप ले सकते हैं। इसमें टमाटर, गाजर, बीन्स भी एड करें। इसके साथ व्हीट टोस्ट भी खाएं।

इसे भी पढ़ें-

छठा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में आप रवा उपमा खा सकते हैं। इसमें गाजर, टमाटर, बीन्स और मटर जैसी कई सब्जियां डालकर बनाएं। स्नैक्स में आप एक बाउल पपीता खा सकते हैं।

लंच में क्या खाएं?

लंच में आप ब्राउन राइस से बनी मूंग दाल की खिचड़ी खा सकते हैं। इसे मिक्स वेजिटेबल रायता के साथ सर्व करें। शाम के स्नैक्स में अखरोट या डार्क चॉकलेट खा सकते हैं।

डिनर में क्या खाएं?

रात में खाने में आप लौकी और टमाटर सब्जी के साथ गेंहू की रोटी खा सकते हैं। इसके साथ सलाद जरूर खाएं।

सांतवा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

ब्रेकफास्ट में आप मेथी का भरवा पराठा खा सकते हैं। इसके साथ लो फैट दही खा सकते हैं। स्नैक्स में आप सेब या संतरा खा सकते हैं।

लंच में क्या खाएं?

लंच में आप बाजरा की खिचड़ी खा सकते हैं। इसके साथ खीरे का रायता भी एंजॉय करें। शाम के दौरान एक गिलास नारियल पानी पिएं और नट्स खाएं।

डिनर में क्या खाएं?

डिनर में आप भूनी हुई जुकीनी, बेल पेपर्स, गाजर और किनोवा खा सकते हैं।

एक्सपर्ट टिप्स

हाई बीपी कंट्रोल रखने के लिए दिनभर पर्याप्त पानी पिएं। अपनी डाइट में आप केमोमाइल टी और ग्रीन टी एड कर सकते हैं। जिन चीजों में सोडियम ज्यादा होता है ऐसी चीजों को खाना अवॉइड करें। अपनी डाइट में हेल्दी फैट्स वाले फूड्स जैसे कि अलसी, चिया सीड्स, ऑलिव ऑयल और नट्स कंट्रोल में खाएं। रोज एक्सरसाइज करें जिससे बॉडी एक्टिव रहे और ब्लड प्रेशर मेंटेन रहे।

इस लेख में हमने आपको बेसिक डाइट प्लान शेयर किया है। अगर आपको परेशानी ज्यादा रहती है, तो इसे अपने डॉक्टर की सलाह पर ही फॉलो करें। इस सीरीज में हम हर बीमारी के लिए डाइट प्लान फॉलो करते हैं। जिससे आपको उस बीमारी को कंट्रोल करने में मदद मिल सके। इस तरह के अन्य लेख आप ओनलीमायहेल्थ की वेबासाइट पर पढ़ सकते हैं।

Read Next

सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए खाएं काली मिर्च से बनी ये चटनी, जानें फायदे और रेसिपी

Disclaimer