Expert

रोज अचार खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, डायटीशियन से जानें इनके बारे में

Side Effects Of Eating Pickle: अचार का ज्यादा सेवन सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। जानें इसके नुकसान -

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Apr 23, 2023 14:00 IST
रोज अचार खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, डायटीशियन से जानें इनके बारे में

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Side Effects Of Eating Pickle In Hindi: खाने के साथ अचार मिल जाए, तो स्वाद दोगुना हो जाता है। कुछ लोग अचार खाने के इतने शौकीन होते हैं कि खाने के साथ अचार जरूर खाते हैं। अचार खाने में तो स्वादिष्ट लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका ज्यादा सेवन आपकी सेहत को नुकसानदायक हो सकता है? जी हां, ज्यादा अचार खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अचार में नमक, मिर्च-मसाला और तेल की मात्रा बहुत अधिक होती है। रोजाना अचार का सेवन करने से आप हाई ब्लड प्रेशर, एसिडिटी, गैस, हाई कोलेस्ट्रॉल और अल्सर जैसी समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। आज इस लेख में डायटीशियन अबरना मैथ्यूवनन हमें बता रही हैं ज्यादा अचार खाने के नुकसान (Achar Khane Ke Nuksan)-

ज्यादा अचार खाने के नुकसान - Side Effects Of Eating Pickles In Hindi

कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है

ज्यादा अचार का सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है। दरअसल, अचार को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए इसमें काफी अधिक मात्रा में तेल डाला जाता है। ऐसे में, अगर आप अधिक मात्रा में अचार का सेवन करते हैं, तो यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण बन सकता है। इससे दिल की बीमारियों का जोखिम बहुत अधिक बढ़ जाता है।

हाई ब्लड प्रेशर

अचार में नमक की मात्रा अधिक होती है। ज्यादा अचार का सेवन करने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ने लगती है। इसकी वजह से आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को पहले से ही बीपी की परेशानी हो, उन्हें अचार का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

Side-Effects-Of-Pickle

शरीर में सूजन

ज्यादा मात्रा में अचार का सेवन करने से शरीर में सूजन की परेशानी भी हो सकती है। दरअसल, अचार को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इसमें प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी वजह से शरीर में सूजन और दर्द की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: मिर्च का अचार खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कितनी मात्रा में खाना है सही

एसिडिटी और गैस 

अचार को स्वादिष्ट और चटपटा बनाने के लिए इसमें ज्यादा मिर्च-मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही, सिरके का प्रयोग भी किया जाता है। ऐसे में अचार का ज्यादा सेवन करने से आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप रोज अचार का सेवन करते हैं, तो इससे पेट में एसिडिटी, गैस और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक लगातार ज्यादा अचार खाने से पेट में अल्सर होने का खतरा रहता है।

हड्डियां कमजोर हो सकती हैं

अचार में सोडियम की मात्रा काफी अधिक होती है। इसकी वजह से शरीर कैल्शियम का अवशोषण अच्छी तरह नहीं कर पाता है। ज्यादा अचार खाने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और दर्द की शिकायत भी हो सकती है। यही वजह है कि अर्थराइटिस और जोड़ों से संबंधित बीमारियों में अचार का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: अदरक का अचार खाने से सेहत को मिलते हैं ये 8 फायदे, जानें बनाने का तरीका

अचार का ज्यादा सेवन करने से इन सभी स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए, अचार का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो आपको अचार का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

Disclaimer