Ginger Pickle Benefits: अदरक का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में अदरक को औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार जैसी समस्या में अदरक का काढ़ा पीना बहुत फायदेमंद होता है। अदरक का इस्तेमाल वैसे तो चाय से लेकर सब्जियों के मसाले के रूप रोजाना किया जाता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी अदरक का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अदरक को मसाले के रूप में ही नहीं बल्कि इसका अचार बनाकर भी खाया जाता है। आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज में भी अदरक का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अदरक का अचार भी आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाने से लेकर कई समस्याओं में बहुत फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं अदरक का अचार खाने के फायदे और बनाने का तरीका।
अदरक का अचार खाने के फायदे- Ginger Pickle Health Benefits in Hindi
अदरक में प्राकृतिक एंटी-सेप्टिक गुण भी पाए जाते हैं। अदरक का अचार खाने में बहुत टेस्टी होता है और शरीर को हेल्दी रखने में भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पेट को हेल्दी रखने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आप लंच या डिनर करते समय भोजन के साथ अदरक के अचार का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन पेट की समस्याओं के अलावा मतली और उल्टी की समस्या में भी बहुत फायदेमंद होता है। अदरक का अचार खाने से सेहत को मिलने वाले फायदे इस तरह से हैं-
इसे भी पढ़ें: सौंफ और अदरक साथ में खाने से मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे
- अदरक का अचार खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है।
- रोजाना अदरक का अचार खाने से डायबिटीज की समस्या में भी फायदा मिलता है।
- हड्डियों में दर्द और गठिया की समस्या में अदरक का अचार खाने से फायदा मिलता है।
- ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने में भी अदरक का अचार खाना फायदेमंद होता है।
- अदरक का अचार खाने से हार्ट की बीमारियों का जोखिम कम होता है।
- फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए भी अदरक का अचार खाना फायदेमंद होता है।
- शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने के लिए भी अदरक का अचार फायदेमंद होता है।
- आंतों को साफ रखने और बीमारियों से बचाने के लिए भी अदरक का अचार खाना फायदेमंद होता है।
कैसे बनाएं अदरक का अचार?- Ginger Pickle Recipe in Hindi
अदरक का अचार बनाने के लिए आप आधा किलो अदरक, आधा किलो लहसुन, पिसी हुई सरसों, सौंफ, हल्दी पाउडर, कलौंजी, नमक, लाल मिर्च पाउडर लें। लहसुन और अदरक को अच्छी तरह से छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इन्हें धूप में रखकर अच्छी तरह से सुखाएं। इसके बाद कलौंजी, सौंफ को अच्छी तरह से सरसों के तेल में भुनें और इसमें सभी चीजों को मिलाकर स्वाद के मुताबिक नमक मिलाएं। अब इसको किसी कांच या मिट्टी के बर्तन में रखें। कुछ दिनों तक इसे धूप में 2 से 3 घंटे के लिए रखें। एक सप्ताह बाद आप इस अचार का सेवन करें।
इसे भी पढ़ें: खाली पेट अदरक का सेवन करने से सेहत को होते हैं ये 7 फायदे
अदरक वैसे तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन इसका सेवन किसी भी बीमारी या समस्या में करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अदरक का अचार डायबिटीज, पेट से जुड़ी बीमारी या समस्या में करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की राय लेना जरूरी है।
(Image Courtesy: Freepik.com)