कीवी में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। कीवी फल विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। कीवी में आयरन की मात्रा होने के कारण यह एनीमिया को दूर करने में मदद करता है। आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सीनियर डायटिशियन डॉक्टर अनुजा गौर के मुताबिक कीवी का एक फल लगभग 40 कैलोरी देता है। कीवी के फल में पानी में घुलने और ना घुलने वाले दोनों विटामिन्स पाए जाते हैं, जैसे- विटामिन ए और विटामिन बी। कीवी हमारे स्वास्थ के लिए बहुत ही लाभदायक है। कीवी के फल में काले बीज स्ट्रॉबेरी, खरबूजे के स्वाद का एक मिश्रण जैसा फ्लेवर मौजूद होता है। कीवी में फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जो हमें रोगों से लड़ने में मदद करती है। हमें हर रोज एक कीवी का फल जरूर खाना चाहिए। आइए जान लेते हैं कीवी खाने के कुछ स्वास्थ्य लाभों के बारे में।
छिलके सहित भी खा सकते हैं कीवी
कीवी के फल को चाकू की मदद से दो भागों में काटकर चम्मच की सहायता से इसको खा सकते हैं। इसको छिलने की भी आवश्कता नहीं पड़ती, लेकिन अगर आपको इसकी सख्त स्किन अच्छी नहीं लगती है तो इसे छील कर भी खाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- क्या कीवी खाने से खून बढ़ता है? जानें इसे खाने के फायदे और नुकसान
फ्लू से लड़ने में मदद करता है
आज कल के मौसम में फ्लू और संक्रमण की बीमारियां हो जाती हैं। कीवी का फल एंटीबॉडी को बनाने में मदद करता है। कीवी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे शरीर को स्वस्थ और इम्यूनिटी को बनाए रखने में मदद करता है। अपने मूड को अच्छा बनाने के लिए कीवी के फल का सेवन किया जा सकता है क्योंकि विटामिन सी सेरोटोनिन के निर्माण में सहायक है।
डेंगू से लड़ने में है सहायक
डेंगू से पीड़ित लोगों की प्लेटलेट्स कम हो जाती है। कीवी के फल में विटामिन सी की मात्रा होने से यह डेंगू वाले रोगियों के लिए ज़रूरी है। कीवी का फल पचने में आसान होता है और खाने में स्वादिष्ट होता है। कीवी के फल में पोटैशियम होता है, जो हमारे द्वारा खाए गए खाने से आयरन को एब्जॉर्ब करके विटामिन बी प्रदान करता है। यह प्लेटलेट्स को बढ़ाने का काम करता है।
दैनिक आहार में कीवी को कैसे शामिल करें?
कीवी के फल का उपयोग आप सलाद के रूप में भी कर सकते हैं। इसको दही जैसी देसी चीज या फिर पिज्जा और अन्य किसी भी भोजन के साथ ले सकते हैं। एक कप गर्म दूध के साथ कीवी के फल खाने से आपका स्वास्थ्य बना रहता है।
इसे भी पढ़ें- अस्थमा अटैक के खतरे को कम करती है कीवी, कब्ज में भी है फायदेमंद
पोषक तत्वों से भरपूर होता है कीवी
कीवी के फल में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर की रक्षा करने में मदद करते हैं। कीवी जंक फूड, चिन्ता और गलत लाइफस्टाइल से आई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। यह फल शरीर को तनाव मुक्त बनाने में सहायक है।
आपके दिल के लिए भी है लाभदायक
कीवी के फल में विटामिन सी, पॉलीफेनॉल्स और पोटैशियम पाए जाते हैं, जो हमारे दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। यह हमारे ब्लड में से फैट को कम करके हमारे दिल और ब्लड सेल्स की रक्षा करता है। अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए हर रोज एक कीवी का फल खाना चाहिए।
निष्कर्ष
कीवी जैसे फल खाने में तो स्वादिष्ट होते ही हैं लेकिन जब इनके इतने सारे लाभ देखने को मिलते हैं तो इन्हें खाने में और भी ज्यादा मजा आने लगता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version