Kiwi Benefits: अस्‍थमा अटैक के खतरे को कम करती है कीवी, कब्‍ज में भी है फायदेमंद

कीवी में प्रचुर एल्कलाइन तत्व होते हैं, जो मिनरल्स को बढ़ाकर शरीर से अतिरिक्त एसिड को बाहर निकाल देता है। एल्कलाइन और एसिड के संतुलन से त्वचा में नमी, अच्छी नींद और शारीरिक ऊर्जा मिलती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Kiwi Benefits: अस्‍थमा अटैक के खतरे को कम करती है कीवी, कब्‍ज में भी है फायदेमंद

कीवी ज्यादा लोकप्रिय फल तो नहीं है लेकिन इसे खाने से जो फायदे मिलते हैं वो आपको हैरत में डाल देगी। भूरे रंग के छिलके वाला कीवी फल अंदर से काफी मुलायम और हरे रंग का होता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई, फोलेट, और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भरपुर मात्रा मे पाया जाता है। इसके अंदर काले रंग के छोटे-छोटे बीज पाये जाते हैं। जो कि एंटीऑक्साइडेंट और फाइबर से परिपूर्ण होता है। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) के अनुसार, 100 ग्राम कीवी में 61 कैलोरी, 14.66 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 1.14 ग्राम प्रोटीन, 0.52 ग्राम वसा और 3 ग्राम फाइबर होता है। कीवी दुनिया के अलग-अलग जगह पे अलग-अलग मौसमों में उगाया जाता है। इसलिए हम आसनी से इसे पूरे साल खा सकते हैं। 

 

आइये जानते हैं कीवी खाने के फायदे 

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

विटामिन सी से भरपूर कीवी में पर्याप्त एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जो कई तरह के इंफेक्शन से सुरक्षित रखने में आपकी मदद करता है। और आपकी त्वचा को काफी चिकना और चमकदार बनाता है। 100 ग्राम कीवी में 154 प्रतिशत विटामिन सी होता है, जो कि एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है। इसके सेवन से कैंसर या सूजन के खतरे को कम किया जा सकता है।

गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ाए

कीवी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में काफी मददगार होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। कीवी में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जिससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। कीवी के सेवन से शरीर में सोडियम का लेवल कम होता है और दिल से जुड़ी कई बीमारियों में ये मुख्य रूप से फायदेमंद होता है। 

सूजन कम करने में मददगार

कीवी में इंफ्लामेटरी गुण पाया जाता है। ऐसे में अगर आपको अर्थराइटिस की शिकायत है तो कीवी का नियमित सेवन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा ये शरीर के अंदरूनी घावों को भरने और सूजन को कम करने में आपकी मदद करता है।

कब्ज से राहत देता है

कीवी में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। अगर आप कीवी का नियमित सेवन करते हैं तो ये आपको कब्ज की समस्या हमेशा से दूर रखेगा। फाइबर की मौजूदगी से कीवी आपकी पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखती है। और वजन कम करने में भी आपकी मदद करता है। अगर आपको पर्याप्त नींद नहीं आती है तो कीवी का सेवन करें। इससे मन शांत रहेगा और नींद भी अच्छी आएगी।

अस्थमा के इलाज में मददगार

कीवी में विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो अस्थमा से पीड़ित लोगों के इलाज में काफी मददगार होता है। एक अध्ययन के अनुसार ऐसा कहा गया है कि नियमित रूप से कीवी फल का सेवन करने वालों में फेफड़े की कार्यक्षमता (lung function) बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें: जब आप चीनी ज्‍यादा खाने लगते हैं तो शरीर में दिखते हैं ये 5 खतरनाक लक्षण, ऐसे करें सेवन में कटौती

आंखों के लिए है फायदेमंद

कीवी में ल्यूटिन पाया जाता है, जो हमारी त्वचा को स्वस्थ रखता है। कीवी के सेवन से आंखों की कई बीमारियां दूर रहती है। आंखों की ज्यादातर समस्याएं ऐसी हैं जो इन्हीं ल्यूटिन के नष्ट हो जाने के कारण पैदा होती हैं। इसके अलावा कीवी में भरपूर विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाता है। 

लेखक: धीरज सिंह राणा  

Read More Articles On Diet & Nutrition In Hindi

Read Next

जब आप चीनी ज्‍यादा खाने लगते हैं तो शरीर में दिखते हैं ये 5 खतरनाक लक्षण, ऐसे करें सेवन में कटौती

Disclaimer