हेल्दी लगने वाले ये 5 पैक्ड फूड्स सेहत को पहुंचा सकते हैं नुकसान, जानें इनके बारे में

Packaged Food Items: अपनी डेली लाइफ में हम कई पैकेट फूड को हेल्दी समझकर सेवन कर रहे होते हैं, जो सच में हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
हेल्दी लगने वाले ये 5 पैक्ड फूड्स सेहत को पहुंचा सकते हैं नुकसान, जानें इनके बारे में


Healthy Packaged Food Items: हमारी डाइट सेहत को सीधी तौर पर प्रभावित करती है। इसलिए हम जैसा खाना खाते हैं वैसा ही महसूस करने लगते हैं। अगर आप ज्यादा तला-भूना खाते हैं, तो हम ज्यादा थकावट और सुस्ती महसूस करने लगते हैं। वहीं जब हम ताजा बना हुआ खाते हैं, तो ज्यादा एक्टिव फील कर पाते हैं। इसी तरह कुछ लोग पैक्ड फूड को भी हेल्दी समझकर रोज सेवन कर रहे होते हैं। जो असल में सेहत को फायदे की जगह नुकसान कर रही होती हैं। तो आइए लेख के माध्यम से समझें इस बारे में विस्तार से। 

packed food

हेल्दी लगने वाले ये पैक्ड फूड्स सेहत को पहुंचा सकते हैं नुकसान- Packaged Healthy Foods That You Should Never Have

सेब का सिरका- Apple Cider Vinegar 

ज्यादातर फिटनेस फ्रिक अपनी डाइट में सेब का सिरका जरूर इस्तेमाल करते हैं। इसमें मौजूद आवश्यक गुण वेट लॉस करने में मदद करते हैं। लेकिन अगर आप इसे ज्यादा मात्रा में या बिना पानी में मिलाएं इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपको दांतों में दर्द या पाचन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर आप इसे पानी में बिना मिलाएं पीते हैं, तो इससे आपको गले में जलन भी हो सकती है। इसलिए अगर आप सेब का सिरका रोज पीते हैं, तो इसका सेवन कम मात्रा में ही करें। 

पीनट बटर- Peanut Butter 

पीनट बटर में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स अधिक मात्रा में होते हैं, इसलिए इसे सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन कई ब्रांड्स इसमें हाइड्रो जेनेटिक ऑयल और चीनी व नमक की मात्रा ज्यादा रखते हैं, जिससे यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो जाता है। साथ ही इसमें कैलोरी भी ज्यादा होती है, इसलिए इसका सेवन कम मात्रा में करने की सलाह दी जाती है। 

इसे भी पढ़ें- पैक्ड फूड: क्या अपनाएं और किसे कहे ना? जानें यहां

फ्रूट जूस- Fruit Juices 

आजकल पैकेट वाले फ्रूट जूस काफी ज्यादा ट्रेंड में है। कई लोग इसे ब्रेकफास्ट में भी लेते हैं। लेकिन इसमें इस्तेमाल किये गए प्रिजर्वेटिव्स के कारण ये सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। इसमें चीनी ज्यादा होने के साथ फाइबर की मात्रा भी कम होती है, जिससे इसके सेवन से बल्ड शुगर भी बढ़ सकती है। इसलिए इन पैक्ड जूस का रोज सेवन करना सुरक्षित नहीं है।

कॉर्न फ्लेक्स- Corn Flakes

कई लोग नाश्ते में कॉर्न फ्लेक्स लेना पसंद करते हैं, लेकिन इसका रोज सेवन करना भी आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, मार्केट में मिलने वाले कॉर्न फ्लेक्स में फाइबर और प्रोटीन कम मात्रा में होता है। वहीं इसमें प्रिजर्वेटिव्स और चीनी ज्यादा होती है, जिससे इसका सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है। 

इसे भी पढ़ें- क्या पैक्ड अदरक लहसुन का पेस्ट रोजाना खाना सेफ होता है, जानिए डाइटिशियन की राय

मीठा दही- Sweetened Curd

मार्केट में मिलने वाले पैक्ड दही में भी चीनी ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। इसके नियमित सेवन से आपका कैलोरी इनटेक बढ़ जाता है, साथ ही इससे शरीर को कोई पोषक तत्व भी नहीं मिलता। इसके सेवन से कुछ लोगों को डायबिटीज और दांतों से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए मार्केट में मिलने वाले दही का कम मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। 

 

Read Next

सर्दियों में किशमिश कैसे खाएं? जानें 3 तरीके, जिससे शरीर को मिलेगा पूरा फायदा

Disclaimer