
क्या आप भी तेज भूख लगने पर अनहेल्दी चीजों का सेवन कर लेते हैं? हम में से ज्यादातर लोगों के साथ ऐसा होगा कि उन्हें तेज भूख लगने पर यह समझ नहीं आता कि उन्हें क्या खाना है? लोग स्नैक्स, बिस्किट्स या जंक फूड खाकर भूख, तो मिटा लेते हैं लेकिन इन चीजों को खाकर, न तो पूरी तरह भूख शांत होती है और न ही शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं, बल्कि वजन और ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। तेज भूख लगने पर ऐसी चीजें खाना चाहिए जिससे शरीर की एनर्जी बढ़े और क्रेविंग कंट्रोल हो। ऐसे ही 7 फूड्स के बारे में हम आपको आगे बताएंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
इस पेज पर:-
1. भुने चने- Roasted Chana

- तेज भूख लगने पर भुने हुए चने खाएं।
- Nutritionist Neha Sinha ने बताया कि भुने हुए चनों में प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। भुने हुए चने खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती।
- भुने चने पर नींबू, काला नमक डालकर खाएं, तो स्वाद दोगुना हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Makhana Khane Ke Fayde: मखाना खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, डाइट में करें शामिल
2. मखाना- Makhana
- भूख लगने पर एक मुट्ठी भुने मखाने खाना सबसे हेल्दी विकल्प है।
- Nutritionist Neha Sinha ने बताया कि मखानों में प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होते हैं। मखाने पेट को देर तक भरा रखते हैं और वेट लॉस करने में मदद करते हैं।
- मखानों को हल्का घी और काली मिर्च के साथ रोस्ट करके खाएं, इससे स्वाद और पोषण दोनों मिलेंगे।
3. सेब- Apple

- अगर भूख के साथ कुछ मीठा खाने का मन करे, तो सेब का सेवन करें।
- इसमें फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं।
- पाचन की समस्याओं को दूर करने के लिए भी सेब का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।
4. बादाम और अखरोट- Almond & Walnut
- एक मुट्ठी बादाम और अखरोट आपकी तेज भूख को तुरंत शांत कर सकते हैं।
- इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन दिमाग को एक्टिव रखते हैं और ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करते हैं।
- ये हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं और मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाते हैं।
- दिनभर में 5-6 बादाम और 2 अखरोट से ज्यादा न खाएं।
5. ज्वार पफ्स- Jowar Puffs
- अगर आपको कुरकुरी चीजें खाने का शौक है, तो ज्वार पफ्स सबसे हेल्दी विकल्प हैं।
- इनमें ग्लूटेन नहीं होता, इसलिए ये पेट के लिए हल्के रहते हैं।
- फाइबर से भरपूर ये पफ्स पाचन को सुधारते हैं और वजन बढ़ने से रोकते हैं।
6. पॉपकॉर्न- Popcorn
- पॉपकॉर्न एक ऐसा स्नैक है जो स्वादिष्ट भी है और हेल्दी भी।
- एयर-पॉप्ड पॉपकॉर्न में कैलोरी बहुत कम होती है और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है।
- इसमें बटर या नमक ज्यादा न डालें, तो यह वजन घटाने वाले लोगों के लिए परफेक्ट विकल्प है।
7. ग्रीन टी या हर्बल टी- Green Or Herbal Tea
- कई बार हमें भूख नहीं बल्कि प्यास लगती है।
- ऐसे में एक कप ग्रीन या हर्बल टी पीना बेहतरीन उपाय है।
- इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स भूख को कंट्रोल करते हैं और फैट बर्न करने में मदद करते हैं।
निष्कर्ष:
तेज भूख लगने पर जंक फूड की जगह हेल्दी स्नैक्स अपनाएं ताकि वजन और शुगर लेवल दोनों को कंट्रोल करने में मदद मिले। सेब, मखाने, ड्राईफ्रूट्स, भुने चने, ज्वार पफ्स या पॉपकॉर्न जैसे हेल्दी विकल्पों का सेवन कर सकते हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
यह विडियो भी देखें
FAQ
खाना खाने के बाद भी भूख क्यों लगती है?
जब भोजन में फाइबर या प्रोटीन की कमी होती है या आप जल्दी-जल्दी खाते हैं, तो दिमाग को पेट भरने का संकेत देर से मिलता है। इससे खाना खाने के बाद भी भूख महसूस होती है।ज्यादा भूख लगने पर क्या करें?
ज्यादा भूख लगने पर पानी पिएं, फाइबर युक्त फल या सलाद खाएं और धीरे-धीरे भोजन करें। प्रोटीन और हेल्दी फैट वाले फूड्स लेने से भूख लंबे समय तक कंट्रोल होती है।कौन सी बीमारी में ज्यादा भूख लगती है?
डायबिटीज, हाइपरथायरायडिज्म और तनाव जैसी स्थितियों में व्यक्ति को बार-बार ज्यादा भूख लगती है। इन बीमारियों में शरीर का मेटाबॉलिज्म असंतुलित हो जाता है, जिससे भूख बढ़ जाती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 13, 2025 17:02 IST
Published By : Yashaswi Mathur