Fri Sep 11, 2026 | 09:06 PM IST

Medically Reviewed by Vandana Rajput , Antenatal and Postnatal Nutrition & Diabetes Educator

किडनी डिजीज के मरीज त्योहार में खाएं ये 4 स्नैक्स, नहीं बिगड़ेगी सेहत

Healthy Snack For Kidney Disease: फेस्टिव सीजन में किडनी डिजीज के मरीज स्नैक्स के तौर पर हेल्दी चीजों को चुनें। ऐसी चीजें न खाएं, जो किडनी पर अतिरिक्त दबाव बना सकते हैं। इससे सेहत के बिगड़ने का रिस्क रहता है। 

Snacks for People with Kidney Problems: त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। हर व्यक्ति के चेहरे पर अलग ही चमक है। त्योहारों का मौसम होता ही ऐसा है। इन दिनों बच्चे, बुजुर्ग, वयस्क, कामकाजी, गैर-कामकाजी। हर कोई पॉजिटिवी से भरा हाता है। इस हर्षोल्लास में ज्यादातर लोग अपने खानपान का ध्यान नहीं रख पाते हैं। सामान्य यानी स्वस्थ लोगों को इसमें ज्यादा परेशानी नहीं होती है, लेकिन अस्वस्थ लोगों के लिए स्थिति अलग है। खासकर, किडनी मरीजों की बात करें, तो उन्हें फेस्टिव सीजन कुछ भी खाने-पीने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। यहां सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में Consultant - Dietetics वंदना राजपूत आपको कुछ ऐसे हेल्दी स्नैक्स के बारे में बता रही हैं, जिन्हें आप इस फेस्टिव सीजन अपने डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

किडनी डिजीज के मरीजों के लिए त्योहर में खाए जाने वाले हेल्दी स्नैक्स- Healthy Festive Snacks for People with Kidney Problems

Healthy Festive Snacks for People with Kidney Problems 1 (7)

खाएं बिना नमक वाले पॉपकॉर्न

वंदना राजपूत कहती हैं "किडनी के मरीजों को अपनी डाइट में सोडियम की मात्रा सीमित रखनी चाहिए। अधिक मात्रा में सोडियम का सेवन करने से उनकी किडनी पर अतिरिक्त दबाव बन सकता है, जिससे उनकी सेहत बिगड़ सकती है। ऐसे में आप स्नैक्स के तौर पर पॉपकॉर्न खा सकते हैं। हां, इसमें नमक डालने से बचें। वैसे भी पॉपकॉर्न क्रंची होते हैं और खाने में भी स्वादिष्ट लगते हैं।"

इसे भी पढ़ें: किडनी को स्वस्थ रखना है, तो डाइट में जोड़ें ये 7 फूड्स

कच्ची सब्जियां लें

वंदना राजपूत की मानें, "त्योहारों के सीजन में ज्यादातर लोगों के घरों में गरिष्ठ सब्जी बनती है। वैसे तो किडनी के मरीजों को लाइट मील लेना चाहिए। वहीं, स्नैक्स के तौर पर आप कच्ची सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। यह बहुत ही फायदेमंद होती हैं। कच्ची सब्जियों में बीन्स, गाजर जैसी सब्जियों को अपने स्नैक्स में जगह दें। यह आपकी हेल्थ में भी सुधार कर सकती हैं।"

पिएं बिना चीनी वाली चाय

drink coffee for kidney 01 (5)

आमतौर पर ज्यादातर लोग चीनी वाली चाय पीना पसंद करते हैं। ऐसी चाय किडनी के मरीजों के लिए सही नहीं है। वे पेय पदार्थ के रूप में शुगरी ड्रिंक न पिएं। इसके बजाय बिना चीनी वाली चाय पीना ज्यादा अच्छा है। इससे किडनी पर भी नेगेटिव असर नहीं पड़ता है।

इसे भी पढ़ें- किडनी खराब कर सकती हैं आपकी ये 7 गलत आदतें, बीमारी से बचना है तो बदलें इन्हें

खाएं ताजा फल

ताजा फल भी किडनी के मरीजों को स्नैक्स के तौर पर खाने चाहिए। यह भी बहुत अच्छा विकल्प है। इसमें आप पाइनएप्पल, स्ट्रॉबेरी, अंगूर जैसी कई चीजों को अपनी स्नैक्स का हिसस बना सकते हैं। नेशनल किडनी फाउंडेशन की मानें, तो उनके लिए एप्पल क्रैनबेरी वॉलनेट सलाद अच्छा होता है। इनका सेवन करने से स्वास्थ्य पर नेगेटिव असर नहीं पड़ता है और फेस्टिव सेलिब्रेशन भी अच्छा होता है।

निष्कर्ष

किडनी के मरीजों को फेस्टिव सीजन में डाइट में अपने इंपॉर्टेंट मील के साथ-साथ सही स्नैक्स भी चुनना चाहिए। कई लोग इन दिनों अनजाने में अनहेल्दी स्नैक्स खा लेते हैं, जिससे बॉडी में टॉक्सिंस, फैट और कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है। यह सब बिल्कुल सही नहीं होता है। अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई गंभीर बीमारी है, तो बेहतर होगा कि डॉक्टर की सलाह पर ही स्नैक्स के लिए सही विकल्प चुनें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • किडनी पेशेंट ताकत के लिए क्या खाएं?

    अगर किसी को किडनी से जुड़ी बीमारी है, तो उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही डाइट में बदलाव करना चाहिए। वैसे किडनी के मरीज आड़ू, आलूबुखारा और अनानास जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। इनमें ऐसे तत्व होते हैं, जो कमजोरी दूर करने में मदद करते हैं। 
  • किडनी की बीमारी के लिए अच्छा नाश्ता कौन सा है?

    किडनी के मरीज नाश्ते के तौर पर फल, साबुत अनाज (बिना चीनी मिलाए) और दलिया जैसी चीजें खा सकते हैं।
  • क्या किडनी रोगी दूध पी सकते हैं?

    विशेषज्ञों की मानें, तो किडनी के मरीजों के दूध का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसमें पोटेशियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स होते हैं। किडनी के मरीजों के लिए ये सही नहीं है।

Read Next

क्या भुने हुए चने फैटी लिवर के लिए अच्छे हैं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 15, 2025 16:00 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 15, 2025 16:00 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 15, 2025 16:00 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Vandana Rajput

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content