चाय के साथ खाएं लो कैलोरी वाले ये 5 हेल्दी स्नैक्स, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

अक्सर हम कंफ्यूज रहते हैं कि चाय के साथ क्या खाएं या क्या नहीं। इस लेख में जानें चाय के खाए जाने वाले कुछ हेल्दी स्नैक्स ऑप्शन।  
  • SHARE
  • FOLLOW
चाय के साथ खाएं लो कैलोरी वाले ये 5 हेल्दी स्नैक्स, सेहत को मिलेंगे कई फायदे


Healthy Snacks To Consume With Tea: शाम के दौरान गरमा गरम चाय पीने का मजा ही कुछ और होता है। इससे सुस्ती और दिनभर की थकावट भी उतर जाती है। वहीं कुछ लोगों को चाय के साथ कुछ न कुछ खाने की आदत होती है। ज्यादातर लोग चाय के साथ नमकीन, बिस्किट या कुछ तली-भूनी चीजें खाते हैं। नियमित रूप से इन चीजों के सेवन से आपको कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही यह वजन बढ़ने का कारण भी बन सकता है। ऐसे में अगर आप लो कैलोरी वाली चीजों का सेवन करेंगे, तो आपको वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है। तो आइए इस लेख में जानें चाय के साथ खाए जाने वाले कुछ हेल्दी स्नैक्स ऑप्शन।

healthy snacks

चाय के खाएं ये लो कैलोरी वाले हेल्दी स्नैक्स- Healthy Low Calories Snacks To Consume With Tea

मखाना- Makhana 

चाय के साथ स्नैक्स लेने के लिए मखाना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसकी आप चाट बनाकर खा सकते हैं या मखाने को सूखा भूनकर भी सेवन कर सकते हैं। एक कप मखाना चाट में सिर्फ 100 कैलोरी होती है। इसके सेवन से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण ये सेहत के लिए भी फायदेमंद है। 

आटा बिस्किट- Atta Biscuit

चाय के साथ ज्यादातर हम मैदा के बिस्किट खाते हैं, जो हमारी सेहत को नुकसान भी कर सकता है। इसकी जगह आप घर पर बने आटा बिस्किट भी खा सकते हैं। आटे से बने बिस्किट में कैलोरी की मात्रा कम होती है, साथ ही ये स्नैकिंग के लिए भी हेल्दी ऑप्शन है।  

इसे भी पढ़ें- तेजी से वजन घटाने के लिए चाय-कॉफी के बजाए लें ये 5 हेल्दी स्नैक्स, वेट लॉस जर्नी में आएगी तेजी

भेल पूरी- Bhel Puri 

चाय के साथ अगर आपका कुछ तीखा खाने का मन है, तो आप भेल पूरी खा सकते हैं। इसे सब्जियों और हेल्दी नमकीन के साथ तैयार किया जाता है, जिससे यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी।

सूजी के रस्क- Sooji Rusk

सूजी के रस्क में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे यह चाय के साथ खाने के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। साथ ही यह फीलिंग भी होता है, इसलिए इसके सेवन से जल्दी भूख नहीं लगती है। एक समय पर आप 1-2 रस्क खा सकते हैं। दो रस्क में करीब 80 कैलोरी होती हैं, इसलिए वेट लॉस के लिए ये हेल्दी ऑप्शन हो सकता है।  

इसे भी पढ़ें- चाय के साथ खाएं ये 5 ग्लूटेन फ्री स्नैक्स, वजन घटाने में मिलेगी मदद

पॉपकॉर्न- Popcorn 

चाय के साथ स्नैक्स ऑप्शन में आप पॉपकॉर्न भी ले सकते हैं। मक्के के दाने से तैयार किया गया ये स्नैक्स आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। एक कटोरी मखाने से आपको केवल 35 कैलोरी मिलती है, जिस कारण ये वजन घटाने के लिए भी फायदेमंद है।

इन चीजों को आप चाय के साथ एंजॉय कर सकते हैं। इन चीजों में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है, जिससे इसके सेवन से आपको वेट मेंटेन रखने में भी मदद मिलेगी। लेकिन ध्यान रखें कि आप चाय में मिठास के लिए भी हेल्दी ऑप्शन चुनें।

 

Read Next

Fact Check: क्या वाकई मूंगफली खाने के बाद पानी पीने से खांसी आती है? जानें सच्चाई

Disclaimer