चाय के साथ खाएं ये 5 ग्लूटेन फ्री स्नैक्स, वजन घटाने में मिलेगी मदद

Weight Loss Tips: वजन घटाने के दौरान लोगों को कई तरह की चीजों का सेवन करने की मनाही होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
चाय के साथ खाएं ये 5 ग्लूटेन फ्री स्नैक्स, वजन घटाने  में मिलेगी मदद


Weight Loss Tips: कोरोना महामारी के बाद लोग अपनी सेहत के प्रति काफी जागरूक हो गए हैं। शरीर को किसी तरह की बीमारी न हो इसके लिए ज्यादातर लोग अपने वजन को मेनटेन रखने की कोशिश करते हैं। जिन लोगों का वजन मेनटेन नहीं है वो इसे घटाने की जद्दोजहद में लगे रहते हैं। वजन घटाने की कोशिश में कई लोग खान-पान, नाश्ता और कई बार चाय को भी छोड़ देते हैं। वजन घटाने वाले ज्यादातर लोग शाम की चाय के साथ नाश्ते को मिस करते हैं। उनका मानना होता है कि शाम की चाय के साथ नाश्ता करें तो वजन बढ़ सकता है। 

अगर आपको भी ऐसा ही लगता है, तो शाम में स्नैक्स के तौर पर आप हेल्दी ऑप्शन ट्राई कर सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं 5 ऐसे ग्लूटेन फ्री स्नैक्स (Gluten Free Snacks) के बारे में, जिसे शाम की चाय के साथ खाने से भूख को कंट्रोल करने और वजन घटाने (Evening Snacks for Weight Loss) में मदद मिल सकती है।

रागी चीला

शाम की चाय के साथ स्नैक्स के तौर पर रागी चीला का सेवन किया जा सकता है। रागी एक ग्लूटेन फ्री अनाज है, ये शरीर का वजन और मोटापा घटाने में मदद करता है। रागी में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम फाइबर, फॉस्फोरस और प्रोटीन पाया जाता है। ये सभी चीजें स्वास्थ्य के लिए अच्छी मानी जाती है।

मखाना भेल

मखाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायेदमंद माना जाता है। मखाना वजन घटाने और बढ़ाने में दोनों में मददगार साबित होता है। वजन घटाने के लिए शाम की चाय के साथ मखाना भेल का सेवन किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः National Nutrition Week 2022: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक

Weight-loss-cookies

मक्के का कटलेट

शाम की चाय के साथ मक्के के कटलेट का सेवन वजन और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद साबित होता है। एक कप मक्के में 96 कैलोरी, 3.4 प्रोटीन, 21 ग्राम कार्ब, 4.5 ग्राम शुगर, 2.4 फाइबर पाया जाता है। शाम की चाय के साथ मक्के के कटलेट का सेवन करने से ये भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है। शाम को स्नैक्स के तौर पर मक्के के कटलेट का सेवन करने से रात को डिनर में हल्का खाने का मन करता है, जो वजन कम करने में मदद कर सकता है।

ओट्स का उपमा

वजन घटाने के लिए ओट्स का सेवन करने की सलाह डाइटिशियन भी देते हैं। ओट्स का सेवन शाम में स्नैक्स के तौर पर भी किया जा सकता है। शाम की चाय के साथ ओट्स उपमा खाना अच्छा ऑप्शन है। ओट्स ग्लूटन फ्री होता है, इसलिए इसका सेवन हर उम्र के इंसान के लिए अच्छा है।

 

इसे भी पढ़ेंः वजन घटाने के लिए पिएं बटर कॉफी

कुकीज

ज्यादातर लोगों को शाम की चाय के साथ ज्यादातर लोग कुकीज या बिस्कुट खाते हैं। अगर आप वजन घटाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो शाम की चाय के साथ रागी, ओट्स और सूजी कुकीज ट्राई कर  सकते हैं।

 

Read Next

म‍िस वर्ल्ड इंटरनेशनल एंबेसडर 2022 की व‍िनर प्रि‍या ने कैसे घटाया 11 क‍िलो वजन? जानें उनकी कहानी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version