Is Ajwain tea good for weight loss: अजवाइन को कई व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। ये बारीक बीज खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ पोषक तत्व भी बढ़ाते हैं। अजवाइन को कई दवाओं में भी इस्तेमाल किया जाता है। अगर किसी को पेट दर्द या एसिडिटी है, तो भूनी अजवाइन खाने की सलाह दी जाती है। इसी तरह अजवाइन और जीरे को भूनकर चूरन और छाछ बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अजवाइन की चाय भी कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद होती है। इसे पीरियड्स और पाचन से जुड़ी समस्या में बहुत फायदेमंद माना जाता है। वेट लॉस के लिए भी अजवाइन की चाय फायदेमंद मानी गई है। लेकिन यह वेट लॉस में कैसे मदद करती है। यह समझने के लिए हमने आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की।
वेट लॉस करने के लिए अजवाइन की चाय कैसे फायदेमंद है? Ajwain Tea Benefits For Weight Loss
मेटाबॉलिज्म बढ़ता है
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक अजवाइन वेट लॉस के लिए बेहतरीन मसाला है। इसकी चाय के सेवन से चर्बी घटाने में मदद मिलती है। अजवाइन की चाय मेटाबॉलिज्म बढ़ाती है जिससे वेट जल्दी होता है।
वॉटर रिटेंशन कम होती है
अजवाइन की चाय पीने से डाइजेशन इंप्रूव होता है और एसिडिटी कम होती है। अजवाइन की चाय पीने से वॉटर रिटेंशन की समस्या से राहत मिलती है, जो वजन बढ़ने की बड़ी वजह है।
भूख कम होती है
इस चाय को पीने के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती है, जिससे कैलोरी इंटेक भी कम होता है।
इसे भी पढ़ें- अजवाइन और गुड़ के पानी से दूर होगी बलगम की समस्या, जानें इसे बनाने के तरीका
सेहत के लिए अजवाइन की चाय के फायदे- Health Benefits of Ajwain Tea
- अजवाइन की चाय पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। पेट में दर्द, एसिडिटी और दस्त होने पर अजवाइन की चाय पीने से जल्दी मिलती है।
- अजवाइन की चाय पीने से पीरियड्स पेन भी कम होता है। इससे पीरियड्स में होने वाली समस्याएं कम होती हैं।
- यह चाय दांतों में दर्द की समस्या से भी राहत देती है। दांतों और मसूड़ों की समस्या में इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है।
- अजवाइन की चाय की तासीर गर्म होती है। इसलिए खांसी-जुकाम में भी इसका सेवन किया जा सकता है। इसके सेवन से शरीर में गरमाहट बनी रहती है।
इसे भी पढ़ें- मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए पिएं सौंफ और अजवाइन की चाय, तेजी से पिघलेगी चर्बी
वेट लॉस के लिए अजवाइन की चाय कैसे बनाएं? How to Make Ajwain Tea
आपको पैन में एक बड़ा कप पानी गर्म करना है। उसमें एक चम्मच अजवाइन डालें और उबलने दें। पानी आधा रह जाए तो इसे छान लें। इसमें थोड़ा नींबू और शहद मिलाएं। इसका सेवन खाली पेट भी कर सकते हैं। पाचन खराब होने पर दिन में दो बार भी पी सकते हैं।
एक्सपर्ट टिप
जिन लोगों पित्त वृद्धि रहती है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। जिन लोगों को एसिड ज्यादा बनता है, खट्टी डकारे आती हैं, पेट में जलन रहती है या चक्कर आते हैं उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है जो समस्याओं को बढ़ा सकती है।
लेख में हमने जाना वेट लॉस के लिए अजवाइन फायदेमंद हो सकती है। लेकिन कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में इसे अवॉइड करना जरूरी है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version