Garmi Me Ajwain Ka Pani Pine ke Fayde: गर्मियां आते ही लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस मौसम में व्यक्ति को गर्मी की वजह से डिहाइड्रेशन, पेट में गर्मी, थकान और पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो अजवाइन की तासीर गर्म होती है। लेकिन, यह पाचन में सुधार करने और वायु को कम करने में मदद करती है। हालांकि, यदि आप केवल अजवाइन खाते हैं तो इससे कई तरह की समस्याएं होने की संभावनाएं हो सकती है। जबकि, इसे पानी में डालकर भिगोने से इसकी तासीर को बैलेंस किया जा सकता है। साथ ही, अजवाइन का पानी पीने से आपको गैस, कब्ज, जोड़ो में दर्द आदि कई परेशानियों में आराम मिल सकता है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानते हैं कि गर्मियों में अजवाइन का पानी पीने के क्या फायदे हो (Is Ajwain water Good in Summer) सकते हैं?
गर्मी में अजवाइन का पानी पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Ajwain Water During Summer In Hindi
अजवाइन में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। आगे जानते हैं इसके क्या फायदे होते हैं?
मांसपेशियों के दर्द को दूर करें
गर्मियों में अजवाइन का पानी पीने से बाय की समस्या में आराम मिलता है। ऐसे में मांसपेशियां का दर्द और जोड़ों में होने वाला दर्द को कम किया जा सकता है। अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
गैस की समस्या को दूर करें
अजवाइन का पानी गैस की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसके सेवन से जठराग्नि से जुड़ी समस्या दूर होती है, जिससे गैस और बार-बार पेट फूलने की समस्या में आराम मिलता है।
पाचन क्रिया को बेहतर करें
गर्मी के मौसम में भारी और तैलीय भोजन से पेट में जलन और दर्द की समस्या हो सकती है। अजवाइन का पानी पाचन एंजाइम्स को सक्रिय कर सकता है, जिससे खाना जल्दी पचता है और एसिडिटी से राहत मिलती है।
बाउल मूवमेंट में सुधार करें
अजवाइन का पानी में अनुलोमन गुण होते हैं। इसका सीधा मतलब है कि यह पेट के आहार को आगे की ओर ले जाने में मदद करता है। इससे आहार के पोषण तत्व आसानी से अवशोषित होकर आगे की ओर बढ़ते हैं। इससे कब्ज की समस्या में भी आराम मिलता है।
वजन घटाने में सहायक
गर्मी के मौसम में पसीने की वजह से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ सकता है। अजवाइन पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है और फैट बर्निंग प्रक्रिया को बढ़ावा देता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
अजवाइन का पानी कैसे तैयार करें? - How To Drink Ajwain Water In Hindi
- रात को सोने से पहले आप एक गिलास पानी में करीब एक चम्मच अजवाइन की मिलाकर डाल दें।
- अगले दिन उठने के बाद आप इस पानी का सेवन कर सकते हैं।
- जबकि, कुछ लोग करीब डेढ़ गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन को डालकर उबाल सकते हैं।
- इस पानी को ठंडा करने के बाद छानकर पीने से भी सेहत को फायदे मिलते हैं।
- सुबह खाली पेट पीने से डिटॉक्सिफिकेशन और वजन घटाने में मदद मिलती है।
- जबकि, दोपहर में पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।
- रात में सोने से पहले अजवाइन का पानी पीने से एसिडिटी और कब्ज में राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ें: शहतूत की जड़ का काढ़ा है बेहद लाभकारी, आयुर्वेदाचार्य से जानें फायदे
Ajwain water benefits in Hindi: गर्मी में अजवाइन का पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह पाचन को सुधारता है और वात को कम कर एनर्जी के लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। हालांकि, इसका सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए। इसे डाइट में शामिल करने से पहले आप डॉक्टर या आयुर्वेदाचार्य से अवश्य संपर्क करें।
FAQ
क्या अजवाइन गर्म है या ठंडी?
हां, अजवाइन की तासीर गर्म होती है. अजवाइन का सेवन सर्दियों में ज़्यादा फ़ायदेमंद होता है. वहीं, गर्मी के मौसम में इसका सेवन कम मात्रा में करना चाहिएक्या अजवाइन लिवर के लिए खराब है?
अजवायन का नियमित सेवन लिवर के लिए बहुत फायदेमंद है. यह न केवल लिवर की क्षमता को सुधारता है, बल्कि पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता हैअजवाइन किस बीमारी में काम आती है?
अजवाइन पेट दर्द, गैस, एसिडिटी, खांसी, जुकाम, जोड़ों के दर्द और पीरियड के दौरान होने वाले ऐंठन में फायदेमंद होती हैअजवाइन का साइड इफेक्ट क्या है?
जिन लोगों को अजवाइन से एलर्जी होती है उनको सर्दी, रैशेज या पित्त हो सकता हैअजवाइन से शुगर बढ़ता है क्या?
अजवाइन का पानी पाचन के साथ ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में भी मददगार साबित हो सकता है