Doctor Verified

कब्ज के लिए ये 4 घरेलू उपाय हैं वाकई कारगर, डॉक्टर ने खुद शेयर की जानकारी

Remedies For Constipation: अगर आपको भी बार-बार कब्ज की समस्या होती रहती है, तो इससे राहत पाने के लिए आप ये घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
कब्ज के लिए ये 4 घरेलू उपाय हैं वाकई कारगर, डॉक्टर ने खुद शेयर की जानकारी


Home Remedies For Constipation: अस्वस्थ खानपान और व्यस्त जीवनशैली पाचन से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकती है। इसके कारण एसिडिटी, अपच और खासकर कब्ज जैसी समस्याएं देखने को मिलती है। एक्सपर्ट्स की माने तो, अगर आपकी डेली डाइट में फाइबर कम है, तो आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। इसके अलावा ज्यादा मसालेदार और तला-भूना खाना भी कब्ज का कारण बन सकता है। कुछ लोगों को बार-बार कब्ज की समस्या होती रहती है। ऐसे में अगर कुछ घरेलू उपाय अपनाए जाएं, तो इस समस्या से जल्द राहत मिल सकती है। इस बारे में जानकारी देते हुए हार्मोन एंड वेट लॉस एक्सपर्ट डॉ स्मिता भोइर पाटिल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख के माध्यम से जानें इन घरेलू उपायों के बारे में। 

constipation

बार-बार कब्ज की समस्या होने पर अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय- Effective Home Remedies To Get Relief In Constipation

आलूबुखारा- Prunes

आलूबुखारा में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है। साथ ही, इसमें सोर्बिटोल कंपाउंड भी होता है, जो मल त्याग को आसान बनाने में मदद करता है। इसमें डायहाइड्रॉक्सीफेनिल इसैटिन कंपाउंड भी होता है, जो आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आलूबुखारा का सेवन आप सुखाकर भी सकते हैं। इसके अलावा आलूबुखारा का जूस पीना भी अच्छा विकल्प हो सकता है। 

अदरक का पानी या चाय- Ginger Tea

कब्ज होने पर आप अदरक का पानी भी पी सकते हैं। इसमें जिंजरोल्स और शोगोल्स कंपाउंड होते हैं। ये कंपाउंड पाचन क्रिया को तेज करने और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में खाने को पहुंचाने में मदद करते हैं। अदरक ब्लोटिंग और गैस से भी राहत दे सकता है। अदरक की चाय बनाने के लिए अदरक के टुकड़ों को गर्म पानी में थोड़ी देर तक उबालें। हल्का ठंडा होने पर छानकर पी लें। स्वाद के लिए आप इसमें नींबू भी मिला सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- कब्ज से रहते हैं परेशान? ट्राई करें एक्सपर्ट के बताए ये 3 असरदार घरेलू नुस्खे

अरंडी का तेल- Castor Oil

अरंडी के तेल में चिकनाहट ज्यादा होती है। यह आंतों को स्वस्थ रखने और मल को चिकना बनाने में मदद करता है। लेकिन इसे कम मात्रा में इस्तेमाल करना जरूरी है, क्योंकि इसके ज्यादा इस्तेमाल से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ये शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन भी खराब कर सकता है। 

कब्ज होने पर आप एक चम्मच अरंडी के तेल का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही लेना शुरू करें। 

इसे भी पढ़ें- कब्ज को दूर करने में रामबाण हैं ये 6 घरेलू नुस्खे, हमेशा रहेगा पेट साफ

सौंफ- Fennel seeds

सौंफ का सेवन करने से भी आपको कब्ज से राहत मिल सकती है। सौंफ के बीजों में ऐसे तैलीय पदार्थ मौजूद होते हैं, जो मल त्याग को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। इसके सेवन से मांसपेशियों को भी आराम मिलता है और क्रैम्प्स की समस्या भी ठीक होती है। 

खाने के बाद आप एक चम्मच सौंफ चबा सकते हैं। इसके अलावा आप इसकी चाय बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। सौंफ की चाय बनाने के लिए एक चम्मच सौंफ को कूटकर गर्म पानी में लगभग 10 मिनट तक के लिए भिगोकर रखें। इसके बाद इसे छानकर सेवन करें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Smita Bhoir Patil- SKIN | HAIR | HORMONES | WEIGHT LOSS (@dr.smitabhoirpatil)

Read Next

बेदाग निखार के लिए चिरौंजी से बनाएं फेस स्क्रब, जानें तरीका और फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version