
Home Remedies For Chronic Constipation In Hindi: आज के समय में कब्ज एक गंभीर समस्या बन चुका है। गलत खानपान और सुस्त जीवनशैली के कारण काफी लोग कब्ज से परेशान रहते हैं। कब्ज होने पर मल त्याग करने में परेशानी होती है और पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता है। इसकी वजह से बिना कुछ खाए भी पेट में भारीपन महसूस होता है। कब्ज होने पर पेट में दर्द, गैस, खट्टी डकार और मितली जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। कभी-कभार कब्ज होना नॉर्मल है, जो रूटीन में बदलाव के कारण हो सकता है। लेकिन लगातार पेट में कब्ज रहने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के चूर्ण और दवाइयों का सेवन करना शुरू कर देते हैं। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के चूर्ण और दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता है। अक्सर कुछ लोगों का सवाल होता है कि पुरानी से पुरानी कब्ज दूर करने के लिए क्या करना चाहिए? रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के डॉक्टर श्रेय शर्मा की मानें तो कुछ घरेलू नुस्खे इस समस्या से निजात पाने में आपकी मदद कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही 5 घरेलू उपाय बता रहे हैं, जो पुरानी से पुरानी कब्ज को जड़ से खत्म कर देंगे -
पुरानी से पुरानी कब्ज दूर करने के लिए घरेलू उपाय - Home Remedies For Chronic Constipation In Hindi
फाइबर का अधिक सेवन करें
कब्ज की समस्या को जल्दी ठीक करने के लिए अपनी डाइट में अधिक से अधिक फाइबर युक्त चीजों को शामिल करें। फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। फाइबर युक्त चीजों के सेवन से मल मुलायम होकर आसानी से बाहर आ जाता है। आपको रोज 25 से 30 ग्राम फाइबर अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज और फल आदि खा सकते हैं।
आलूबुखारा खाएं
कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप आलूबुखारा का सेवन कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही, आलूबुखारा में लैक्सेटिव गुण होते हैं, जिससे मलत्याग की प्रक्रिया आसान बनती है। पुरानी से पुरानी कब्ज को खत्म करने के लिए आप रात को सोने से पहले 5-6 सूखे आलूबुखारा को पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट इन्हें खाएं और बचा हुआ पानी पी लें। इससे आपको जल्द राहत मिलेगी।
प्रोबायोटिक्स लें
प्रोबायोटिक्स पुरानी से पुरानी कब्ज को दूर में मदद कर सकते हैं। प्रोबायोटिक्स अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो हमार आंत में मौजूद होते हैं। जिन लोगों को पुरानी कब्ज होती है, उनकी आंत में इन बैक्टीरिया का असंतुलन होता है। ऐसे में अधिक प्रोबायोटिक फूड्स का सेवन इस संतुलन को बेहतर बनाने और कब्ज को रोकने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप दही, किमची, अचार आदि खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: कब्ज को जड़ से खत्म कर सकता है बेल, ऐसे करें सेवन
व्यायाम करें
लगातार एक ही जगह पर बैठे रहने या शारीरिक गतिविधि की कमी की वजह से कब्ज की समस्या हो जाती है। इससे बचने के लिए रोजाना कुछ देर व्यायाम जरूर करें। रोजाना एक्सरसाइज करने से पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने में मदद मिलती है और कब्ज से राहत मिलती है। इसके लिए आप अपने रूटीन में वॉकिंग, जॉगिंग और स्विमिंग को शामिल कर सकते हैं।
दूध और घी का सेवन करें
घी का सेवन करने से पुरानी से पुरानी कब्ज की शिकायत दूर हो सकती है। इसमें ब्यूटीरिक एसिड होता है, जो मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाने में मदद करता है। रोजाना घी का सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप दूध और घी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पिएं। इससे आप पेट अच्छी तरह साफ होगा।
इसे भी पढ़ें: पेट साफ नहीं होता तो इन 4 तरीकों से करें अजवाइन का सेवन, मिलेगा आराम
इन घरेलू उपायों की मदद से आप पुरानी से पुरानी कब्ज को दूर कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्या अधिक बढ़ रही है, तो आपको डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।