Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

कब्ज के दौरान पानी कितनी मात्रा में पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

कब्ज की समस्या आज के समय में बहुत ज्यादा बढ़ गई है, लेकिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं कब्ज में कितना पानी पीना चाहिए?

खराब खानपान की आदतें, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं होने काफी आम बात है। ऐसे में कई लोग अक्सर कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। कब्ज पाचन से जुड़ी एक आम समस्या है, जिसमें व्यक्ति को मल त्याग करने में मुश्किल होती है या मल कड़ा और बहुत सूखा निकलता है। यह समस्या अक्सर गलत खानपान की आदतों, पानी की कमी और तनाव जैसे कारणों से बढ़ जाती है। कब्ज से राहत पाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपने खानपान का ध्यान रखें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। कब्ज की समस्या में पानी पीना जरूरी होता है, ये बात तो ज्यादातर लोग जानते ही हैं, लेकिन कितना पानी पीना चाहिए और पानी पीना क्यों जरूरी है इस बारे में लोग अक्सर कंफ्यूज रहते हैं। इसलिए, आज के इस लेख में हम दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि कब्ज में कितना पानी पीना चाहिए और क्यों?

कब्ज में ज्यादा पानी पीना क्यों जरूरी है?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर बेहतर तरीके से काम करता है, खासकर हमारा पाचन तंत्र। ऐसे में जब शरीर में पानी की कमी होती है तो आंत मल से ज्यादा पानी सोख लेता है, जिससे मल सूखा और कड़ा होता है और कब्ज का कारण बनता है। इसलिए, पानी पर्याप्त मात्रा में पीने से आपको कई तरह से फायदा मिल सकता (Does drinking more water help constipation?)है, जैसे-

  • कब्ज में पानी पीने से मल मुलायम होता है।
  • आंतों का मूवमेंट बेहतर होता है, जिससे मल त्याग करने में आसानी होती है।
  • हमारी पाचन क्रिया बेहतर तरीके से काम करती है।
  • शरीर के डिटॉक्स होने की प्रक्रिया में सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें: काफी कारगर है कब्ज में गुड़मार का सेवन, आंतों की सफाई में है मददगार

kabj-me-pani-peene-ke-fayde-inside

कब्ज होने पर कितना पानी पीना चाहिए?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के मुताबिक, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना हर उम्र, वजन, मौसम और गतिविधि के अनुसार बदलती रहती है, लेकिन कब्ज होने पर आपको अक्सर नॉर्मल से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है। आमतौर पर लोग एक दिन में 8 से 10 गिलास पानी (kabj me kitna pani pina chahiye) पीते हैं। सामान्य स्थितियों में इतना पानी पीना मल को मुलायम रखने में मदद करता है। लेकिन, कब्ज होने पर आप अपने पानी पीने की मात्रा बढ़ा सकते हैं और सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से आंतों को एक्टिव रखने में मदद मिलती है, जिससे कब्ज से काफी हद तक राहत मिल सकती है। इसके साथ ही एक बार में ज्यादा पानी पीने के स्थान पर आप दिनभर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीने की कोशिश करें, ताकि आंतों की गति को संतुलित रखने में मदद मिल सके।

इसे भी पढ़ें: नहीं होगी कब्ज की समस्या, बस मान लें British Dietetic Association की ये नई गाइडलाइन्स

कब्ज होने पर कैसा पानी पीना चाहिए?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि, कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए आप कैसा और कौन-सा पानी पी रहे हैं ये भी बहुत महत्व रखता है। इसलिए आप इन पानी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं-

  • गुनगुना पानी: इस पानी को पीने से पाचन बेहतर रहता है। यह पेट में जमे टॉक्सिन और गैस को बाहर निकालने में मदद करता है।
  • नींबू पानी: गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। यह आपके आंतों की सफाई करने में मदद करता है।
  • तांबे का पानी: रात भर तांबे के बर्तन में रखा पानी सुबह खाली पेट पीने से पाचन में सुधार होता है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

निष्कर्ष

कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए जरूरी है कि आप भरपूर मात्रा में पानी पिएं। रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीने से आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में हाइड्रेशन मिलता है, जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाने और इसे बार-बार होने से रोक सकता है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • कब्ज किसकी कमी से होता है?

    कब्ज की समस्या आमतौर पर शरीर में फाइबर की कमी, पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण होता है। इसके अलावा, कुछ विटामिन और मिनरल्स की कमी से भी कब्ज की समस्या हो सकती है।
  • रात में ऐसा क्या खाएं कि सुबह पेट साफ हो जाए?

    रात के खाने में फाइबर शामिल करने से आंतों को बेहतर तरीके से काम करने में मदद मिल सकती है। इसलिए, आप रात के खाने में ओट्स, क्विनोआ, ज्वार, बीन्स और हरी सब्जियां शामिल कर सकते हैं, जो खाने के आसानी से पचाने में मदद करते हैं।
  • कौन सा भोजन कब्ज का कारण बनता है?

    कब्ज का कारण बनने वाले फूड्स में कम फाइबर वाले खाद्य पदार्थ, हाई फैट वाले फूड्स और ज्यादा प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन शामिल है। इसलिए, अगर आपको बार-बार कब्ज की समस्या होती है तो इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करने से बचें।

Read Next

सर्दियों में इन 5 तरीकों से करें मेथी का सेवन स्वास्थ्य को मिलेंगे कई लाभ

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 02, 2025 14:57 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 02, 2025 14:57 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 02, 2025 14:57 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 02, 2025 14:57 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content