Fri Sep 11, 2026 | 08:24 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

सर्दियों में इन 5 तरीकों से करें मेथी का सेवन स्वास्थ्य को मिलेंगे कई लाभ

सर्दियों में अक्सर लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में इन समस्याओं से राहत के लिए मेथी का सेवन किया जा सकता है। आइए लेख में जानें मेथी खाने के 5 तरीकों क्या हैं? 

5 ways to consume fenugreek during winter in hindi: सर्दियों में अक्सर लोगों को इम्यूनिटी के कमजोर होने, इंफेक्शन होने, बीमार पड़ने और स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन समस्याओं से राहत के लिए मेथी का सेवन किया जा सकता है। आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक और औषधीय गुणों से भरपूर मेथी की तासीर गर्म होती है, साथ ही, इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन्स जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से राहत मिलती है। ऐसे में हेल्दी स्वास्थ्य के लिए मेथी को कई तरीकों से खाया जा सकता है। ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें सर्दियों में मेथी को किन 5 तरीकों से खाया जा सकता है?

सर्दियों में 5 तरीकों से खाएं मेथी - 5 ways to eat fenugreek in winter in hindi

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, सर्दियों में मेथी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है और इसको कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे, 1 दिन में 25 ग्राम से ज्यादा मेथी का सेवन नहीं करना चाहिए और 15 दिनों तक मेथी का सेवन किया जा सकता है, लंबे समय तक भी इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

1. सब्जियों मं डालकर खाएं

मेथी दानों को सब्जी, सलाद, सूप, दाल, दही, डिटॉक्स स्मूदी, मेथी की खिचड़ी बनाकर, रोटी और परांठे में डालकर खाया जा सकता है। ऐसा करने से खाना खाने से बाद बढ़ने वाले ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने, शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ावा देने, शरीर को डिटॉक्स करने, पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, इंफेक्शन से बचाव करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: दर्द का देसी इलाज: सरसों के तेल में पकाकर लगाएं लहसुन, मेथी और अजवाइन

5 ways to consume fenugreek during winter and its health benefits in hindi 1

2. मेथी को भिगोकर खाएं

मेथी दानों को भिगोकर खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। अक्सर इसको खाली पेट खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन भिगोए हुए मेथी दानों को खाली पेट या खाने से आधे घंटे पहले खाया जा सकता है, साथ ही, इनको दाल, दही या सब्जी में डालकर भी खाया जा सकता है। इससे खाने के बाद एसिडिटी की समस्या को कम करने, पाचन में सुधार करने और ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है। इसके लिए मेथी दानों को रातभर के लिए भिगोकर रख दें और फिर इनका सेवन करें। 

3. मेथी भूनकर खाएं

मेथी दानों को हल्का भूनकर और इनका पाउडर बनाकर इसका सेवन किया जा सकता है। इसको हल्के गुनगुने पानी के साथ खाने से पहले लिया जा सकता है। इसके अलावा, मेथी पाउडर को स्मूदी में डालकर भी खाया जा सकता है। ध्यान रहे, मेथी दानों को हल्का भूने और इनको अधिक भूनने से बचें। ऐसा करने से मेथी के पाउडर का स्वाद कड़वा हो सकता है। इससे पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, शरीर को डिटॉक्स करने, पाचन की समस्याओं से बचाव करने, हार्मोन्स को बैलेंस करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें: उबालकर या भिगोकर, कैसे पिएं मेथी पानी?

4. अंकुरित करके खाएं

मेथी दानों को अंकुरित यानी स्प्राउट करके खाने से इसमें पोषक तत्व बढ़ा जाते हैं। मेथी को स्प्राउट करके खाने से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, खून में ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकने, पाचन प्रक्रिया में सुधार करने और खून को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। बता दें, अंकुरित मेथी को सब्जियों और सलाद में डालकर खाया जा सकता है और इनको सब्जी पकने के बाद इसमें 1 मिनट के लिए अंकुरित मेथी को पकाकर खाना स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। 

5. मेथी दाने के लड्डू

सर्दियों में मेथी के लड्डू का सेवन करना स्वास्थ्य से अधिक फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के अनुसार, मेथी की तासीर गर्म होती है। सर्दियों में मेथी के लड्डूों को मेथी पाउडर, ड्राई फ्रूट्स, घी, गुड़ या खजूर को डालकर बनाया जाता है। ऐसे में इसको खाने से सर्दियों में जोड़ों के दर्द को कम करने, शरीर को गर्म रखने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने और इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है। 

सावधानियां

मेथी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन ध्यान रहे, इससे एलर्जी होने, ब्लड प्रेशर, खून को पतला करने वाली दवाइयों का सेवन करने के दौरान, किसी मेडिकल कंडीशन में, प्रेग्नेंसी, बच्चों को न खिलाएं, ब्रेस्टफीडिंग और लो ब्लड शुगर जैसी समस्याएं होने पर मेथी का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

मेथी दाने में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। सर्दियों में इसको सब्जियों या खाने में डालकर खाएं, मेथी को भिगोकर, भूनकर, अंकुरित करके और इसके लड्डू का सेवन किया जा सकता है। इससे शरीर की इम्यूनिटी तो बूस्ट करने, बीमारियों से बचाव करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, जोड़ों के दर्द को कम करने, स्किन और बालों के लिए फायदेमंद, हर्मोन्स को बैलेंस करने, पाचन में सुधार करने और शरीर को नेचुरली डिटॉक्स करने जैसे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में और सीमित समय के लिए ही करें। इससे किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसका सेवन करने से बचें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • 1 दिन में कितनी मेथी खानी चाहिए?

    मेथी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इसकी तासीर गर्म होती है। ऐसे में 1 दिन में 1 छोटी चम्मच या 25 ग्राम तक मेथी का सेवन किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे, 1 दिन में 25 ग्राम से ज्यादा मेथी का सेवन न करें। इससे परेशानी भी हो सकती हैं।
  • सुबह खाली पेट मेथी खाने से क्या फायदा होता है?

    सुबह खाली पेट मेथी का सेवन करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, स्किन को हेल्दी रखने, बालों की समस्याओं से राहत देने, वजन कम करने, शरीर को डिटॉक्स करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
  • मेथी के साइड इफेक्ट्स क्या हैं?

    मेथी दानों का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से लोगों को पेट से जुड़ी ब्लोटिंग, गैस और लूज मोशन जैसी समस्याएं होने, ब्लड शुगर का स्तर अधिक कम होने, चक्कर आने, सिर दर्द होने और शरीर में पानी की कमी होने जैसी कई समस्याएं होती हैं। इसके अलावा, कई बार लोगों को मेथी से एलर्जी होती है, जिसके कारण स्किन में रेशैज होने और खुजली होने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

Read Next

नाश्ते में प्रोटीन शामिल करने से शुगर कैसे नियंत्रित होती है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 02, 2025 11:50 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 02, 2025 11:50 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 02, 2025 11:50 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content