Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Expert

Soaked Flax Seeds Benefits: रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाएं अलसी के बीज, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

Soaked Flax Seeds Benefits In Hindi: अलसी के बीज को रातभर पानी में भिगोकर खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं, जानें इससे मिलने वाले 5 फायदे।   

Soaked Flax Seeds Benefits In Hindi: अलसी के बीज पोषक तत्वों का पावरहाउस हैं। ये शरीर के लिए जरूरी कई विटामिन और मिनरल्स, डाइट्री फाइबर, ओमेगा-3,6 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इनमें प्रोटीन भी अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं। यही कारण हैं, कि अलसी के बीज का सेवन न सिर्फ शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करता है बल्कि इसके नियमित सेवन से सेहत को अद्भुत लाभ भी मिलते हैं। लेकिन हम में से ज्यादातर लोग यह नहीं जानते हैं कि अलसी के बीज पचने में भारी होते हैं, साथ इनमें कुछ एंटी-न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं, जो अलसी में मौजूद पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा बनते हैं। यही कारण हैं कि कुछ लोग इन बीजों के सेवन के बाद पेट संबंधी समस्याओं का सामना करते हैं। साथ ही उन्हें अलसी के बीज का पूर्ण लाभ नहीं मिल पाता है। ऐसे में लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि अलसी के बीज के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए इनका सेवन कैसे करें?

क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन ऋपसी अरोड़ा की मानें तो अलसी के बीज खाने का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका हैं इन्हें भिगोकर खाना है। अगर आप रात में 1 चम्मच अलसी के बीज पानी में भिगोकर रख देते हैं और सुबह खाली पेट इनका सेवन करते हैं तो इससे आपको अधिकतम लाभ प्राप्त करने में मदद मिलेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि पानी में अलसी के बीजों को भिगोने से इन में मौजूद एंटी-न्यूट्रिएंट्स नष्ट हो जाते हैं, साथ ही यह पचने में भी आसान हो जाते हैं। रात भर पानी में भिगोए अलसी के बीज खाने से सेहत को भी कई लाभ मिल सकते हैं, इस लेख में हम भीगे अलसी के बीज खाने के 5 फायदे (alsi ke beej bhigo kar khane ke fayde) बता रहे हैं।

Soaked Flax Seeds Benefits In Hindi

अलसी के बीज भिगोकर खाने के फायदे- Benefits Of Soaked Flax Seeds In Hindi

1.  मेटाबॉलिज्म होता है बूस्ट

सुबह भीगे अलसी के बीज खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इसके अलावा भीगने के बाद इनका आकार भी बढ़ जाता है, जिससे यह आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं। इस तरह आपको वजन प्रबंधन में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढें: रोज सुबह पानी में उबालकर पिएं सौंफ, सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

2. आंत को रखे स्वस्थ

अलसी में मौजूद डाइट्री फाइबर, लिगनेन और ओमेगा 3 फैटी आंत स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं। यह आंत में सूजन कम करने, अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने और पेट संबंधी कई जैसे कब्ज, अपच, गैस आदि से बचाव में भी मदद करते हैं।

3. बालों को रखे हेल्दी

अगर आप बालों से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, तो सुबह अलसी के बीज खाने से आपको बालों को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें बालों के लिए जरूरी विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन बी आदि प्रचुर मात्रा में होते हैं। साथ ही इनमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, जो बालों की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

4. त्वचा में लाए ग्लो

अलसी के बीज त्वचा के टेक्सचर में सुधार करते हैं, इनमें मौजूद अल्फा लिनोलेनिक एसिड (एएलए) और एंटीऑक्सीडेंट मुंहासों, त्वचा की एलर्जी, फाइन लाइन्स, दाग-धब्बे और झुर्रियों से बचाते हैं और आपको एक स्वस्थ-दमकती त्वचा प्रदान करते हैं।

इसे भी पढें: रोज पिएं चिया सीड्स और नींबू का पानी, सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

5. डायबिटीज रखे कंट्रोल

डाइट्री फाइबर की अच्छी मात्रा होने की वजह से यह ब्लड शुगर में स्पाइक रोकने और कंट्रोल रखने में भी मदद करते हैं। इसलिए डायबिटीज रोगियों को इनका सेवन करने की सलाह दी जाती है।

All Image Source: Freepik

Read Next

खूबसूरत त्वचा से लेकर गुड हार्मोनल हेल्थ तक, एक्सपर्ट से जानें आंवला और मुलेठी के फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

दीपशिखा सिंह ने भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। ये पिछले 4 सालों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जागरण न्यू मीडिया में दीपशिखा बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही है। दीपशिखा हेल्थ, फिटनेस और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। वे किताबें पढ़ने की शौकीन हैं और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखती हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 19, 2023 00:00 IST

    Published By : Deepshikha Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content