Thu Oct 15, 2026 | 11:40 PM IST

Medically Reviewed by Priya Paliwal , Dietitian

रातभर भिगोए अखरोट ज्यादा फायदेमंद या नॉर्मल? जानें एक्सपर्ट की राय

अखरोट को भिगोकर या बिना भिगोए खाने के फायदे पर अक्सर सवाल उठता है। एक्सपर्ट के अनुसार, इन दोनों ही तरीके से अखरोट को खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है।
रातभर भिगोए अखरोट ज्यादा फायदेमंद या नॉर्मल? जानें एक्सपर्ट की रायरातभर भिगोए अखरोट ज्यादा फायदेमंद या नॉर्मल? जानें एक्सपर्ट की राय

अखरोट को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। बहुत से लोग सुबह के समय अखरोट का सेवन करते हैं। कई लोग इसको रातभर भिगोकर खाते हैं, तो कुछ इसको बिना भिगोए खाना पसंद करते हैं, लेकिन कौन सा तरीका ज्यादा फायदेमंद है? यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है। आइए इस बारे में Dr. Priya Paliwal, Chief Dietician, Sri Balaji Action Medical Institute, Delhi से जानें।

अखरोट में मौजूद पोषक तत्व

डाइटिशियन प्रिया पालीवाल के अनुसार, अखरोट सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व दिल को स्वस्थ रखने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। हालांकि अखरोट खाने के फायदे इस बात पर भी निर्भर करते है कि आप इसको कितनी मात्रा में खाते हैं।

नॉर्मल अखरोट या भिगोए हुए अखरोट क्या है ज्यादा फायदेमंद?

डाइटिशियन प्रिया पालीवाल का कहना है कि अक्सर लोग सोचते हैं कि अखरोट को रातभर भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद है या नॉर्मल रूप से खाना। दरअसल, दोनों तरीकों से अखरोट खाने के फायदे मिलते हैं।

भीगे अखरोट

डाइटिशियन प्रिया के अनुसार, भिगोने से अखरोट नरम हो जाता है, जिससे इसे चबाना आसान हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जिनको हार्ड चीजें खाने में परेशानी होती है। हालांकि, भीगे हुए अखरोट में नॉर्मल अखरोट से ज्यादा पोषक तत्व मिलते हैं, इसका कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इनको रोज की डाइट में शामिल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या रोज अखरोट खाना हार्ट के लिए अच्छा है? जानें एक्सपर्ट से

soaked walnuts vs normal walnut which one is healthier than expert opinion on daily consumption 1soaked walnuts vs normal walnut which one is healthier than expert opinion on daily consumption 1

बिना भिगोए अखरोट

डाइटिशियन प्रिया का कहना है, अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। इनको बिना भिगोए भी खाया जा सकता है। इनको नाश्ते में शामिल किया जा सकता है। आप चाहें तो रातभर अखरोट को साफ पानी में भिगोकर सुबह खा सकते हैं या बिना भिगोए भी खा सकते हैं।

क्या कहती है स्टडी?

साल 2020 में Journal Food Chemistry में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, आमतौर पर यह माना जाता है कि नट्स को भिगोने से उनके पोषक तत्व शरीर को अधिक मिलते हैं। इस स्टडी में बादाम, मूंगफली, हेजलनट्स और अखरोट पर भिगोने के असर की जांच की गई। ड्राई फ्रूट्स को कच्चे, पानी या नमक के घोल में 4 से 12 घंटे भिगोकर जांच की गई।

रिजल्ट में पता चला कि भिगोने से फाइटेट (मिनरल्स को रोकने वाले तत्व) की मात्रा में बहुत मामूली अंतर आया। इसके विपरीत, भिगोने से ड्राई फ्रूट्स में मिनरल्स की मात्रा कम हो गई (खासकर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स में) और उनका संतुलन भी नहीं सुधरा। इस रिसर्च के अनुसार ड्राई फ्रूट्स को भिगोने या एक्टिवेट करने से उनके पोषक तत्व नहीं बढ़ते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या अखरोट से आंखों की रोशनी बढ़ती है? एक्सपर्ट से जानें

हार्ट के लिए फायदेमंद है अखरोट

अखरोट में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से दिल की सेहत में सुधार करने और ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

पाचन के लिए फायदेमंद है अखरोट

अखरोट में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र के कार्यों को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है, साथ ही इससे कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिल सकती है। इससे शरीर को एनर्जी देने में भी मदद मिलती है।

ब्रेन के लिए फायदेमंद है अखरोट

ब्रेन में अच्छी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर का ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव करने, सूजन कम करने और ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने में मदद मिल सकती है।

1 दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए?

डाइटिशियन प्रिया का कहना है, रोजाना 2 से 4 अखरोट (25-30 ग्राम) खाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, लेकिन इसकी मात्रा आपकी जरूरत और खानपान पर भी निर्भर करती है।

ध्यान रखें कि अखरोट में कैलोरी अधिक होती है, इसलिए इसे बहुत ज्यादा मात्रा में न खाएं। सबसे जरूरी बात यह है कि अखरोट को भिगोकर खाना जरूरी नहीं है। इसे नियमित रूप से सही मात्रा में खाना ज्यादा जरूरी है।

निष्कर्ष

अखरोट को बिना भिगोए या भिगोकर दोनों तरह से खाया जा सकता है। ये दोनों ही तरीकों से सेहत के लिए फायदेमंद है। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और फाइबर होते हैं। यह दिल, पाचन और ब्रेन को स्वस्थ रखता हैं। रोजाना दो से चार अखरोट खाए जा सकते हैं, लेकिन इनमें अधिक कैलोरी होती है। ऐसे में इनका सेवन करते समय मात्रा पर खास ध्यान दें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • 1 दिन में अखरोट कितना खाना चाहिए?

    1 दिन में 2-4 यानी 28 ग्राम तक अखरोट का सेवन किया जा सकता है।
  • सुबह खाली पेट अखरोट खाने से क्या होता है?

    सुबह खाली पेट अखरोट का सेवन करने से ब्रेन को हेल्दी रखने, पाचन में सुधार करने, दिल को स्वस्थ रखने, शरीर को एनर्जी देने, वजन नियंत्रित करने, हड्डियों को मजबूती देने, स्किन और बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

Read Next

→ क्या वाकई ग्रीन जूस पीना सेहत के लिए फायदेमंद? डायटिशियन से समझें किन्हें इससे दूर रहना चाहिए

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 15, 2026 22:55 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Priya Paliwal