Tue Nov 3, 2026 | 04:25 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

भीगे बादाम या भीगे अखरोट, सुबह खाली पेट सेहत के लिए क्या खाना है ज्यादा फायेदमंद?

Soaked Almond vs Soaked Walnuts: सुबह खाली पेट भीगे बादाम या अखरोट में से कोई भी एक विकल्प चुन सकते हैं। हालांकि, आपको स्वास्थ्य जरूरत के आधार पर चुनाव करना अधिक फायदेमंद होगा। इस लेख में जानें, किन स्थिति में किस चीज का खाया जाना अधिक फायदेमंद है?
भीगे बादाम या भीगे अखरोट, सुबह खाली पेट सेहत के लिए क्या खाना है ज्यादा फायेदमंद?
भीगे बादाम या भीगे अखरोट, सुबह खाली पेट सेहत के लिए क्या खाना है ज्यादा फायेदमंद?

बह आप क्या खाकर दिन की शुरुआत कर रहे हैं, यह बात बहुत ज्यादा मायने रखती है। आमतौर पर सुबह नींद से उठने के बाद कुछ लोग भीगे बादाम खाते हैं, तो कुछ लोग भीगे हुए अखरोट खाकर दिन की शुरुआत करते हैं। वैसे तो दोनों बहुत स्वस्थ विकल्प हैं और सर्दियों में खूब खाए जाते हैं। फिर भी लोगों के मन में यह सवाल जरूर उठता है कि इन दोनों में से बेहतर क्या है?

इस बारे में Delhi स्थित Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी कहती हैं, "भीगे हुए बादाम या अखरोट दोनों ही सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद हैं। आप इनमें से किसी भी चीज से अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। वास्तव में, अखरोट और बादाम दोनों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। जैसे वजन कम करना हो, तो आप भीगे हुए बादाम चुन सकते हैं और ब्रेन हेल्थ में सुधार करना हो, तो भीगे हुए अखरोट खाना अधिक फायदेमंद होता है।"

क्रम भीगे हुए बादाम खाने के फायदे भीगे हुए अखरोट खाने के फायदे
1. भीगे हुए बादाम में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसमें विटामिन ई, मैग्नीशियम, प्रोटीन, डाइट्री फाइबर आदि शामिल हैं। यहां तक कि हार्ट हेल्थ के लिए भी भीगे हुए बादाम को अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है। यह तत्व हृदय स्वास्थ्य को बेहतर रखता है। भीगे अखरोट में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड। इसके अलावा, यह एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा स्रोत है। इसमें विटामिन ई, मेलाटोनिन और पॉलीफेनोल्स (Polyphenols) जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको मौसमी बीमारियों से बचाते हैं।
2. भीगे हुए बादाम डाइट्री फाइबर का अच्छा स्रोत हैं। जब आप इसका सेवन करते हैं, तो लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास होता है। इससे भूख नियंत्रित होती है और लंबे समय तक आप मंचिंग करने से बच जाते हैं। इसके अलावा, इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड भी पाया जाता है, जो कि क्रेविंग को कंट्रोल करता है। जब आप रात भर अखरोट को भिगोकर रखते हैं और सुबह के समय इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपकी पाचन क्षमता में भी सुधार होता है। दरअसल, भिगोने से इसमें मौजूद फाइटिक एसिड और टैनिन्स कम हो जाते हैं, जिससे पोषक तत्वों का अवशोषण और पाचन बेहतर होता है। इसे पचाया जाना भी आसान है।
3. आमतौर पर ज्यादातर लोग फूड क्रेविंग होने पर मीठी चीजों का सेवन अधिक करते हैं। ऐसे में ब्लड शुगर का स्तर संतुलित नहीं रहता है और बार-बार उसमें उतार-चढ़ाव होता रहता है। वहीं, जब आप नियमित रूप से सुबह के समय खाली पेट भीगे हुए बादाम खाते हैं, तो फूड क्रेविंग में कमी आती है। ऐसे में ब्लड शुगर में भी तेजी से उतार-चढ़ाव नहीं आता है। भीगे अखरोट खाने से ब्रेन हेल्थ में भी सुधार होता है। असल में, इसमें मौजूद पोषक तत्व सीधे तौर पर ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाते हैं, ब्रेन सेल मेंब्रेन को हेल्दी बनाते हैं और न्यूरॉन (Neuron) कम्युनिकेशन में भी सुधार करते हैं। यही नहीं, भीगे अखरोट खाने से ब्रेन की सूजन में भी कमी आती है। इसके अलावा, चूंकि यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है, तो समग्र स्वास्थ्य पर भी अच्छा असर पड़ता है।
4. भीगे हुए बादाम का सेवन करने से मेटाबाॅलिज्म भी बेहतर रहता है। ऐसा इसलिए हो पाता है, क्योंकि यह मैग्नीशियम और प्लांट प्रोटीन से भरपूर है। इसका सेवन करने से मेटाबोलिक फंक्शन बेहतर रहता है और पाचन संबंधी समस्याओं में भी कमी आती है। मौजूदा समय में कम उम्र के लोगों में भी हार्ट से जुड़ी परेशानियां देखने को मिल रही है। हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए आवश्यक है कि आप भीगे हुए अखरोट जरूर खाएं। इससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है और ब्लड वेसल्स के लचीलेपन में भी सुधार होता है। यही नहीं, भीगे अखरोट का सेवन करने से एलडीएल पार्टिकल्स में भी बेहतरी देखने को मिलती है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में जरूर खाएं भीगे हुए बादाम, एक्सपर्ट से जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे

क्या है बेहतर?

Soaked Almond Or Walnuts To Eat In The Morning Which Is Good For HealthSoaked Almond Or Walnuts To Eat In The Morning Which Is Good For Health

वैसे तो आप भीगे बादाम या भीगे अखरोट, दोनों में से किसी का भी सेवन कर सकते हैं। हालांकि, किसका सेवन करना अधिक फायदेमंद होगा, यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। जैसे अगर वजन कम करना है, तो भीगे बादाम खा सकते हैं और कोलेस्ट्राॅल कम करना है, हार्ट हेल्थ में सुधार करना है और ब्रेन फंक्शन में इंप्रूवमेंट चाहिए, तो भीगे अखरोट खाएं। साल 2020 में मेडिकल जर्नल Nutrients में प्रकाशित एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, भीगे हुए बादाम की तरह भीगे अखरोट भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। नियमित रूप से इसे डाइट का हिस्सा बनाने से याददाश्त, सीखने की क्षमता और शारीरिक संतुलन में सुधार होता है। 

2018 में Indian Heart Journal में प्रकाशित स्टडी से पता भी चलता है कि अखरोट और बादाम दोनों के सेवन से ब्लड वेसल्स में लचीलापन बेहतर हुआ और धमनियों में सूजन पैदा करने वाले कारक में कमी आई। हां, इस बात का ध्यान जरूर रखें कि कहीं आपको किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या जैसे डायबिटीज या हाई बीपी तो नहीं है। ऐसा हो, तो एक्सपर्ट की सलाह पर भी डाइट में बदलाव करें।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन 5 तरीकों से करें बादाम का सेवन, बीमारियों से होगा बचाव

निष्कर्ष

भीगे बादाम खाना हो या भीगे अखरोट, दोनों ही आपके सेहत के लिए फायदेमंद है। आप इनमें से किसी भी चीज का सेवन कर सकते हैं। चाहें, तो दोनों ही चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, इनकी मात्रा का विशेष ध्यान रखें और स्वास्थ्य समस्या होने पर एक्सपर्ट की सलाह पर ही डाइट में इन्हें शामिल करें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या सुबह भीगे हुए बादाम का छिलका उतारकर खाना चाहिए या छिलके सहित?

    बादाम को छीलकर खाना अधिक फायदेमंद है, क्योंकि बादाम के छिलके में टैनिन (Tannin) होता है, जो शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डालता है। छिलका हटाकर खाने से इसे पचाना भी आसान होता है।
  • क्या बादाम और अखरोट को सामान्य पानी के बजाय गुनगुने पानी में भिगोना अधिक फायदेमंद है?

    आमतौर पर सामान्य तापमान वाले पानी में 6 से 8 घंटे भिगोना सबसे बेहतर होता है। अगर समय की कमी है, तो हल्के गुनगुने पानी में भिगोने से इनका छिलका और फाइटिक एसिड तेजी से अलग हो जाता है। लेकिन इन्हें भिगोने के लिए बहुत गर्म या उबलते पानी का उपयोग न करें।

Read Next

→ इन 5 कारणों से खाएं अंकुरित बाजरा, एक्सपर्ट से जानें तरीका और फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 02, 2026 12:42 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi