Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

सर्दियों में जरूर खाएं भीगे हुए बादाम, एक्सपर्ट से जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे

Soaking Almonds In Warm Water: सर्दियों में भीगे हुए बादाम खाना बहुत उपयोगी होता है। इससे कई तरह के जबरदस्त फायदे मिलते हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में।

Can We Eat Soaked Almonds In Winter: सर्दियों में ऐसी चीजें खाने की सलाह दी जाती है, जिसका स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। इससे सेहत में सुधार होता है, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बीमार होने का जोखिम भी कम हो जाता है। यहां तक कि सर्दियों में डाइट की बात करते हैं, तो अक्सर ऐसे फूड आइटम्स चुने जाते हैं, जिससे शरीर गर्म रहता है। इसी वजह से इन दिनों बादाम का सेवन बढ़ जाता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि सर्दियों में बादाम का सेवन करने से एनर्जी का स्तर बढ़ता है और इसमें मौजूद विटामिन-ई, हेल्दी फैट आदि पोषक तत्व ब्रेन और हार्ट हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। यहां तक कि सर्दियों में भीगे हुए बादाम खाना और भी लाभकारी होता है। आइए, सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानते हैं इससे और क्या-क्या लाभ मिलता है।

सर्दियों में भीगे बादाम खाने के फायदे- Benefits Of Eating Almonds Soaked In Winter

benefits of eating soaked almonds in winter in hindi 01 (9)

इम्यूनिटी बूस्ट होती है

कई लोगों की आदत होती है कि वे रात को बादाम को पानी में भिगोकर रखते हैं और सुबह उठकर इसका सेवन करते हैं। बादाम का छिलका सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इसका सेवन करने से व्हाइट ब्लड सेल्स को सपोर्ट मिलता है, जिससे शरीर की वायरस के खिलाफ लड़ने की क्षमता में सुधार होता है। खासकर, सर्दियों में इसका सेवन करना अधिक लाभकारी होता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन 5 तरीकों से करें बादाम का सेवन, बीमारियों से होगा बचाव

एनर्जी बढ़ती है

आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि सर्दियों के दिनों में एनर्जी का स्तर काफी कम होता है। लोगों को बिस्तर से निकलने का मन ही नहीं करता है। ऐसा बढ़ती ठंड के कारण होता है। इसी वजह से एनर्जी का लेवल कम होता है, जो किसी भी तरह की फिजिकल वर्क करने से रोकता है। बहरहाल, भीगे हुए बादाम में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन-बी जैसे तत्व मौजूद हैं। इससे एनर्जी धीरे-धीरे रिलीज होती है, जो सर्दियों में काफी काम आती है।

पाचन क्षमता में सुधार

हालांकि, सर्दियों में लोगों की डाइट बेहतर हो जाती है। इन दिनों लोग तला-भुना, फ्राइड और जंक फूड का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं। इसी वजह से कई बार पेट खराब हो जाता है। वहीं, अगर आप अपनी पाचन क्षमता को बेहतर करना चाहते हैं, तो इसके लिए भीगे हुए बादाम जरूर खाएं। यह ब्लोटिंग को कम करता है और पाचन एंजाइम्स में सुधार करते हैं।

स्किन हाइड्रेट होती है

भीगे हुए बादाम में विटामिन-ई और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इससे स्किन को हाइड्रेट होने में मदद मिलती है। वैसे भी आपने देखा होगा कि सर्दियों के दिनों में स्किन अधिक ड्राई हो जाती है, जिसकी वजह से इचिंग, जलन और अन्य समस्याएं होने लगती हैं। वहीं, भीगे हुए बादाम से इचिंग की समस्या दूर होती है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन 5 तरीकों से करें अखरोट का सेवन, कई बीमारियों से होगा बचाव

हड्डियों को मजबूती मिलती है

सर्दियों के दिनों में हड्डियों में काफी ज्यादा दर्द होने लगता हैं। खासकर, अर्थराइटिस के मरीजों और बुजुर्गों में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में शुमार हैं, तो बेहतर है कि आप बादाम जरूर भिगोकर खाएं। भीगे हुए बादाम में मैग्नीशियम, कैल्शियम और फासफोरस जैसे तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और सेहत में भी सुधार करते हैं।

निष्कर्ष

सर्दियों के दिनों में भीगे हुए बादाम खाना काफी लाभकारी होता है। इससे न सिर्फ सेहत में सुधार होता है, बल्कि ड्राई स्किन माॅइस्चर रहती है, हड्डियों को मजबूत मिलती है और इंस्टेंट एनर्जी भी मिलती है। वैसे तो बादाम का सेवन करना सभी के लिए फायदेमंद है। इसके बावजूद, अगर आपको किसी तरह की समस्या है या लंबे समय से कोई दवा ले रहे हैं, तो बेहतर है कि इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

कहीं आप भी तो नहीं करते गलत तरीके से कटे फलों को स्टोर? एक्सपर्ट से जानें इन्हें रखने का सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 10, 2025 16:08 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 10, 2025 16:08 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content