Doctor Verified

सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन 5 तरीकों से करें अखरोट का सेवन, कई बीमारियों से होगा बचाव

Immunity Badhane ke Liye Akhrot Kaise Khaye: सर्दियों में बीमारियों से बचने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आप 5 तरीकों से अखरोट का सेवन कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन 5 तरीकों से करें अखरोट का सेवन, कई बीमारियों से होगा बचाव


Walnuts to Boost Immune System: अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें आयरन, विटामिन बी6, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फाइबर अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। आपको बता दें कि अखरोट की तासीर बेहद गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। सर्दियों में अखरोट खाने से शरीर को एनर्जी और ताकत मिलती है। अखरोट रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। अगर आप सर्दियों में रोजाना अखरोट खाएंगे, तो इससे स्वस्थ महसूस कर सकते हैं। अखरोट खाने से शारीरिक ही नहीं, मानसिक सेहत भी बेहतर रहती है। सर्दियों में बीमारियों से बचने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप इन 5 तरीकों से अखरोट का सेवन कर सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं-

सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अखरोट कैसे खाएं?- How to Eat walnuts to Boost Immunity in Hindi

1. अखरोट की स्मूदी पिएं

सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप अखरोट की स्मूदी पी सकते हैं। सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अखरोट की स्मूदी पीना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप अखरोट को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह दूध में अखरोट को अच्छी तरह से ग्राइंड करें। आप चाहें तो इसमें केला भी मिला सकते हैं। इस स्मूदी को रोजाना पीने से प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनेगी और बीमारियों से भी बचाव होगा।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन 4 तरीकों से करें ड्राई फ्रूट्स का सेवन, बीमारियों से होगा बचाव

walnuts-for-immunity-inside

2. रोस्टेड अखरोट खाएं

सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप रोस्टेड अखरोट भी खा सकते हैं। रोस्टेड अखरोट स्वादिष्ट होने के साथ ही, पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। इसके लिए आप एक पैन लें और इसमें अखरोट डालें। अब धीरे-धीरे अखरोट को हिलाते रहें, ताकि जले नहीं। जब अखरोट हल्के भूरे हो जाए तो आप इन्हें निकाल सकते हैं और खा सकते हैं।

3. भिगोए हुए अखरोट खाएं

सर्दियों में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आप भीगे हुए अखरोट का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप 2-3 अखरोट लें। इन्हें रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इनका छिलका निकालकर खा लें। आप रोज सुबह खाली पेट भिगोए हुए अखरोट का सेवन कर सकते हैं। भीगे हुए अखरोट खाने से शारीरिक और मानसिक हेल्थ बेहतर रहती है।

इसे भी पढ़ें- इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए खाएं घर पर बने ये सीड्स क्रैकर, जानें बनाने की विधि

4. अखरोट के लड्डू खाएं

सर्दियों में अक्सर लोग ड्राई फ्रूट्स के लड्डू खाना पसंद करते हैं। ड्राई फ्रूट्स के लड्डू खाने से शरीर में गर्मी बनी रहती है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनती है। आप चाहें तो सिर्फ अखरोट के लड्डू बनाकर भी खा सकते हैं। अखरोट के लड्डू खाने से आपको एनर्जी और ताकत भी मिलेगी।

walnuts-for-immunity-inside4

5. अखरोट और दूध पिएं

शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप अखरोट और दूध का एक साथ सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध में अखरोट डालें। इसे अच्छी तरह से उबालें और फिर इस दूध को पी लें। अखरोट वाला दूध पीने से हड्डियां भी मजबूत बनती हैं। इससे जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगी और इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी। आप सर्दियों में रोज रात को अखरोट वाला दूध पी सकते हैं।
सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप रोस्टेड अखरोट, अखरोट के लड्डू, अखरोट की स्मूदी और भिगोए हुए अखरोट का सेवन कर सकते हैं। सर्दियों में अखरोट खाना बेहद फायदेमंद होता है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होगी और कई बीमारियां भी दूर होंगी।

Read Next

बेली फैट कम करने के लिए पिएं जौ और जीरा का पानी, सेहत को मिलेंगे ढेर सारे फायदे

Disclaimer