Soaked Walnuts and Cashews Benefits: स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह देते हैं। ऐसे में कोई बादाम, तो कोई किशमिश का सेवन करता है। कुछ लोग अखरोट और काजू का सेवन करना भी पसंद करते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग इन सभी का सेवन अलग-अलग करते हैं। आप चाहें तो अखरोट और काजू का सेवन एक साथ भी कर सकते हैं। इससे आपको अखरोट और काजू, दोनों के पोषक तत्व एक साथ मिल जाएंगे। आपको बता दें कि अखरोट में कॉपर, सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं, काजू में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी6 भी होते हैं। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं, भीगे अखरोट और काजू खाने के फायदे-
भीगे हुए अखरोट और काजू खाने के फायदे- Soaked Walnuts and Cashews Benefits in Hindi
1. डाइजेशन में सुधार
अगर आप भीगे हुए अखरोट का सेवन करेंगे, इससे आपके पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। अखरोट और काजू में फाइबर होता है, जो पाचन-तंत्र को मजबूत बनाता है। रोजाना भीगे अखरोट और काजू खाने से पाचन की दिक्कत दूर होगी। इससे अपच, गैस और कब्ज से भी छुटकारा मिलेगा। इसलिए अगर आपको कब्ज की दिक्कत है, तो अखरोट और काजू का सेवन जरूर करें।
2. हार्ट हेल्थ बेहतर होती है
भीगे हुए अखरोट और काजू खाने से हार्ट हेल्थ भी बेहतर होती है। अगर आप रोजाना भीगे हुए अखरोट और काजू का सेवन करेंगे, तो हार्ट हेल्थ बेहतर रहेगी। अखरोट में पोटैशियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। अखरोट और काजू खाने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रण में रहता है। अगर आप रोजाना भीगे हुए अखरोट और काजू खाएंगे, तो इससे आपका संपूर्ण हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। अखरोट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, हृदय को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
इसे भी पढ़ें- वजन बढ़ाने के लिए अखरोट कैसे खाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे दुबले-पतले शरीर से मिलेगा छुटकारा
3. मेमोरी पावर बढ़ती है
अखरोट में मौजूद गुण मेमोरी पावर को बढ़ाने में भी मदद करते हैं। अगर आप रोजाना भीगे हुए अखरोट और काजू का सेवन करेंगे, तो इससे मेमोरी पावर बढ़ेगी। आपकी याद्दाश्त मजबूत होगी और हर चीज याद रहेगी। बच्चों को भीगे हुए अखरोट और काजू खिलाना बेहद फायदेमंद होता है।
4. वेट गेन में फायदेमंद
अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो भी अखरोट का सेवन कर सकते हैं। अखरोट और काजू में फैटी, कार्ब्स और प्रोटीन पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना अखरोट और काजू का सेवन करेंगे, तो आपका तेजी से वजन बढ़ने लगेगा। रोज सुबह भीगे हुए अखरोट और काजू खाने से आपको वजन बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- अखरोट और किशमिश खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, इस तरह से करें सेवन
अखरोट और काजू का सेवन कैसे करें?
- इसके लिए आप 1-2 अखरोट की गिरी 4-5 काजू लें।
- इन दोनों को पानी में रातभर के लिए भिगोकर रख दें।
- सुबह अखरोट और काजू खाने से सेहत को कई लाभ मिलेंगे।
आप भी सेहतमंद रहने के लिए अखरोट और काजू का सेवन कर सकते हैं। लेकिन इन दोनों की तासीर बेहद गर्म होती है, ऐसे में आपको कम मात्रा में ही अखरोट और काजू का सेवन करना चाहिए। अगर कोई गंभीर रोग है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इनका सेवन करें।