Benefits Of Drinking Barley Tea: सुबह खुद को जगाने और दिन की शुरुआत करने के लिए अधिकतर लोग दूध वाली चाय पीते हैं। लेकिन अगर आप भी दूध वाली चाय को पी कर बोर हो गए हैं, तो डाइट में जौ की चाय को शामिल करें। जौ की चाय स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी होती है। जौ की चाय, जिसे कोरियन बार्ले टी या रोस्टेड टी के रूप में भी जाना जाता है। यह चाय खूशबूदार होने के साथ पाचन-तंत्र को भी हेल्दी रखती है। जौ की चाय पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है और बैली फैट भी कम होता है। जौ में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन और विटामिन सी। इस चाय में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों को भी दूर करते हैं। यह चाय तनाव को भी दूर करती है। जौ की चाय पीने के अन्य फायदों के बारे में जानने के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।
पाचन के लिए फायदेमंद
जौ की चाय पीने से पाचन-तंत्र मजबूत होता हैं। इस चाय में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट में गैस, ब्लोटिंग, अपच और कब्ज की समस्या दूर करता हैं। यह चाय मितली की समस्या से राहत दिलाती है। इस चाय को पीने से पेट साफ करने में भी मदद मिलती है।
वजन घटाने में सहायक
जौ की चाय पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। इस चाय में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। जिस कारण वजन घटाने में मदद मिलती है। इस चाय को पीने से पेट लंबे समय तक भरकर रहता है। इस कारण लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती है, जो वजन घटाने में मददगार है।
इसे भी पढ़ें- काजू और पिस्ता खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 गजब फायदे, इस तरह करें डाइट में शामिल
इम्यूनिटी मजबूत होती है
जौ की चाय पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इस चाय में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ वायरल बीमारियों के खतरे को भी कम करती हैं। इस चाय में सेलेनियम और विटामिन ए पाया जाता है, जो शरीर की गंदगी को आसानी से बाहर करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है।
एलर्जी के लिए फायदेमंद
जौ की चाय स्वादिष्ट होने के साथ खूशबूदार भी होती है। यह चाय एलर्जी जैसे सर्दी, जुकाम और राइनाइटिस के लक्षणों को भी कम करती हैं। इस चाय के सेवन से सिर दर्द की समस्या से भी राहत मिलती है। यह चाय मानसून में होने वाली समस्याओं को भी दूर करती हैं।
डायबिटीज में फायदेमंद
जौ की चाय को डायबिटीज के मरीज भी आसानी से पी सकते हैं। इस चाय में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जो डायबिटीज के लिए मददगार होती है। वहीं, जौ की चाय में एंटिडायबिटिक गुण और फाइबर पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखता हैं।
जौ की चाय बनाने का तरीका
सामग्री
1 कप- पानी
2 से 3 चम्मच- भुनी हुई जौ
1 चम्मच- शहद
तरीका
जौ की चाय बनाने के लिए पानी को हल्का गर्म करें। अब इसमें जौ को डालकर कुछ 2 से 3 मिनट के लिए उबलने दें। अब छन्नी से छानकर चाय को गुनगुना होने पर पिएं। इसमें स्वाद के लिए शहद भी मिला सकते हैं।
जौ की चाय पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik