Doctor Verified

क्या सोने से पहले इलायची की चाय पी सकते हैं? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Can Drink Cardamom Tea At Night?: भारत में इलायची का उपयोग अधिक मात्रा में किया जाता है। यह चाय और खाने की खूशबू बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंंद होती है। इस लेख में जानते हैं कि क्या रात को सोते समय इलायची वाली चाय पी सकते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सोने से पहले इलायची की चाय पी सकते हैं? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Is Drinking Cardamom Tea Good Before Bed: हमारे देश के अधिकतर लोगों को चाय पीना पसंद होता है। आपने अक्सर इस बात को नोटिस किया होगा कि लोग अपनी पसंद के अनुसार लौंग, इलायची, सौंफ और दालचीनी की चाय पीना पसंद करते हैं। चाय में इन मसालों को डालकर पीने से चाय का स्वाद बढ़ जाता है। जानकार बताते हैं कि इलायची सेहत के लिए कई तरह फायदेमंद होती है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम, सोडियम और विटामिन सी पाया जाता है। इलायची की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक प्रदान करती है। साथ ही, यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करती है। सुबह के समय इलायची वाली चाय पीने से आपकी इम्युनिटी में भी सुधार देखने को मिलता है। साथ ही, यह मुंह की दुर्गंध को दूर करने में भी मदद करती है। कुछ मामलों में यह हल्के पीरियड्स क्रैंप्स को कम करने में भी सहायक होती है। लेकिन, कई बार लोगों को मन में प्रश्न उठता है कि क्या वह रात को सोते समय इलायची की चाय का सेवन कर सकते हैं। इस लेख में मध्य प्रेदश के मुरैना जिले कि सरकारी अस्पताल में कार्यरत आयुर्वेदिक डॉक्टर सोनली से जानते हैं कि क्या रात के समय इलायची की चाय पी सकते हैं?

क्या सोने से पहले इलायची की चाय पी सकते हैं? - Can Drink Cardamom Tea Before Sleeping In Hindi

इलायची में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही इलायची में सिनेओल (cineole) नाम का एक नेचुरल ऑयल पाया जाता है। यह पाचन में सुधार करने, नींद को बेहतर बनाने और शरीर की सूजन को कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है। जब आप रात को इलायची का काढ़ा या चाय पीते हैं तो इससे शरीर को आराम मिलता है और मानसिक तनाव भी तेजी से दूर होता है। आगे जानते हैं सोने से पहले इलायची की चाय पीने के फायदे।

सोने से पहले इलायची की चाय पीने क फायदे - Benefits Of Drinking Cardamom Tea Before Sleeping in Hindi | Elaichi Chai Pine Ke Fayde

अच्छी नींद में मददगार (Improved Sleep)

इलायची की चाय या इलायची के पानी में नेचुरल रूप से सेडेटिव यानी नींद को लाने में सहायक गुण होते हैं। यह गुण ब्रेन को शांत करने और आराम पहुंचाने में मदद करता है। अगर आपकी नींद बार-बार खुल जाती है या नींद से जुड़ी समस्या है तो ऐसे में आप करीब आधा घंटे पहले इलायची की चाय पी सकते हैं। लेकिन, ध्यान दें कि दूध वाली चाय से गैस की समस्या हो सकती है।

Can drink cardamom tea before sleeping in

पाचन शक्ति में सुधार

कुछ लोगों को रात के खाने के बाद अपच, गैस, या भारीपन महसूस होता है। इलायची की चाय एक प्राकृतिक डाइजेस्टिव टॉनिक की तरह काम करती है। यह गैस को कम करती है और पेट को हल्का महसूस कराती है।

मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा

इलायची शरीर की चयापचय दर (metabolic rate) को बढ़ाती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है। रात को सोने से पहले इसका सेवन मेटाबॉलिज्म को सक्रिय रखता है, बिना नींद पर असर डाले।

सांसों की ताजगी

इलायची में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह की दुर्गंध को दूर करते हैं। सोने से पहले इलायची की चाय पीने से मुंह की दुर्गंध में कमी आती है और सांस ताजा रहती है।

तनाव और चिंता में राहत

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव आम हो गया है। इलायची की चाय शरीर को रिलैक्स करती है और तनाव के हार्मोन कॉर्टिसोल को कम करती है। इससे मन शांत रहता है और नींद अच्छी आती है।

इलायची की चाय कैसे बनाएं? - How To Make Cardamom Tea At Night In Hindi

  • इससे बनाने के लिए आप दो कप पानी को एक पैन में चढ़ाएं।
  • जब पानी हल्का गर्म होने लगे तो इसमें करीब दो इलायची और एक छोटा टुकड़ा अदरक को कूटकर मिला दें।
  • अब चाय में उबाल आने दें।
  • उबाल आने की पर गैस को बंद कर दें।
  • इसके बाद चाय को छानकर इसमें शहद मिला दें।
  • आप इस चाय को रात में सोने से पहले भी पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: रोज पिएं इलायची वाली चाय, सेहत को मिलेंगे ये 5 गजब फायदे

प्रेग्नेंट महिलाएं, एलर्जी या पेट से जुड़ी समस्या और ब्लड प्रेशर की दवा लेने वाले इस चाय का सेवन न करें। सोने से पहले इलायची की चाय पीना एक सरल और प्रभावी तरीका है, जिससे आप न केवल बेहतर नींद पा सकते हैं, बल्कि पाचन, मानसिक तनाव और सांस की दुर्गंध जैसी कई समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते हैं।

FAQ

  • क्या रोज़ रात इलायची की चाय पीना सुरक्षित है?

    हां, यदि आप स्वस्थ हैं और किसी दवा का सेवन नहीं कर रहे हैं, तो रोजाना एक कप इलायची की चाय फायदेमंद हो सकती है।
  • क्या इलायची की चाय वजन घटा सकती है?

    इलायची मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है, जिससे वज़न घटाने में सहायता मिल सकती है। लेकिन यह तभी असर करेगी जब आप संतुलित आहार और व्यायाम भी करें।
  • क्या यह चाय दूध के साथ बनाई जा सकती है?

    रात के समय हल्की हर्बल चाय बेहतर मानी जाती है, इसलिए दूध से बचें। दूध से बनी चाय भारी हो सकती है और नींद में रुकावट डाल सकती है।

 

 

 

Read Next

पीरियड से पहले ब्रेस्ट में होता है दर्द? एक्सपर्ट से जानें इससे राहत के उपाय

Disclaimer