Is it Good to Sleep With Cardamom in Mouth at Night or Not: इलायची खाना सेहत के लिए कई तरीकों से लाभकारी होती है। आयुर्वेद में इसे किसी रामबाण से कम नहीं माना गया है। इलायची खाने से कई शारीरिक समस्याएं कम होती हैं। इलायची में कई पोषक तत्व होते हैं, जो पाचन तंत्र को एक्टिव रखने से लेकर पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच और पेट में सूजन को कम करने में मदद करता है। लेकिन, कुछ लोग रात में इलायची को मुंह में रखकर सोते हैं। क्या आप भी यह सोचते हैं कि इलायची को मुंह में रखकर सोना चाहिए या नहीं? अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें।
आमतौर पर इलायची को रात में खाना सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इलायची खाना सेहत के लिए काफी सुरक्षित और अच्छा माना जाता है। कई लोग इलायची को मुंह में रखकर सो जाते हैं तो कुछ लोग इलायची को चबाकर सोना पसंद करते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। (Kya Muh me Elaichi Rakhkar Sona Chahiye) -
रात में मुंह में इलायची रखकर सोना चाहिए या नहीं?
एक्सपर्ट के मुताबिक इलायची खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। इसे रात में खाकर सोने से भी स्वास्थ्य को कई तरीकों से फायदे मिल सकते हैं। दरअसल, मुंह में इलायची रखकर सोना न केवल आपको मुंह से बदबू आने की समस्या से बचाता है, बल्कि शरीर को भी तरोताजा रखने में मदद करता है। हालांकि, देखा जाए तो इलायची को मुंह में रखकर सोने से कोई विशेष फायदा होता है ऐसा जरूरी नहीं है। इसके अलावा न ही इस बात को कोई ठोस सबूत है कि रात में इलायची को मुंह में रखकर सोने से सेहत को कोई जबरदस्त फायदे मिलते हैं। हालांकि, आपको इसके कुछ फायदे जरूर देखने को मिल सकते हैं।
रात में मुंह में इलायची रखकर सोने के फायदे
1. मुंह की बदबू मिटाए
अगर आप भ उन्हीं लोगों में शामिल हैं, जिन्हें सुबह सोकर उठने के बाद अक्सर मुंह से बदबू आने की समस्या (How to Get Relief from Bad Breath) का सामना करना पड़ता है। अगर हां, तो आप रात में मुंह में इलायची रखकर सो सकते हैं। इसे मुंह में रखकर सोने से मुंह की बदबू आसानी से कम होती है और मुंह से खुशबू आती है। रात में इलायची खाकर सोने से मुंह में मौजूद अनहेल्दी और हानिकारक बैक्टीरिया आसाी से कम होते हैं, जो आपके मुंह की बदबू को कम करने में मदद करते हैं।
2. पाचन तंत्र को रखे बेहतर
अगर आप अक्सर पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं (How to Prevent Digestive Problems) का सामना करते हैं तो ऐसे में रात में सोने से पहले इलायची को मुंह में रखना एक हेल्दी विकल्प हो सकता है। इसे मुंह में रखने से पेट फूलना, गैस, अपच और पेट में सूजन होने की समस्या से भी काफी राहत मिलती है। इसे खाने से आपका पेट अच्छी तरह से साफ होता है और मलत्याग में होने वाली कठिनाई भी काफी कम होती है।
3. शरीर को करे रिलैक्स
शरीर को रिलैक्स करने के लिए भी इलायची खाना एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। अगर आप रात में मुंह में इलायची रखकर सोते हैं तो इससे शरीर रिलैक्स होती है साथ ही साथ आप शारीरिक रूप से बेहतर महसूस करते हैं।
इसे भी पढ़ें - वजन घटाने में बेहद फायदेमंद होती है छोटी इलायची, एक्सपर्ट से जानें खाने के तरीके
रात में मुंह में इलायची रखकर सोने के नुकसान
- रात में मुंह में इलायची रखकर सोना कई बार नुकसानदायक भी हो सकता है।
- रात में मुंह में इलायची रखकर सोना कई बार आपके लिए नींद नहीं आने का कारण भी बन सकता है।
- ऐसे में कई बार आपको मुंह के स्वाद में संवेदनशीलता का एहसास हो सकता है।
- कुछ मामलों में मुंह में इलायची रखकर सोना आपके लिए चोकिंग का भी कारण बन सकता है।
FAQ
रात में इलायची खाकर सोने से क्या होता है?
रात में इलायची खाकर सोना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इसे खाने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं जैसे पेट में सूजन, गैस और अपच आदि कम होता है। इसे खाने से नींद भी अच्छी आती है।क्या इलायची नींद के लिए अच्छी है?
इलायची खाना आपकी कई समस्याओं को सही करने में लाभकारी होती है। इसे खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं, जिसे खाने से आपको अच्छी नींद आती है।क्या इलायची को मुंह में रख सकते हैं?
जी हां, इलायची को मुंह में रखना पूरी तरह से सुरक्षित होता है। इसे खाने से आपके दांतों से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं साथ ही मुंह से आने वाली बदबू भी काफी कम होती है।