Expert

किन लोगों को इलायची नहीं खानी चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

Who Should Not Eat Cardamom in Hindi: इलायची इतनी लाभकारी होने के बाद भी कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। कुछ लोगों को इलायची का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
किन लोगों को इलायची नहीं खानी चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय


Who Should Not Eat Cardamom in Hindi: इलायची खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद मानी जाती है। इलायची खाने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं कम होती हैं। इलायची को आयर्वेद में भी किसी औषधि से कम नहीं माना गया है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है साथ ही साथ पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं। इलायची का सेवन अगर सीमित मात्रा में किया जाए तो यह इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने से लेकर त्वचा तक को बेहतर रखने में मदद करती है। हरी इलायची के छोटे दाने आपके लिए वजन घटाने में भी लाभकारी साबित हो सकते हैं। इलायची इतनी लाभकारी होने के बाद भी कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। कुछ लोगों को इलायची का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। आइये दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से जानते हैं किन लोगों को इलायची का सेवन करने से परहेज करना चाहिए? 

इलायची किसे नहीं खानी चाहिए? 

1. पित्ताशय की पथरी 

अगर आपको पित्ताशय की पथरी की समस्या है तो ऐसे में इलायची का सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में इलायची खाने से कई बार पथरी की समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए इस स्थिति में इलायची खाने से परहेज करें। इस स्थिति में इलायची का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

pregnancy-inside

2. प्रेग्नेंट महिलाएं

अगर आप एक प्रेग्नेंट महिला हैं या ब्रेस्टफीडिंग कराती हैं तो ऐसे में आपको इलायची का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।गर्भवती महिलाओं के लिए इलायची का सेवन कुछ मामलों में नुकसानदायक भी हो सकता है। हालांकि, इसके कोई गंभीर नुकसान तो नहीं हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी में लंबे समय तक इलायची खाने की सलाह नहीं दे जाती है। 

3. एलर्जी की समस्या में 

अगर आप किसी प्रकार की एलर्जी से परेशान हैं चाहे वह फूड एलर्जी हो या स्किन एलर्जी हो। ऐसी स्थिति में इलायची का सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, इलायची की तासीर गर्म होती है। इसे खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है, जिसे आपको स्किन पर रैशेज, लालिमा आने के साथ ही पेट में गर्मी भी महसूस हो सकती है। 

vomit-inside

4. उल्टी-मतली की समस्या 

आमतौर पर इलायची को उल्टी-मतली से राहत पाने के लिए किया जाता है। लेकिन, कुछ मामलों में इसका ज्यादा सेवन करना आपके लिए उल्टी और मतली का कारण भी बन सकता है। इसे ज्यादा खाने से कई बार उल्टी आने के साथ-साथ आपको सांस लेने में भी कठिनाई महसूस हो सकती है। कई बार यह दवा के साथ मिलकर शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - ज्यादा इलायची खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 बड़े नुकसान 

5. बच्चों को देने से बचें 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इलायची के सप्लीमेंट्स बच्चों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसे खाने से बच्चों में खांसी आने, सांस लेने में कठिनाई महसूस होने के साथ-साथ कई बार स्किन रैशेज की भी समस्या हो सकती है। इसलिए इलायची को बच्चों से दूर रखा जाए तो ज्यादा बेहतर होगा। 

Read Next

भुने चने किन लोगों को नहीं खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer