Doctor Verified

किन लोगों को नहीं खानी चाहिए लौंग? जानें डॉक्टर से

कुछ मामलों में लौंग का सेवन आपको डॉक्टर से पूछने के बाद करना चाहिए। कई बार कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में इसे खाना नुकसानदायक भी हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
किन लोगों को नहीं खानी चाहिए लौंग? जानें डॉक्टर से


Who Should Not Eat Clove in Hindi: लौंग मसालों के तौर पर अधिकांश घरों में इस्तेमाल की जाती है। लौंग खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। लौंग खाना पाचन तंत्र से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक में फायदेमंंद मानी जाती है। हालांकि, कुछ लोगों को लौंग खाने से परहेज भी करना चाहिए। कई लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि लौंग किन लोगों को नहीं खानी चाहिए? अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। लौंग में मिलने वाले गुण दांतों के दर्द को भी कम करने में मददगार साबित होते हैं। माना जाता है कि दांतों के दर्द में लौंग को दांत के नीचे दबाकर रखना फायदेमंद होता है। इससे दर्द में काफी राहत मिलती है।

गर्मियों में ज्यादा लौंग खाना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। देखा जाए तो लौंग खाना सभी के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन कुछ लोगों को इसे खाने से परहेज करना पड़ सकता है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से बातचीत की। आइए जानते हैं इसके बारे में। (Laung Kise Nahi Khani Chahiye)

किन लोगों को नहीं खानी चाहिए लौंग? Who Should Not Eat Clove in Hindi

डॉ. श्रेय ने बताया कि लौंग खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लौंग खाना सभी के लिए हेल्दी हो सकता है तो ऐसा जरूरी नहीं है कि लौंग खाने से कुछ लोगों को परहेज करना चाहिए। लौंग पित्तशामक होता है, इसमें एनेस्थेटिक गुण होते हैं जो दर्द को कम करने में लाभकारी सिद्ध होता है।

अगर आप ज्यादा मात्रा में लौंग खाते हैं तो इससे कई बार दर्द को ठीक करने में लौंग कम प्रभावी साबित हो सकती है। ऐसी स्थिति में दर्द में लौंग का प्रभाव कम हो सकता है। हालांकि, कुछ मामलों में लौंग का सेवन आपको डॉक्टर से पूछने के बाद करना चाहिए। कई बार कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में लौंग खाना नुकसानदायक भी हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - Clove Side Effects: गर्मियों में ज्यादा लौंग खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान 

लौंग खाना किसके लिए नुकसानदायक हो सकता है?

  1. कुछ मामलों में लौंग का सेवन डॉक्टर या आयुर्वेदाचार्य से किया जाए तो ज्यादा बेहतर होता है।
  2. अगर आप गर्भवती हैं तो ऐसे में लौंग खाने से पहले अपने डॉक्टर की राय लेना जरूरी है। ज्यादा लौंग खाना कई बार शरीर में गर्मी पैदा कर सकती है।
  3. कम उम्र के बच्चों को लौंग खिलाने से परहेज करना चाहिए। कई बार इससे उनकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
  4. अगर आप किसी प्रकार के ब्लीडिंग डिसऑर्डर के शिकार हैं तो ऐसे में लौंग खाने से परहेज करना फायदेमंद रहता है।
  5. अगर आप किसी प्रकार की सर्जरी कराने जा रहे हैं या सर्जरी के कुछ समय बाद तक लौंग न खाएं तो बेहतर है। 

ज्यादा लौंग खाने के नुकसान Side Effects of Eating Cloves in Hindi

  1. ज्यादा लौंग खाना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक भी हो सकता है।
  2. अगर आप ज्यादा लौंग खाते हैं तो इससे पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं जैसे हार्टबर्न और गैस आदि का सामना करना पड़ सकता है।
  3. ज्यादा लौंग खाने से शरीर में एलर्जिक रिएक्शन भी हो सकता है।
  4. कुछ मामलों में आपको हाइपरग्लाइसेमिया का भी सामना करना पड़ सकता है।
  5. कई बार ज्यादा लौंग का सेवन करने से लिवर पर भी प्रभाव पड़ सकता है। 

एक दिन में कितनी लौंग खाना सुरक्षित है? How Many Cloves to Eat Per Day in Hindi

ज्यादा लौंग खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है इसलिए आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। आप दिनभर में एक से 3 लौंग तक खा सकते हैं। इससे ज्यादा लौंग खाना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। लौंग का इस्तेमाल आप चाय, खीर, मसाले और सब्जियों आदि में डालकर कर सकते हैं। लौंग को आप सीधेतौर पर भी खा सकते हैं। इसके अलावां लौंग के तेल का इस्तेमाल भी किया जाता है। इससे जोड़ों के दर्द में काफी फायदे मिलते हैं।

FAQ

  • क्या लौंग गर्म होती है?

    जी हां, लौंग की तासीर गर्म होती है। इसे खाने से सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या कम होती है। हालांकि, ज्यादा लौंग खाने से शरीर में गर्मी भी बढ़ जाती है। 
  • पुरुषों को लौंग खाने से क्या फायदा होता है?

    पुरुषों के लिए लौंग खाने के कई फायदे हो सकते हैं। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के साथ ही साथ यौन समस्याओं में भी लाभकारी साबित हो सकता है। 
  • रात को सोते समय लौंग खाने से क्या होता है?

    रात को सोते समय लौंग खाने से भी सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। इसे खाने से आपकी पाचन क्रिया सुधरती है साथ ही साथ सूजन और दांतों का दर्द कम हो सकता है। 

 

 

 

Read Next

हड्डी जोड़ने का प्राकृतिक उपाय है हडजोड़, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

Disclaimer