Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Doctor Verified

क्या लौंग खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है? जानें आयुर्वेदाचार्य से

क्या लौंग का सेवन करने से ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है? आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।

Cloves In Blood Pressure: प्राचीन समय से लौंग का इस्तेमाल कई घरेलू नुस्खों में किया जा रहा है। जोड़ों के लिए मसाज ऑयल बनाना हो या खांसी-जुकाम के लिए काढ़ा तैयार करना हो, लौंग का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। कोई भी व्यंजन बनाने में जब इसे इस्तेमाल किया जाता है, तो इससे खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। लौंग के सेवन के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो कई बीमारियों का खतरा कम करते हैं। लौंग जितना फायदेमंद है उतना ही इसका ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कई लोग मानते हैं कि लौंग के सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। लेकिन क्या ऐसा वाकई होता है? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।

01 (57)

क्या लौंग का सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है? Can Eating Clove Increase Blood Pressure

आयुर्वेद के मुताबिक, ब्लड प्रेशर में लौंग नुकसानदायक नहीं होता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर हाई नहीं होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि लौंग की तासीर ठंडी होती है और कोई भी ठंडी तासीर वाली चीज ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ाती है। अधिकतर लोग लौंग की तासीर को गर्म मानते हैं। जबकि आयुर्वेद में इसे ठंडी तासीर वाला माना गया है। जबकि ब्लड प्रेशर में लौंग का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- क्या लौंग ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करती है? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें इस्तेमाल का तरीका

ब्लड प्रेशर में लौंग क्यों फायदेमंद है? Why Cloves are Beneficial In Blood Pressure

लौंग शीत वीर्य होता है यानी इसे सेवन से शरीर को ठंड़क मिलती है। यह बहुत अच्छे एंटा-एसिड की तरह काम करता है। इसके सेवन से एसिडिटी कम होती है और ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है। यह पाचन तंत्र में पित्त को कम करता है। पित्त कम होने से ब्लोटिंग और एसिडिटी कम होती है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

ब्लड प्रेशर में लौंग का सेवन कैसे करें? How To Consume Cloves In Blood Pressure

आयुर्वेद के मुताबिक ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने के लिए लौंग फायदेमंद होती है। इसके सेवन से ओवरऑल हेल्थ को फायदा मिलता है। ब्लड प्रेशर में आप लौंग का पानी पी सकते हैं। इसे आप खाना बनाते वक़्त चावल या सब्जी में डाल सकते हैं। इसे मसालों के रूप में रोज इस्तेमाल किया जा सकता है। सर्दी-खांसी होने पर लौंग की चाय बनाकर भी पी जा सकती है।

इसे भी पढ़ें- फिटकरी और लौंग के पानी से दूर होती हैं मुंह की समस्याएं, आयुर्वेदाचार्य से जानें

एक्सपर्ट टिप

जिन लोगों को पाचन संबंधित समस्याएं ज्यादा रहती हैं, उन्हें लौंग का सेवन नहीं करना चाहिए। जिन्हें तेज मसालों या लौंग से एलर्जी है, उन्हें किसी भी रूप में इसे डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए।

निष्कर्ष

लौंग का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ता है। बल्कि, अगर रोज कम मात्रा में इसका सेवन करें, तो यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करती है। इसके सेवन से एसिडिटी कम होती है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। लेकिन जिन लोगों को मसाले नुकसान करते हैं या कोई फूड एलर्जी है, उन्हें एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।

अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए रोज दवा खाते हैं, तो लौंग को डेली डाइट में शामिल करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।

Read Next

बंद नसों को खोलने के लिए फायदेमंद है अर्जुन की छाल, आयुर्वेदाचार्य से जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Isha Gupta

Isha Gupta

Sub Editor

दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हेल्थ बीट पर काम किया। हेल्थ, ब्यूटी, मेंटल हेल्थ और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर लिखने में विशेष रूचि है। समस्या को समझना और उन पर गहनता से बात करना पसंद है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 26, 2025 12:45 IST

    Published By : Isha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content