Cloves Benefits For Sexual Health In Hindi: जरा सोचिए यौन संबंध सुधारने के लिए लौंग के क्या फायदे हो सकते हैं? वैसे तो लौंग हमारे यहां लगभग हर घर में पाया जाता है। यह हमारे खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। जब स्वास्थ्य की बात आती है, तो सामान्य तौर पर दांत दर्द में ही लौंग खाने के बारे में लोग सोचते हैं। जबकि, हकीकत यह है कि पोषक तत्वों से भरपूर लौंग के कई अन्य फायदे भी हैं। क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में पाया जाने वाला यह लौंग सेक्सुअल हेल्थ में भी सुधार कर सकता है? जी, हां यह सच है। लौंग का सेवन करने से सेक्सुअल लाइफ में सुधार हो सकता है। अच्छी बात ये है कि लौंग पुरुष और महिला दोनों के लिए कारगर तरीके से काम करता है। आइए, जानते हैं कि यौन संबंध सुधारने में लौंग से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। इस संबंध में हमने मेडिकवर हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले से।
यौन संबंध सुधारने के लिए लौंग खाने के फायदे- Cloves Benefits For Sexual Health In Hindi
हार्मोन संतुलित रहता है
महिलाओं को कई बार हार्मोनल असंतुल से गुजरना पड़ता है। ऐसा कभी भी हो सकता है। जैसे पीरियड्स के दौरान हैवी फ्लो होना या पीरियड्स मिस होना। इसी तरह प्रेग्नेंसी के दौरान भी महिलाओं को हार्मोन फ्लक्चुएशन झेलना पड़ता है। कहने की जरूरत नहीं है कि हार्मोनल स्तर में गिरावट आती है, तो महिलाओं की सेक्सुअल भी प्रभावित होता है। ऐसा एस्ट्रोजन हार्मोन के स्तर में कमी आने के कारण होता है। वहीं, अगर महिलाएं अपनी डाइट में लौंग शामिल करती हैं, तो इसकी वजह से ओएस्ट्रेजन हार्मोन रेगुलेट होता है। इससे पीरियड्स सयम पर आती हैं, मूड में सुधार होता है। इसका असर महिलाओं के यौन संबंध पर भी देखने को मिलता है।
इसे भी पढ़ें: पुरुषों के लिए लौंग के फायदे: लौंग खाने से दूर होती हैं पुरुषों की ये 3 समस्याएं, जानें खाने का सही तरीका
परफॅर्मेंस में सुधार
पुरुषों की बात करें, तो उन्हें भी अपने सेक्सुअल हेल्थ में सुधार करने के लिए लौंग को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। लौंग का सेवन करने से बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इससे उनकी स्टेमिना बढ़ती है, स्ट्रेंथ में इजाफा होता है। इससे उनकी सेक्सुअल परफॉर्मेंस में सुधार देखा जा सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जो पुरुषों की इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या में भी लौंग का सेवन कुछ हद तक फायदेमंद होता है। हालांकि, यह कहना सही नहीं होगा कि लौंग के सेवन से इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लौंग अकेले काम कर सकता है। इस तरह की स्थिति के लिए पुरुषों को प्रॉपर ट्रीटमेंट लेना चाहिए।
लिबिडो बढ़ाता है
विशेषज्ञों की मानें, तो लौंग का सेवन करने से लिबिडो में सुधार होता है। यह न सिर्फ पुरुषों के लिए फायदेमंद है, बल्कि महिलाओं में भी यौन चाह की वृद्धि देखी जा सकती है। असल में, लौंग का सेवन करने से सेक्स हार्मोन का प्रोडक्शन बढ़ता है। सेक्स हार्मोन, जैसे टेस्टेस्टेरोन में बढ़ोत्तरी होने से पुरुषों की सेक्स ड्राइव बेहतर होती है, जो उनकी सेक्सुअल लाइफ को सुधारने में अहम भूमिका निभा सकता है। इसके अलावा, लौंग में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो महिलाओं की हेल्थ में सुधार करते हैं, जिससे एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर संतुलित रहता है। इससे उनकी सेक्सुअल हेल्थ भी प्रभावित होती है।
इसे भी पढ़ें: क्या लौंग के तेल से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ सकता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें
सेक्सुअल हेल्थ सुधारने के लिए लौंग का सेवन कैसे करें
- सेक्सुअल हेल्थ सुधारने के लिए रोजाना एक या दो लौंग को सुबह उठकर खाली पेट चबा सकते हैं। इससे लिबिडो बूस्ट होता है।
- आप चाहें, तो एक गिलास दूध में लौंग का पाडर मिक्स कर लें। अब इस दूध पिएं। यह भी ओवर ऑल हेल्थ को फायदा पहुंचाता है।
- इंटिमेसी में सुधार के लिए पुरुष लौंग के तेल का उपयोग कर सकते हैं।
- ध्यान रखें कि किसी भी चीज को ओवर कंज्यूम नहीं करना चाहिए। अगर आपको कोई बीमारी है, तो भी लौंग का सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय लेना न भूलें।
All Image Credit: Freepik
FAQ
मैन पावर के लिए लौंग का इस्तेमाल कैसे करें?
अगर कोई इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का शिकार है, तो उन्हें अपनी डाइट में लौंग शामिल करना चाहिए। इससे उनकी मैन पॉवर बढ़ती है। हालांकि, लौंग का तेल भी सेक्सुअल हेल्थ सुधारने में अहम भूमिका निभा सकता है। लेकिन, किसी भी तरह के हेल्थ इश्यूज होने पर पुरुषों को अपना इलाज डॉक्अर से करवाना चाहिए।पुरुषों को लौंग कब खाना चाहिए?
पुरुष अपनी सेक्सुअल हेल्थ सुधारने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट लौंग चबाने सकते हैं। इससे कई अन्य हेल्थ समस्याओं में सुधार होता है, जैसे जोड़ों का दर्द कम होता है आदि।लौंग का पुरुषों पर क्या दुष्प्रभाव होता है?
किसी भी चीज की अति सही नहीं है। इसी तरह, लौंग के तेल की थोड़ी सी मात्रा भी हेल्थ को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है, जैसे लिवर को नुकसान हो सकता है आदि।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version