Doctor Verified

सेब के साथ इस तरह खाएंगे लौंग तो सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें

Apple with Cloves Health Benefits : सेब और लौंग का कॉम्बिनेशन भी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए इस बारे में आयुर्वेदाचार्य से जान लेते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सेब के साथ इस तरह खाएंगे लौंग तो सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें


Apple with Cloves Health Benefits :  सेब और लौंग दोनों ही पोषक-तत्वों से भरपूर होते हैं। इन दोनों चीजों का अलग-अलग सेवन किया जाता ह, तो शरीर को कई छोटी-बड़ी समस्याओं से बचाया जा सकता है। अगर सेब की बात करें, तो इसमें पानी, ऊर्जा, प्रोटीन, फैट, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, शुगर, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, जिंक, विटामिन-सी, विटामिन-बी6, विटामिन-ए, विटामिन-के, विटामिन-ई आदि पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा, लौंग में भी औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसमें विटामिन-के, सी, मैंगनीज, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, जिंक, कॉपर और एंटी-ऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होती है। ये सभी पोषक-तत्व इन दोनों चीजों को शरीर के लिए फायदेमंद बनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब और लौंग को साथ में खाने से शरीर को क्या फायदे हो सकते हैं? अगर नहीं, तो आइए इस बारे में Dr. Hitendra Singh Gautam B.A.M.S. (D.U.) से जान लेते हैं।

सेब और लौंग का सेवन शरीर के लिए है फायदेमंद- Apple and Clove Benefits

Apple and Clove Benefits

सेब और लौंग का कॉम्बिनेशन शरीर के लिए बहुत  फायदेमंद होता है। सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जबकि लौंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ये गुण एक साथ मिलकर पाचन की समस्याओं, शरीर में दर्द और सूजन को कम करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। आइए इस कॉम्बिनेशन का सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं:

वजन घटाने में मददगार

सेब और लौंग का कॉम्बिनेशन मेटाबॉलिज्म प्रोसेस को बूस्ट करने में मदद करता है। बता दें कि सेब में कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह पेट को भरा हुआ महसूस कराता है। वहीं, सेब और लौंग दोनों में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

पेट की समस्याओं से बचाव

सेब और लौंग को साथ में खाने से आपका पाचन-तंत्र सही रहता है। जैसा हमने आपको बताया कि सेब और लौंग में फाइबर होता है। यह पाचन-तंत्र को सुधारने में मदद करता है। वहीं, लौंग पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करता है। इससे पेट में गैस, अपच और कब्ज की समस्या से निजात दिला सकता है।

इसे भी पढ़ें- सांस से जुड़ी समस्याओं के लिए फायदेमंद है लौंग तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका

सर्दी-खांसी की समस्या से राहत  

इस कॉम्बिनेशन के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। बता दें कि सेब में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और लौंग में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं। इससे सर्दी-खांसी और गले में खराश जैसी कई मौसमी समस्याओं और संक्रमणों से बचा जा सकता है।

ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद

लौंग को ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दांत दर्द, मसूड़ों की सूजन और सांसों की दुर्गंध जैसी समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

यह कॉम्बिनेशन हार्ट के लिए फायदेमंद हो सकता है। बता दें कि सेब में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। वहीं, लौंग में युजेनॉल होता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार कर सकता है। इससे हार्ट हेल्थ को फायदा हो सकता है।

स्किन पर आएगा नेचुरल निखार

सेब और लौंग का सेवन करने से स्किन को फायदा हो सकता है। सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं, जो स्किन को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। साथ ही, लौंग में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये मुंहासों और अन्य स्किन से जुड़ी समस्याओं को कम करते हैं।  

सेब और लौंग का साथ में सेवन कैसे करें?-How to Consume Apple and Cloves Together

सेब और लौंग के कॉम्बिनेशन का सेवन करना चाहते हैं, तो आपको उबले हुए पानी में आप एक-दो लौंग डालकर सेब के साथ खा सकते हैं। इसके अलावा, आप सेब के जूस में लौंग के पाउडर को मिलाकर खा सकते हैं। अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं, तो रोज की चाय में दूध डालने की जगह आप सेब और लौंग को डाल सकते हैं। यह चाय सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- सेब की चाय पीना है सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, जानें रेसिपी

कुल मिलाकर, सेब और लौंग का सेवन शरीर की कई आम और गंभीर हर तरह की समस्या में गुणकारी साबित हो सकता है। इस कॉम्बिनेशन का सेवन करने से आमतौर पर आपको किसी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए, लेकिन अगर आपको कुछ समस्या महसूस हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

Read Next

इलायची का पानी किसे नहीं पीना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer