Expert

सेब की चाय पीना है सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, जानें रेसिपी

Health Benefits of Drinking Apple Tea : सेब की चाय पीने से सेहत को ढेरों फायदे हो सकते हैं। आइए इस चाय से होने वाले लाभों और बनाने की रेसिपी जानते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
सेब की चाय पीना है सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, जानें रेसिपी


Health Benefits of Drinking Apple Tea : आपने इंग्लिश की कहावत तो सुनी होगी। रोजाना एक सेब खाकर आप डॉक्टर से दूर (An Apples a Day Keeps the Doctor Away) रह सकते हैं। इसका मतलब है कि आपको हेल्दी जीवन जीने के लिए रोजाना एक सेब जरूर खाना चाहिए। दरअसल, सेब गुणों की खान जैसा होता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे कि विटामिन, मिनरल और फाइबर। ये सभी पोषक-तत्व शरीर के लिये गुणकारी साबित होते हैं। आप सभी ने सेब खाने से होने वाले फायदे कई बार सुने होंगे, लेकिन क्या आपने कभी सेब की चाय पीने से होने वाले लाभों के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम सेब की चाय बनाने की रेसिपी से लेकर इससे शरीर को होने वाले फायदों तक सभी के बारे में मुलुंड के फोर्टिस अस्पताल की चीफ डाइटीशियन अमरीन शेख (Amreen Shaikh, Chief Dietician, Fortis Hospital, Mulund) से जानेंगे।  

सेब की चाय फायदेमंद कैसे है?- How is Apple Tea Beneficial

apple tea

डायटीशियन अमरीन के मुताबिक, सेब की चाय पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। इस चाय का सेवन इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए फायदेमंद होता है। इससे आप खुद को कई मौसमी बीमारियों और संक्रमणों से बचा सकते हैं।  इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। इससे शरीर की सूजन और कई अन्य समस्याओं से बचा जा सकता है। ऐसे में आइए सेब की चाय बनाने की रेसिपी और इससे शरीर को होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं।

सेब की चाय बनाने की रेसिपी- Apple Tea Recipe

सेब की चाय बनाने के लिए सेब, नींबू का रस और दालचीनी पाउडर की जरूरत होगी। इसे बनाने के लिए सेब को छील लें। अब एक पैन में थोड़ा सा पानी और दालचीनी का टुकड़ा डालकर उबाल लें। पानी का रंग बदलते ही सेब के टुकड़ों को भी डाल दें। इसे धीमी आंच में पकने दें। थोड़ी देर में पैन से भीनी-भीनी खुशबू आने लगेगी। इसके बाद गैस बंद कर दें और चाय को छान लें। इस चाय को घूंट-घूंट कर पिएं।

सेब की चाय पीने से शरीर को होने वाले फायदे- Benefits of Drinking Apple Tea

इम्‍यूनिटी होगी बूस्ट  

जैसा हमने आपको बताया कि सेब की चाय पीने से इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है। इसमें विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और आप बार-बार बीमार नहीं होते हैं।  

इसे भी पढ़ें- कम हो गई है इम्यूनिटी और जल्दी-जल्दी पड़ रहे हैं बीमार, तो इन 7 अनहेल्‍दी फूड्स का सेवन तुरंत करें बंद

कोलेस्ट्रॉल होगा कंट्रोल  

सेब में फाइबर और पॉलीफेनोल्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे कम डेंसिटी वाले लिपोप्रोटीन (एलडीएल) या खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। यह हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

डाइजेशन में होगा सुधार  

अगर आप पाचन-तंत्र को सुधारना चाहते हैं, तो सेब की चाय बहुत अच्छा ऑप्शन है। इसमें फाइबर पाया जाता है, जो वजन घटाने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही, सेब में मैलिक एसिड होता है, जो एक स्वस्थ पाचन-तंत्र के लिए जरूरी होता है।

ब्लड शुगर होगा कंट्रोल

सेब की चाय में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के अलावा फ्रुक्टोज के रूप में प्राकृतिक शुगर होती है, जो मेटाबॉलिज्म को बैलेंस करती है। इससे ब्लड शुगर के स्तर को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- डायबिटीज के मरीज अपनाएं ये 5 हेल्दी फूड हैबिट्स, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

बता दें कि सेब की चाय में मौजूद फ्लेवोनोइड्स जिसे क्वेरसेटिन कहा जाता है। यह हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है। इसके साथ ही, सेब की चाय स्किन के लिए भी फायदेमंद साबित होती है। आप आम दूध वाली चाय की जगह सेब की चाय का सेवन कर सकते हैं। इस चाय को पीने से शरीर को बिना साइड इफेक्ट के कई फायदे हो सकते हैं। 

Read Next

सप्लीमेंट्स के बजाय खाएं अलग-अलग मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर ये हेल्दी चीजें, मिलेंगे ज्यादा फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version