केले के छिलके की चाय पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इसकी रेसिपी

केले की तरह इसके छीलके की चाय भी सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। चलिए लेख में जानें इस बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
केले के छिलके की चाय पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इसकी रेसिपी

Health Benefits of Banana Peel Tea: केले का सेवन करना ज्यादातर सभी को पसंद होता है। यह कब्ज की समस्या से लेकर मुंह में छाले आने तक, हर चीज का समाधान करता है। कई लोग केले को पकवान, चिप्स या चाय बनाने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। वहीं आजकल केले के छीलके से बनी चाय भी काफी ज्यादा पॉपुलर है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और डाइटरी फाइबर पाए जाते हैं जो समस्त स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। इसके साथ ही केले के छीलके की चाय पीने से कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। तो आइये आज इसी विषय पर बात करते हुए जानें इस बारे में।

banana peel

केले के छीलके की चाय पीने के फायदे- Health Benefits of Consuming Banana Peel Tea

पाचन तंत्र स्वस्थ रखे

केले के छिलकों में डाइटरी फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इस चाय के सेवन से बॉवेल मूवमेंट बना रहता है, साथ ही कब्ज और अपच की समस्या नहीं होती है। ये बॉडी से टॉक्सिन निकालता है और पाचन स्वस्थ बनाए रखना है। 

नींद से जुड़ी समस्या नहीं होती

बिजी लाइफस्टाइल के साथ आजकल कई लोगों को ठीक से नींद नहीं आ पाती है। लेकिन केले की चाय के सेवन से बेहतर नींद लेने में मदद मिल सकती है। इसमें मैग्नीशियम और ट्राइप्टोफैन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो बॉडी को रिलेक्स करने में मदद करते हैं। इससे सुकून और शांत नींद लेने में भी मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें- वेट लॉस से लेकर पाचन तक के लिए फायदेमंद है केले की चाय, जानें बनाने का तरीका

हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है

केले के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी कम होता है।

स्किन को भी हेल्दी रखे

केले के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इससे बॉडी के टॉक्सिन बाहर आते हैं जिससे स्किन भी हेल्दी रहती है। 

इसे भी पढ़ें- वजन घटाने से लेकर ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल तक, जानें 1 कप केले की चाय पीने के 5 फायदे और बनाने की विधि

मूड बेहतर बनाए

केले के छिलके की चाय पीने से माइंड और बॉडी दोनों रिलेक्स होते हैं। इसके सेवन से अच्छी नींद आती है जिससे तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए यह मूड स्विंग्स से भी डील करने में मददगार हो सकती है। 

केले के छिलके की चाय कैसे बनाएं- How To Make Banana Peel Tea

सबसे पहले 2 केले के छिलकों को उतारकर साफ कर लें। अब इसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। पैन में 2 कप पानी उबालें और उसमें ये छिलके डालें। आखिर में एक दालचीनी का टुकड़ा डालकर उबालें और इसमें एक चम्मच शहद भी मिलाएं। 

इस तरह से आप केले के छीलके से चाय बना सकते हैं। इसका सेवन आप दिन में दो बार कर सकते हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो, इसे शेयर करना न भूलें। इस लेख में हमने आपको समान्य जानकारी दी है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

 

Read Next

वजन कम और हार्मोन को संतुलित करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मिलेगा फायदा

Disclaimer