Spearmint Tea (पुदीने की चाय) पीने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें बनाने का तरीका

Health benefits of spearmint tea: वेट लॉस करने से लेकर पाचन स्वस्थ रखने के लिए पुदीने की चाय पीना फायदेमंद है। जानें इसे कैसे बनाना है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
Spearmint Tea (पुदीने की चाय) पीने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें बनाने का तरीका

Benefits of Spearmint Tea: रोज सुबह स्पीयरमिंट टी पीने से कई स्वास्थ्य समस्याओं में आराम मिलता है। लेकिन मार्केट में आजकल इतनी हर्बल टी आ गई हैं, कि सही ऑप्शन चुनने में भी मुश्किल होती है। इस हर्बल टी को घर पर ही बना सकते हैं उनके लिए आपको बाहर से पैकेट खरीदने की जरूरत नहीं होगी। पुदीने की चाय में एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और इंफेक्शन का खतरा कम होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है? आइये इस लेख में जानें स्पीयरमिंट टी पीने के फायदे।

speatmint tea

रोज स्पीयरमिंट टी पीने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे- Health Benefits of Spearmint Tea

पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है- Good For Digestion 

पुदिने की चाय पीने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इससे आपको एसिडिटी, पेट दर्द, ब्लोटिंग, उलटी और मतली जैसी समस्याओं में आराम मिलता है। पुदिने में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गट को हेल्दी रखते हैं। इससे पेट में बनने वाला एसिड कम होता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है।

हार्मोन्स बैलेंस रहते हैं- Good For Hormone Health

महिलाओं को होने वाली पीसीओएस और पीसीओडी की समस्या में पुदिने की चाय पीना फायदेमंद होता है। इसके सेवन से बॉडी में एंड्रोजन हार्मोन बैलेंस रहता है। रोज स्पीयरमिंट टी पीने से महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन भी कंट्रोल रहता है। 

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में रोज पिएं पुदीने की चाय, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

फेशियल हेयर कंट्रोल होते हैं- Control Facial Hair

पुदिने की चाय पीने से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन भी कंट्रोल रहता है। यह हार्मोन बॉडी में हेयर ग्रोथ के लिए जिम्मेदार होते हैं। अगर महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ जाता है, तो ऐसे में फेशियल हेयर की समस्या हो सकती है। इसलिए अगर आपको पीसीओएस की समस्या है, तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। 

स्ट्रेस कम होता है- Reduce Stress 

स्ट्रेस कम करने के लिए भी आप स्पीयरमिंट टी पी सकते हैं। पुदिने में एंटीऑक्सीडेंट के साथ कई नेचुरल गुण पाए जाते हैं। इससे मेमोरी बूस्ट होती है और बॉडी रिलैक्स होती है। इससे माइंड और बॉडी दोनों रिलैक्स होते हैं जिससे आपको स्ट्रेस से राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें- रात को सोते समय पिएं पुदीने की चाय, मिलेंगे ये 4 फायदे

बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा कम होता है- Reduce Risk of Bacterial Infection

पुदिने की चाय में एंटीऑक्सीडेंट के साथ एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और इंफेक्शन का खतरा कम होता है। अगर आपको पहले से कोई इंफेक्शन है, तो ऐसे में भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

स्पीयरमिंट टी बनाने का तरीका- How To Make Spearmint Tea 

स्पीयरमिंट टी बनाने के लिए पैन में दो कप पानी डालकर गर्म करें। अब इसमें 8-10 पुदिने की पत्तियां डालें। पानी आधा रह जाने तक पकाते रहें। इसे ठंडा करके और छानकर पिएं। स्वाद के लिए आप इसमें स्टीविया मिला सकते हैं। एक दिन में दो कप स्पीयरमिंट टी का सेवन कर सकते हैं। 

अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।

Read Next

त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए पिएं अदरक और चुकंदर का हर्बल ड्रिंक, जानें रेसिपी और फायदे

Disclaimer