रात को सोते समय पिएं पुदीने की चाय, मिलेंगे ये 4 फायदे

Mint Tea Benefits Before Bed: पुदीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। रात को पुदीने की चाय पीने से कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
रात को सोते समय पिएं पुदीने की चाय, मिलेंगे ये 4 फायदे

Peppermint Tea at Bedtime: गर्मियों में अक्सर लोग पुदीने को शरबत, शिंकजी जैसे ड्रिंक्स में डालते हैं। पुदीने की तासीर बहुत ठंडी होती है, इससे पेट की गर्मी शांत होती है। यही वजह है कि कुछ लोग पुदीने की चाय भी पीते हैं। आज हम आपको रात को पुदीने की चाय (Peppermint Tea at Bedtime) पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

पुदीने में विटामिन सी, विटामिन बी6 और फाइबर भी होता है। इसके अलावा पुदीना कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम का भी अच्छा सोर्स है। पुदीने में (Mint Leaves in Hindi) सोडियम, पोटैशियम और कार्बोहाइड्रेट भी होता है। ये सभी पोषक तत्व स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी होते हैं। रात को सोते समय पुदीने की चाय पीने से कई लाभ मिलते हैं, अनिद्रा की समस्या भी दूर होती है। जानें रात को पुदीने की चाय के फायदे (Mint Tea Benefits Before Bed)-

रात में पुदीने की चाय के फायदे: Peppermint Tea at Night Benefits: Pudine ki Chai ke Fayde in Hindi

गर्मियों में पुदीने का सेवन (Mint Leaves Benefits in Hindi) करना काफी फायदेमंद होता है। यह पेट को ठंडक देने के साथ ही सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। रात में सोने से पहले पुदीने की चाय (Is Mint Tea Good at Night) पीना काफी फायदेमंद होता है।

insomnia 

1. अनिद्रा की समस्या दूर करे (Mint Tea for Insomnia)

बढ़ते तनाव, चिंता की वजह से आजकल कई लोग अनिद्रा की समस्या का सामना कर रहे हैं। रात को नींद न आना कई गंभीर रोगों का भी कारण बन सकता है। ऐसे में पुदीने की चाय पीना फायदेमंद (Insomnia Home Remedies in Hindi) हो सकता है। जी हां, रात को सोते समय पुदीने की चाय पीने से बॉडी रिलेक्स होती है। तनाव और चिंता कम होती है, इससे नींद अच्छी आती है।

इसे भी पढ़ें - अशोक के पेड़ की छाल से दूर होती हैं ये 6 समस्याएं, आयुर्वेदाचार्य से जानें कैसे करें इस्तेमाल

2. पाचन बेहतर बनाए पुदीने की चाय (Mint Tea for Indigestion)

खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट ने पाचन तंत्र को धीमा कर दिया है। ऐसे में लोगों को पेट से जुड़ी कई परेशानियां का सामना करना पड़ता है। लेकिन रात को सोने से पहले पुदीने की चाय पीने से पाचन क्रिया (Mint Tea for Indigestion) में सुधार होता है। इससे गैस, अपच, एसिडिटी, पेट दर्द की समस्या में आराम मिलता है।

3. मुंह की बदबू दूर करे पुदीने की चाय

पुदीने की तासीर ठंडी होती है, यह मुंह के छालों को ठीक करने में कारगर है। इसके साथ ही पुदीने की पत्तियां खुशबूदार होती हैं, ऐसे में यह माउथ फ्रेशनर की तरह काम करती हैं। रात को पुदीने की चाय पीने से मुंह में बैक्टीरिया पनपने से रुकते हैं, साथ ही सांसों की दुर्गंध से भी बचाव होता है। 

mint tea

4. सिरदर्द से आराम दिलाए पुदीने की चाय (Mint Tea for Headaches)

पूरे दिन ऑफिस, घर के कामों में बिजी रहने के बाद और तनावपूर्ण दिनचर्या जीने के बाद अक्सर रात को लोगों को सिरदर्द की समस्या रहती है। ऐसे में वे कैफीन का सेवन करते हैं, लेकिन पुदीने की चाय (Mint Tea Benefits in Hindi) सिरदर्द को ठीक करने का एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। पुदीने की चाय सिरदर्द से आराम दिलाने में मददगार है।  

इसे भी पढ़ें - चेहरे पर अर्जुन की छाल का पाउडर लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें इस्तेमाल का तरीका

पुदीने की चाय कैसे बनाएं (How to Make Mint Tea at Home)

पुदीने की चाय बनाने के लिए आप 1 कफ पानी लें। इसमें 10-12 पुदीना की पत्तियां डालें। इसे तब तक उबालें, जब तक पानी आधा न हो जाए। इसके बाद छानकर एक गिलास में निकाल लें। आप चाहें तो इसका स्वाद बढा़ने के लिए शहद या काली मिर्च का पाउडर भी मिला सकते हैं। पुदीने की चाय (Pudine ki Chai ke Fayde) को रात को सोने से पहले पिएं।  

Read Next

हाइपोथायरायडिज्म में क्या खाना चाहिए? जानें 6 जरूरी पोषक तत्व और इनके स्रोत

Disclaimer