Ashoka Tree Bark Benefits in Hindi: आयुर्वेद में किसी भी बीमारी का इलाज करने के लिए तरह-तरह के पेड़-पौधों का उपयोग किया जाता है। इन्हीं में अशोक का पेड़ भी शामिल है। अशोक का पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अशोक के पेड़ को अंग्रेजी में (ashoka tree in english) Saraca asoca Tree कहा जाता है। आयुर्वेद में अशोक के पेड़ की छाल, टहनियां, फूल और पत्तों का उपयोग दवाइयां बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं अशोक के पेड़ की छाल के फायदों (Ashok ke Ped ki Chaal ke Fayde) के बारे में।
रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा बताते हैं कि अशोक के पेड़ की छाल (Ashoka Tree in Hindi) महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होती है। अशोक के पेड़ की छाल का उपयोग बवासीर, पीरियड के दर्द और ल्यूकोरिया में किया जा सकता है। साथ ही असोक के पेड़ की छाल त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है।
अशोक के पेड़ की छाल के फायदे- Ashok ke Ped ki Chaal ke Fayde- Ashoka Tree Bark Benefits in Hindi
आयुर्वेद में अशोक के पेड़ (Ashoka Plant Benefits in Hindi) का काफी महत्व है। अशोक के फूल, पत्तों और छाल आदि का उपयोग (Ashoka Tree Uses in Hindi) बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। अशोक की छाल महिलाओं की कई समस्याएं दूर करता है। साथ ही अशोक की छाल स्किन, हड्डियों और पेट के लिए भी फायदेमंद होता है।
1. वाइट डिस्चार्ज में फायदेमंद अशोक की छाल
वाइट डिस्चार्ज यानी ल्यूकोरिया (White Discharge Meaning in Hindi) महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या है। ल्यूकोरिया की समस्या से राहत पाने के लिए आप अशोक की छाल का उपयोग (Ashoka Tree Bark Uses) कर सकती हैं। इसके लिए अशोक की छाल को पानी में उबालकर पी लें। पानी तब तक उबालें, जब तक पानी आधा न हो जाए।
2. बवासीर में कारगर अशोक के पेड़ की छाल
प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कभी-न-कभी बवासीर का सामना जरूर करता है। अशोक की पेड़ की छाल का उपयोग बवासीर की समस्या (Piles Home Remedy in Hindi ) होने पर भी किया जा सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच अशोक की छाल का पाउडर लें, इसमें शहद और पानी के साथ मिलाकर लें। इससे मल त्याग में आसानी होगी, बवासीर के दर्द (Piles Pain Killer) में भी आराम मिलेगा। अशोक के पेड़ की छाल बवासीर की समस्या से राहत दिलाती है।
3. त्वचा के लिए फायदेमंद अशोक की छाल (Ashoka Bark Benefits for Skin)
अशोक के पेड़ की छाल सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है। अशोक की छाल का पाउडर (Ashok ki Chhal ka Powder) खून साफ करती है, इससे त्वचा पर निखार आता है। साथ ही शरीर में जमा टॉक्सिंस (How to Remove Toxins from Body) भी बाहर निकलते हैं, जिससे ऑयली, बेजान त्वचा से भी छुटकारा मिलता है।
4. पीरियड के दर्द में आराम दिलाए अशोक की छाल (Ashoka Bark for Periods)
महिलाओं के लिए अशोक की छाल को काफी फायदेमंद माना गया है। अशोक के पेड़ की छाल पीरियड्स के दौरान (Periods Pain Solutions in Hindi) होने वाले दर्द, ऐंठन को कम करने में सहायक होती है। पीरियड्स के दौरान दर्द से राहत पाने के लिए आप अशोक की छाल का पाउडर (Ashok ki Chhal ka Powder) ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - अर्जुन के फल के फायदे: अर्जुन का फल खाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं
5. हड्डियों के लिए लाभकारी अशोक की छाल
अशोक के पेड़ की छाल (Ashoka Tree in Hindi) में फ्लेवोनॉयड्स, टैनिन और एनाल्जेसिक जैसे औषधीय गुण पाए जाते हैं। ये सभी तत्व हड्डियों के लिए जरूरी होते हैं। यहां तक कि अशोक की छाल का उपयोग (Ashoka Tree Bark Uses) हड्डियों को जोड़ने के लिए भी किया जा सकता है।
6. पेट की समस्याएं दूर करें अशोक की छाल
अशोक के पेड़ की छाल (Ashok ke Ped ki Chaal ke Fayde) का उपयोग पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया (Stomach Problems in Hindi) जा सकता है। अशोक की छाल पेट के कीड़ों को मारने में कारगर है। इसके अलावा अशोक के पेड़ की छाल अपच, कब्ज आदि समस्याओं में भी लाभकारी है।
आप भी अशोक के पेड़ की छाल का उपयोग पाउडर के रूप में कर सकते हैं। आप चाहें तो घर पर ही अशोक की छाल का पाउडर (How to Use Ashoka Bark Powder) बना सकते हैं, या फिर बाजार से भी ले सकते हैं। गर्भवती महिलाओं और हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को अशोक के पेड़ की छाल (Ashok ke Ped ki Chhal) का उपयोग करने से बचना चाहिए। साथ ही अगर आप किसी अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, तो आयुर्वेदिक डॉक्टर की राय पर ही अशोक के पेड़ की छाल (Ashoka Tree in Hindi) का सेवन करें।
इसे भी पढ़ें - बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने के लिए करें अर्जुन की छाल का प्रयोग, हेयरफॉल से भी मिलेगा छुटकारा