Doctor Verified

क्या अर्जुन की छाल का सेवन रोज कर सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान

Arjun Bark Benefits: अर्जुन की छाल औषधीय गुणों से भरपूर होती है। क्या इस छाल का सेवन रोज किया जा सकता है। जानें-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या अर्जुन की छाल का सेवन रोज कर सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान


Can we Consume Arjuna Bark Daily in Hindi: अर्जुन की छाल औषधीय गुणों से भरपूर होती है। आयुर्वेद में अर्जुन की छाल का उपयोग कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। इसे हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आपको बता दें कि अर्जुन की छाल में फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। आपको बता दें कि अर्जुन की छाल ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में मदद करती है। आप भी खुद को स्वस्थ रखने के लिए अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं। क्या रोजाना अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं? आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं क्या अर्जुन की छाल का सेवन रोज कर सकते हैं-

क्या अर्जुन की छाल का सेवन रोज कर सकते हैं?- Can we Consume Arjuna Bark Daily in Hindi

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं, 'वैसे तो अर्जुन की छाल का सेवन आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। लेकिन आप घर स्वस्थ रहने के लिए भी अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं। आप 1-2 महीने तक नियमित रूप से अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, फिर आपको कुछ दिनों तक अर्जुन की छाल का सेवन नहीं करना चाहिए। इस तरीके से आप अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको कोई समस्या है, तो आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह पर ही अर्जुन की छाल की खुराक निश्चित करनी चाहिए। इस स्थिति में आपको अधिक मात्रा में अर्जुन की छाल का सेवन करने से बचना चाहिए।

arjun bark

अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें?- How to Consume Arjun Bark in Hindi

अर्जुन की छाल को दूध, पानी या शहद के साथ मिक्स करके लिया जा सकता है। इसके लिए आप अर्जुन की छाल को दूध में उबाल लें। 2-3 मिनट तक अर्जुन की छाल को दूध में उबालें। फिर इसे छानकर पी लें। आप शाम को चाय के बजाय अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें 4 तरीके

अर्जुन की छाल के फायदे- Arjuna Bark Benefits in Hindi

अर्जुन की छाल का उपयोग त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है। यह मुंहासों, फोड़े-फुंसियों को दूर करने में मदद करती है। साथ ही, एजिंग के लक्षणों से भी छुटकारा दिलाता है।

  • अर्जुन की छाल हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर होती है। यह हृदय से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
  • अर्जुन की छाल का उपयोग डायरिया और दस्त जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किया जा सकता है।
  • इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करते हैं। साथ ही, मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त रखते हैं।

Read Next

पानी में नागरमोथा पाउडर डालकर नहाने से मिलते हैं ये अनोखे फायदे, जानें तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version