Arjuna Bark and Cinnamon Kadha Benefits: काढ़ा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के अनुसार, काढ़ा पीने से कई स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। कोरोना वायरस के बाद से अधिकतर लोगों ने अपनी डाइट में काढ़ा शामिल किया है। काढ़ा पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई बीमारियों से बचाव होता है। कोई तुलसी, तो कोई काली मिर्च या लौंग का काढ़ा पीता है। आपको बता दें कि आयुर्वेद में अर्जुन की छाल के काढ़े को बेहद लाभकारी बताया गया है। आप चाहें तो अर्जुन की छाल का सीधे तौर पर काढ़ा पी सकते हैं। या अर्जुन की छाल और दालचीनी का एक साथ काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। यह काढ़ा डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए भी अच्छा होता है। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पीने के फायदे (arjun ki chaal and dalchini kadha pine ke fayde)-
अर्जुन की छाल और दालचीनी काढ़ा पीने के फायदे- Arjun ki Chaal or Dalchini ka Kadha Pine ke Fayde
1. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
स्वस्थ रहने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत रहना बहुत जरूरी होता है। अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर बनती है। बदलते मौसम में आप इस काढ़े का सेवन कर सकते हैं। इससे आप कई बीमारियों से भी खुद का बचाव कर सकते हैं।
2. हाई कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए फायदेमंद
स्वस्थ रहने के लिए शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल में रहना जरूरी होता है। जब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, तो इससे हार्ट हेल्थ को नुकसान पहुंच सकता है। इसकी वजह से संपूर्ण स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। ऐसे में अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पीना फायदेमंद हो सकता है। इस काढ़े को पीने से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। साथ ही, हृदय रोगों का जोखिम भी कम होता है।
इसे भी पढ़ें- अर्जुन की छाल और दालचीनी को मिक्स करके खाने से सेहत को मिलेंगे ये 6 फायदे, जानें सेवन का तरीका
3. पेशाब से जुड़ी समस्याएं दूर करे
अगर आप पेशाब में जलन या किसी अन्य समस्या से परेशान हैं, तो इस स्थिति में अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पीना फायदेमंद होता है। अर्जुन की छाल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पेशाब से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में सहायक होते हैं। इस काढ़े को पीने से यूटीआई (UTI) से भी बचाव होता है।
4. पाचन से जुड़ी समस्याएं ठीक करे
अगर आप पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे-कब्ज, गैस या अपच आदि से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा जरूर शामिल करें। अर्जुन की छाल, पाचन-तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इस काढ़े को पीने से पाचन को बढ़ावा मिलता है। यह अपच और गैस जैसी परेशानियों से भी छुटकारा दिलाता है।
5. वेट लॉस में सहायक
आजकल अधिकतर लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। ऐसे में मोटापा कम करने के लिए वे तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं। आप चाहें तो वजन कम करने के लिए अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा भी पी सकते हैं। इस काढ़े को पीने से पाचन-तंत्र दुरुस्त बनता है। इससे मेटाबॉलिज्म में भी सुधार होता है और वेट लॉस में मदद मिलती है। दरअसल, अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पीने से भूख नियंत्रित होती है। इससे ओवरइटिंग से बचाव होता है और वेट लॉस होता है। हालांकि, वजन कम करने के लिए आपको इस काढ़े के साथ ही अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें- Arjun Bark: इन 4 तरीकों से करें अर्जुन की छाल का सेवन, दूर होंगी कई स्वास्थ्य समस्याएं
अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा कैसे बनाएं?- Arjun ki Chaal or Dalchini Kadha Recipe in Hindi
- आप घर पर ही अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा बना सकते हैं।
- इसके लिए आप 2 गिलास पानी लें।
- इसमें अर्जुन की छाल और दालचीनी का एक छोटा-सा टुकड़ा मिलाएं।
- अब इसे अच्छी तरह से उबाल लें।
- फिर छानकर इस पानी को पी लें।
- आप कुछ दिनों तक रोजाना इस काढ़े का सेवन कर सकते हैं।
Arjun ki Chaal or Dalchini ka Kadha: शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने, वेट लॉस करने, हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने, पेशाब से जुड़ी और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर करने के लिए आप अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पी सकते हैं। इस काढ़े को पीने से संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। हालांकि, अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर ही इस काढ़े का सेवन करें।