
Arjun ki Chaal and Dalchini Benefits: आयुर्वेद में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। साथ ही कई बीमारियों का इलाज भी करती हैं। इसमें अर्जुन की छाल और दालचीनी भी शामिल हैं। अर्जुन की छाल का इस्तेमाल आयुर्वेद में कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इसे हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। वहीं, दालचीनी का उपयोग वजन घटाने और पेट की समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। वैसे तो लोग अर्जुन की छाल और दालचीनी का सेवन अलग-अलग ही करते हैं, लेकिन आप चाहें तो अर्जुन की छाल और दालचीनी का सेवन एक साथ भी कर सकते हैं। इन दोनों का मिश्रण आपके स्वास्थ्य पर दोगुना असर कर सकता है। रोजाना अर्जुन की छाल और दालचीनी का एक साथ सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल, मोटापा और ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है। तो चलिए, स्वर्ण जयंती, गाजियाबाद के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी से जानते हैं अर्जुन की छाल और दालचीनी को एक साथ लेने के फायदों और तरीकों (Arjun ki Chaal and Dalchini ke Fayde) के बारे में।
अर्जुन की छाल और दालचीनी के फायदे- Arjun ki Chaal aur Dalchini ke Fayde
अर्जुन की छाल और दालचीनी (Arjun ki Chaal and Cinnamon) का एक साथ सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। साथ ही यह हार्ट ब्लॉकेज की समस्या में भी प्रभावी होता है। आइए जानते हैं, अर्जुन की छाल और दालचीनी के फायदों के बारे में-
1. हार्ट के लिए फायदेमंद
अर्जुन की छाल और दालचीनी हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेदाचार्य का कहना है अर्जुन की छाल और दालचीनी का मिश्रण शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है। अगर आपको कोई भी हृदय रोग है, तो आप आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर अर्जुन की छाल और दालचीनी को एक साथ ले सकते हैं।
2. कैंसर से बचाए
आयुर्वेद एक्सपर्ट का कहना है कि दालचीनी और अर्जुन की छाल एंटीकैंसर गुणों से भरपूर होते हैं, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचा सकते हैं। इसके अलावा अर्जुन की छाल और दालचीनी कैंसर रोगियों के लिए भी फायदेमंद हो सकते हैं। इन दोनों में मौजूद गुण कैंसर से लड़ने में आपकी मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - कोरोना में कैसे फायदेमंद है अर्जुन की छाल से बना काढ़ा? एक्सपर्ट से जानें कारण और फायदे
3. ब्लड शुगर को रखे कंट्रोल
डायबिटीज रोगियों के लिए दालचीनी और अर्जुन की छाल का सेवन लाभकारी हो सकता है। प्राकृतिक गुणों से भरपूर दालचीनी और अर्जुन की छाल में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के गुण होता है। साथ ही यह पॉलीपेनॉल्स सीरम ग्लूकोज (polyphenols serum glucose) और इंसुलिन को कम करने का गुण होता है, जो डायबिटीज के खतरे को कम कर सकता है। अगर आप अपने शरीर का ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना दालचीनी और अर्जुन की छाल का चाय या काढ़ा पिएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
4. इम्यूनिटी बूस्ट करे
दालचीनी और अर्जुन की छाल में नैचुरल फ्लेवोनोइड्स (Flavonoid) और एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) होते हैं, जो कई तरह की बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद कर सकते हैं। गुणों से भरपूर अर्जुन की छाल और दालचीनी की चाय या काढ़े का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है। इससे आप सर्दी-जुकाम और वायरस से अपना बचाव कर सकते हैं।
5. ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करे
ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में भी अर्जुन की छाल और दालचीनी आपके लिए लाभकारी हो सकता है। दरअसल, अगर आप नियमित रूप से अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पीते हैं, तो यह आपके शरीर में ब्लड क्लॉटिंग की समस्या को दूर करके ब्लड को पतला करता है। जिससे आपके शरीर में ब्लड का फ्लो बेहतर तरीके से होता है। साथ ही यह हृदय की पम्पिंग क्षमता में सुधार ला सकता है।
6. मोटापा कम करने में मददगार
अगर आप मोटापे से परेशान हैं, तो अर्जुन की छाल और दालचीनी का सेवन एक साथ कर सकते हैं। अर्जुन की छाल और दालचीनी को एक साथ लेने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, साथ ही पाचन क्रिया भी दुरुस्त होती है। इससे शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी निकलती है। ऐसे में अगर आप अपने शरीर का वजन संतुलित रखना चाहते हैं, तो रोजाना 1 कप खाली पेट दालचीनी और अर्जुन की छाल का काढ़ा पिएं।
इसे भी पढ़ें - अलसी से मोटापा कैसे कम होता है? एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल करने का तरीका
अर्जुन की छाल और दालचीनी का सेवन कैसे करें?- How to Use Arjun ki Chaal and Cinnamon in Hindi
1. अर्जुन की छाल और दालचीनी की चाय- Arjun Ki Chaal aur Dalchini Tea
अर्जुन की छाल और दालचीनी की चाय स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होती है। इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी को अच्छी तरह से उबाल लें। अब इसमें आधा चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर डालें। फिर एक चौथाई चम्मच दालचीनी का पाउडर डालें और अच्छे से उबाल लें। अब इसमें दूध और गुड़ मिलाएं। आप इस तैयार चाय को सुबह और शाम को पी सकते हैं।
2. अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा- Arjun Ki Chaal aur Dalchini Kadha
आप अर्जुन की छाल और दालचीनी के काढ़े का भी सेवन कर सकते हैं। अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर लें। इसमें दालचीनी पाउडर मिक्स करें। अब इन दोनों को तब तक उबालें, जब तक पानी आधा न हो जाए। फिर छानकर इसे पी लें। आप अर्जुन की छाल और दालचीनी से बना काढ़ा दिन में एक बार पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - इन 6 समस्याओं को दूर करने के लिए लगाएं अर्जुन की छाल का लेप, जल्द मिलेगी राहत
आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि अर्जुन की छाल और दालचीनी का मिश्रण आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि इसका सेवन सही मात्रा में करें। वहीं, अगर आपको किसी तरह की गंभीर समस्या है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इन दोनों के मिश्रण का सेवन करें। बिना एक्सपर्ट की सलाह के किसी भी आयुर्वेदिक दवा का सेवन न करें।