इन 6 समस्याओं को दूर करने के लिए लगाएं अर्जुन की छाल का लेप, जल्द मिलेगी राहत

अर्जुन की छाल से बने लेप से सेहत की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। जानें कैसे करें छाल के लेप का इस्तेमाल और क्या हैं फायदे...
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 6 समस्याओं को दूर करने के लिए लगाएं अर्जुन की छाल का लेप, जल्द मिलेगी राहत


आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी बूटियां मौजूद हैं जो सेहत को कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकती है। ऐसी ही एक जड़ी बूटी का नाम है अर्जुन की छाल। अर्जुन की छाल सेहत से बना काढ़ा सेहते के लिए बेहद उपयोगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि अर्जुन की छाल से बना लेप भी सेहत को कई समस्याओं से बचा सकता है। जी हैं, अर्जुन की छाल के काढ़े को आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। आज का हमरा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अर्जुन की छाल से बना लेप सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है। साथ ही इसके इस्तेमाल  करने के तरीके के बारे में जानेंगे। इसके लिए हमने आयुर्वेद संजीवनी हर्बल क्लिनिक शकरपुर, लक्ष्मी नगर के आयुर्वेदाचार्य डॉ एम मुफिक (Ayurvedacharya Dr. M Mufik) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

 

1 - कुष्ठ रोग से दिलाए छुटकारा

कुष्ठ रोग को दूर करने में अर्जुन की छाल से बना लेप आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में आप अर्जुन की छाल को पानी में घिसकर त्वचा पर लगाएं। ऐसा करने से कुष्ठ रोग से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा अर्जुन की छाल से बने काढ़े से त्वचा को धोएं। ऐसा करने से भी कुष्ठ रोग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। 

2 - अल्सर के घाव को कैसे करें ठीक

अल्सर के घाव को ठीक करने में अर्जुन की छाल आपके बेहद काम आ सकती है। ऐसे में आप अर्जुन की छाल को घिसकर अल्सर के घावों पर लगाएं। ऐसा करने से समस्या जल्दी दूर होगी। इसके अलावा आप अर्जुन की छाल के काढ़े से अल्सर के घावों को धोएं ऐसा करने से भी समस्या जल्द दूर होगी।

इसे भी पढ़ें- Arjun Barks: 'अर्जुन की छाल' से सेहत को होते हैं ये 8 फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें नुकसान भी

3 - पिंपल की समस्या से दिलाए छुटकारा

आज के समय में हर कोई पिंपल्स की समस्या से परेशान है। ऐसे में ये लोग अर्जुन की छाल से बने लेप को मुहांसों पर लगाएं। इसके अलावा अर्जुन की छाल के चूर्ण को शहद में मिलाकर त्वचा पर लगाने से भी मुहांसों की समस्या से फायदा मिल सकता है।

4 - सफेद बालों की समस्या से पाए राहत

सफेद बालों की समस्या को दूर करने में जो अर्जुन की छाल आपके बेहद काम आ सकती है। ऐसे में आप मेहंदी में अर्जुन की छाल के चूर्ण को मिलाएं और प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से सफेद बाल काले नजर आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- ताड़ की पत्तियों और छाल में होते हैं औषधीय गुण, इन 6 बीमारियों में प्रयोग करने से मिलता है आराम

5 - जले के निशान को करे ठीक

जले की निशान को दूर करने के लिए अर्जुन की छाल का चूर्ण आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में आप अर्जुन की छाल के चूर्ण पानी में मिलाकर घाव पर लगाएं। ऐसा करने से घाव तुरंत ठीक होगा और चोट का निशान भी धीरे-धीरे कम हो जाएगा।

6 - मुंह के छालों को करे दूर

मुंह के छालों को दूर करने में अर्जुन की छाल आपके बेहद काम आ सकती है। ऐसे में आप नारियल के तेल में अर्जुन की छाल के चूर्ण को मिलाएं और माचिस में रूई लपेटकर उसे मिश्रण में डालकर मुंह के छालों पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से मुंह के छाले जल्दी ठीक होंगे।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि अर्जुन की छाल सेहत के लिए बेहद उपयोगी है लेकिन इसकी छाल से बना लेप भी आपकी सेहत को कोई समस्या से छुटकारा दिला सकता है। लेकिन अगर आपको त्वचा संबंधित कोई भी समस्या है तो अर्जुन की छआल का इस्तेमाल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। इसके अलावा यदि इसका लेप त्वचा पर लगाते वक्त कोई जलना या एलर्जी महसूस हो तो इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

इस लेख में फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।

Read Next

करेले की जड़ से दूर होती है शरीर की ये 5 समस्याएं, जानें प्रयोग का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version