Arjun Bark for Skin: चेहरे पर अर्जुन की छाल कैसे लगाएं? जानें 3 तरीके, जिनसे दूर होंगी त्वचा से जुड़ी समस्याएं

अर्जुन की छाल, सिर्फ सेहत ही नहीं, त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। आप इन तरीकों से चेहरे पर इस छाल का पाउडर लगा सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Arjun Bark for Skin: चेहरे पर अर्जुन की छाल कैसे लगाएं? जानें 3 तरीके, जिनसे दूर होंगी त्वचा से जुड़ी समस्याएं


Arjun Bark for Face: आयुर्वेद में अर्जुन की छाल का उपयोग कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। इसे हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अर्जुन की छाल का इस्तेमाल ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए भी किया जाता है। अर्जुन की छाल सिर्फ सेहत के लिए नहीं, बल्कि त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। अगर आप चेहरे पर अर्जुन की छाल के पाउडर का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होंगी। अर्जुन की छाल का पाउडर त्वचा में नमी को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही, अगर आप अर्जुन की छाल का पाउडर लगाएंगे, तो इससे ड्राई स्किन से भी छुटकारा मिलेगा और चेहरे की रंगत में भी सुधार होगा। आपको बता दें कि अर्जुन की छाल बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मददगार होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। अर्जुन की छाल त्वचा में कसाव लाने में भी मदद करती है।

चेहरे पर अर्जुन की छाल कैसे लगाएं?- How to Apply Arjun ki Chaal on Face in Hindi

1. अर्जुन की छाल का पाउडर और दूध

आप अपने चेहरे पर अर्जुन की छाल के पाउडर में दूध मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर लें। इसमें 3-4 चम्मच दूध मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। अगर आप रोजाना चेहरे पर अर्जुन की छाल और दूध का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होंगी। अर्जुन की छाल का पाउडर और दूध, त्वचा को मुलायम और कोमल बनाने में मदद करते हैं। साथ ही, त्वचा के दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Arjun ki Chhal: इन 4 तरीकों से करें अर्जुन की छाल का सेवन, दूर होंगी कई स्वास्थ्य समस्याएं

arjun bark powder

2. अर्जुन की छाल का पाउडर और गुलाब जल

अगर आप गुलाब जल का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो भी अर्जुन की छाल के पाउडर में इसे मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए अर्जुन की छाल का पाउडर लें। इसमें गुलाब जल मिलाएं और फिर इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर लगा लें। आधे घंटे बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से साफ कर लें। इससे त्वचा मॉइश्चराइज होगी। साथ ही, चेहरे के ब्लैकहेड्स, दाग-धब्बे और मुंहासों से भी छुटकारा मिलेगा। अगर आप नियमित रूप से अर्जुन की छाल और गुलाब जल का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें- Arjun ki Chhal: अर्जुन की छाल कौन कौन सी बीमारी में काम आती है?

3. अर्जुन की छाल का पाउडर और पानी 

आप चाहें तो अर्जुन की छाल में सिर्फ पानी मिलाकर भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर लें। इसमें थोड़ा-सा पानी मिलाएं और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। फिर 15-20 मिनट बाद आप अपने चेहरे को पानी से साफ कर सकते हैं। रोज सुबह या शाम को अर्जुन की छाल का पाउडर लगाने से आपकी त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। अर्जुन की छाल, त्वचा के ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को भी रिमूव करने में मदद करती है। 

Read Next

शेविंग के लिए इस तरह करें सही रेजर का चुनाव, नहीं होंगी त्वचा से जुड़ी समस्याएं

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version