अक्सर लोग मुहांसों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए न जानें कितने महंगे ट्रीटमेंट्स लेते हैं। लेकिन जब उन्हें कोई फायदा नहीं मिलता तो वे बहुत जल्दी उदास भी हो जाते हैं। बता दें कि मुंहासे दूर करने में केवल क्रीम, पाउडर, महंगे ट्रीटमेंट आदि ही काफी नहीं हैं। बल्कि इसके लिए डाइट में बदलाव करना भी जरूरी है। जी हां, आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को जोड़कर मुहांसों की समस्या को दूर कर सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप मुहांसों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में किन चीजों को जोड़ सकते हैं। इसके लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल (Nutritionist And Wellness Expert Varun Katyal) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
1 - विटामिन से भरपूर आहार
प्रभावित लोग अपनी डाइट में विटामिन ए, विटामिन डी और विटामिन ई जैसे- महत्वपूर्ण विटामिंस को जोड़ें। बता दें कि मुहांसों को दूर करने में यह विटामिंस बेहद काम आ सकते हैं। ऐसे में आप डायटिशियन की मदद भी ले सकते हैं। साथ ही उनके स्रोतों की जानकारी लेकर आप अपनी डाइट में उन सोर्स को भी जोड़ सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
2 - दालों का सेवन
दालो के सेवन से भी त्वचा की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। दालों के अंदर भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। वैसे तो प्रोटीन के और भी मुख्य स्रोत हैं। लेकिन दाल के सेवन से ना केवल त्वचा हेल्दी बनती है बल्कि मुहांसे की समस्या से भी छुटकारा मिल जाता है।
इसे भी पढ़ें- मुहांसे, डार्क सर्कल जैसी समस्याएं हैं हार्मोन में परिवर्तन का संकेत, डर्मेटॉलोजिस्ट से जानें कारण और बचाव
3 - पानी का सेवन
दिन में कम से कम 8 से 9 गिलास पानी का सेवन करना जरूरी है। पानी की कमी से शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं। वहीं पानी की पूर्ति शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या से छुटकारा भी दिला सकती है। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से पानी का भरपूर मात्रा में सेवन करते हैं तो पानी न केवल त्वचा को हेल्दी बनाता है बल्कि मुहांसों की समस्या से छुटकारा दिला सकता है।
4 - केले का सेवन
केले की तासीर ठंडी होती है। वहीं केले के अंदर भरपूर मात्रा में पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में केले के सेवन से त्वचा की समस्या को दूर किया जा सकता है। वहीं केले के अंदर विटामिन ई भी मौजूद होता है जो मुहांसों की समस्या से छुटकारा दिला सकता है।
इसे भी पढ़ें- क्या आपकी भी है ऑयली स्किन? चेहरे पर इन 5 चीजों का इस्तेमाल करना बन सकता है मुहासों का कारण
5 - नींबू का सेवन
नींबू के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसके अलावा यदि नियमित रूप से नींबू का सेवन किया जाए तो यह न केवल त्वचा को हेल्दी बनाता है। बल्कि ये मुहांसे की समस्या को भी दूर करने में उपयोगी है।
6 - नारियल पानी का सेवन
नारियल का पानी सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। बता दें कि नारियल पानी के सेवन से चेहरे की समस्या को दूर किया जा सकता है। साथ ही ये पाचन तंत्र के लिए बेहद उपयोगी है। ऐसे में आप नियमित रूप से नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। मुहांसे की समस्या को दूर करने में भी नारियल पानी का सेवन बेहद उपयोगी है।
7 - डार्क चॉकलेट का सेवन
डॉर्क चॉकलेट के सेवन से समस्या को दूर किया जा सकता है। बता दें कि इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट तत्व और फ्लेवोनॉयड्स मौजूद होते हैं जो ना केवल त्वचा को चमकदार बनाते हैं बल्कि मुहांसे की समस्या को दूर करते हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में डार्क चॉकलेट को भी जोड़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- तनाव और हार्मोनल बदलावों से आते हैं चेहरे पर मुंहासे, इस तरह आसानी से पाएं छुटकारा
8 - मछली का सेवन
मछली के सेवन से भी समस्या को दूर किया जा सकता है। बता दें कि मछली के अंदर एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो न केवल त्वचा को स्वस्थ बनाते हैं बल्कि इसके अंदर पाए जाने वाले एंटी एक्ने गुण मुहांसों की समस्या को भी दूर कर सकते हैं।
9 - सोयाबीन का सेवन
सोयाबीन को अपनी डाइट में शामिल करने का अच्छा विकल्प है। सोयाबीन anti-acne का काम करता है। साथ ही इसके अंदर पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व त्वचा को हेल्दी बना सकते हैं और मुंहासों की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि अगर आप मुहांसों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो डाइट में बदलाव करना जरूरी है। ऐसा करने से ना केवल मुहांसों की समस्या दूर होगी बल्कि चेहरे पर प्राकृतिक निखार और चमक भी आएगी।
इस लेख में इस्तेमाल की जानें वाली फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।
Read More Articles on healthy diet in hindi