
नारियल पानी की अधिकता शरीर को कई रोगों का सामना करा सकती है। ऐसे में हमें इससे होने वाले नुकसानों के बारे में पता होना चाहिए।
भारत में नारियल पानी (Conocut Water) बहुत लोकप्रिय है। इसका स्वाद आमतौर पर मीठा होता है। लेकिन स्वाद इसकी मिट्टी पर निर्भर करता है अगर इसका पेड़ समुद्र तट के आसपास हो तो साथ में थोड़ा नमकीनपन आ ही जाता है। बता दें कि इसका उत्पादन भारत के तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल आदि राज्यों में अत्यधिक होता है। इसके पोषण तत्वों की बात की जाए तो इसके अंदर कैलोरी के साथ-साथ फैट भी कम पाया जाता है। इसके अंदर पाए जाने वाले विटामिंस, मिनरल्स शरीर को न केवल तंदुरुस्त रखे हैं बल्कि इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट पानी की कमी को भी पूरा करता है। आपने इसके फायदों के बारे में तो सुना ही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके सेवन से शरीर को नुकसान भी हो सकते हैं। जी हां, तो आज हम इस लेख के माध्यम से उन्हीं नुकसानों पर प्रकाश डालेंगे। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि नारियल पानी के सेवन से शरीर को क्या नुकसान (Disadvantages Of Coconut Water) हो सकते हैं। साथ ही हम जानेंगे कि इसे कब पीना चाहिए। पढ़ते हैं आगे...
नारियल पानी के नुकसान (Coconut Water Side Effects in hindi)
किसी भी चीज की अति सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। ऐसा ही कुछ नारियल पानी के साथ भी है। आइए जानते हैं नारियल पानी के नुकसान, जो कि निम्न प्रकार हैं-
1 - अगर शरीर में नारियल पानी की अधिकता बढ़ जाए तो इससे पेट की समस्या से पीड़ित लोगों को दस्त की समस्या भी पैदा हो सकती है। ऐसे में इसका सीमित मात्रा में सेवन करना ही उचित है।
2 - जिन लोगों की प्रकृति ठंडी होती है या जो लोग सर्दी से ग्रस्त होते हैं वे नारियल पानी का सेवन ना करें। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है ऐसे में यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है।
3 - ध्यान दें कि नारियल पानी के अंदर रक्तचाप को कम करने के गुण पाए जाते हैं। ऐसे में जो लोग उच्च रक्तचाप के लिए डॉक्टर की सलाह पर दवा लेते हैं उन्हें इसके सेवन से नुकसान पहुंच सकता है। ऐसी स्थिति में नारियल पानी के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
4 - ध्यान दें कि जो लोग नारियल पानी का सेवन अधिक मात्रा में कर लेते हैं उन्हें बार-बार मूत्र त्याग करने के लिए जाना पड़ सकता है।
5 - जिन लोगों को गुर्दे की समस्या रहती है या जो लोग गुर्दे के रोग से पीड़ित है वे अपनी डाइट में नारियल पानी को शामिल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें- Gud and Chana Benefits: गुड़ और चना खाने से महिलाओं को होते हैं ये 10 फायदे, जानें आयुर्वेदाचार्य से
6 - नारियल पानी कुछ व्यक्तियों में एलर्जी की समस्या पैदा कर सकता है। ऐसे में यह लोग इसका सेवन ना करें।
7 - कुछ लोगों में सूजन या पेट की समस्या नारियल पानी के सेवन से उत्पन्न हो सकती है।
8 - अगर आप किसी भी तरह की सर्जरी करा रहे हैं तो उससे कम से कम 2 हफ्ते पहले से नारियल पानी का सेवन करना बंद कर दें। वरना सर्जरी के दौरान या उसके बाद रक्तचाप नियंत्रण करने में समस्या आ सकती है।
9 - कुछ लोगों की आदत होती है कि वे व्यायाम के बाद नारियल पानी का सेवन करते हैं पर वे इस बात ध्यान रखें कि इसके अंदर सोडियम की मात्रा कम पाई जाती है। ऐसे में व्यायाम करने के बाद नारियल पानी से अपनी प्यास बुझाने के बजाय आप सादे पानी का प्रयोग करें। क्योंकि सादे पानी में सोडियम की मात्रा नारियल पानी की तुलना से अधिक होती है।
10 - ताजे नारियल पानी का सेवन शरीर के लिए अच्छा होता है। वहीं अगर रखा हुआ नारियल पानी या बासी नारियल पानी पिया जाए तो उसके अंदर जरूरी पोषक तत्व पहले ही उड़ जाते हैं। ऐसे में उस नारियल पानी का कोई फायदा नहीं होता।
इसे भी पढ़ें- Healthy Breakfast: हाई बीपी (हाइपरटेंशन) से हैं परेशान, तो नाश्ते में शामिल करें ये 5 चीजें
कब पीना चाहिए नारियल पानी
वैसे तो नारियल पानी का सेवन सुबह या शाम कभी भी किया जा सकता है। लेकिन अगर उचित समय पर इसका सेवन किया जाए तो शरीर को ज्यादा फायदे मिलते हैं। बता दें कि अगर सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन किया जाए तो यह न केवल सुस्ती को दूर करता है बल्कि शरीर को नई ऊर्जा भी प्रदान करता है। वहीं अगर नारियल पानी का सेवन भोजन से पहले या भोजन के बाद किया जाए तो सेहत के लिए कई फायदे मिल सकते हैं। अगर इसका सेवन भोजन से पहले किया जाए तो भूख को कम करता है, जिससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं और आपका वजन भी कम होता है। साथ ही अगर इसका सेवन खाने के बाद किया जाए तो यह खाने को पचाने में मदद करता है।
नोट - ध्यान दें कि नारियल पानी को स्पोर्ट्स ड्रिंक भी कहा जाता है। लेकिन जैसा हमने ऊपर भी बताया यदि शरीर में सोडियम की कमी है तो व्यायाम के बाद नारियल पानी का सेवन ना करें। आप नारियल का पानी व्यायाम से पहले कर सकते हैं जिससे आपके शरीर में निजीकरण की समस्या दूर हो जाती है और शरीर ऊर्जावान महसूस करता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।