आंखों का स्वस्थ रहना शरीर की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। हमारे जीवन में आंखों की महत्ता को समझा पाना आसान नहीं है। इसकी देखभाल करना भी हमारी ही जिम्मेदारी है। इसके लिए आप अपनी डाइट में ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन, जिंक, सेलेनियम आदि को जोड़ सकते हैं। जिससे न केवल आंखों की सेहत तंदुरुस्त रहती है बल्कि उसकी रोशनी भी बढ़ती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिनको आप अपनी डाइट में शामिल करके अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए हमने सेंटर फॉर साइट ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल की नेत्र विशेषज्ञ डॉ. रीतिका सचदेवा से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
1 - ब्रोकली के सेवन से बड़े आंखों की रोशनी (broccoli for good eyesight)
बता दें कि ब्रोकली के अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। यह विटामिन ए का एक अच्छा स्रोत है। ऐसे में इसके सेवन से आंखों की सेहत तंदुरुस्त रहती है। आप इसका प्रयोग उबालकर खाने के साथ सलाद के रूप में भी कर सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
2 - सूखे मेवे से बड़े आंखों की रोशनी (Nuts for good eyesight)
बता दें कि सूखे मेवे के अंदर अनेक गुण छुपे होते हैं। यह शरीर के लिए ही नहीं बल्कि आंखों की सेहत के लिए भी बेहद अच्छे हैं। इसके अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं। साथ ही यह कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में भी काफी मददगार है। चूंकि इनके अंदर विटामिन ए की अधिकता होती है ऐसे में आप अपनी डाइट में अखरोट, किशमिश, पिस्ता, काजू, बदाम, मूंगफली आदि जोड़ सकते हैं।
3 - आंखों की रोशनी के लिए गाजर है अच्छी (carrots for good eyesight)
बता दें कि गाजर को आंखों के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है। जब भी आंखों में थोड़ी सी कमजोरी महसूस होती है तो लोग अपनी डाइट में गाजर को जोड़ लेते हैं। लेकिन इसके पीछे की वजह हम आपको बताते हैं। गाजर के अंदर भरपूर मात्रा में बीटा कैरोटीन मौजूद होता है जो आंखों की मांसपेशियों में क्षति को रोकने में बेहद मददगार है। इसके अलावा आप नींबू, संतरे यानी खट्टे फलों को भी अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं। क्योंकि इन फलों के अंदर भी beta-carotene के साथ विटामिन b12 भी पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में बेहद मददगार है।
इसे भी पढ़ें- Healthy Breakfast: हाई बीपी (हाइपरटेंशन) से हैं परेशान, तो नाश्ते में शामिल करें ये 5 चीजें
4 - शकरकंद खाने से आंखों की रोशनी होगी तेज (shakarkand for good eyesight)
शकरकंद के अंदर भी गाजर की तरह beta-carotene मौजूद होता है ऐसे में शकरकंद के सेवन से आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं। आप इसका प्रयोग जैतून के तेल के साथ कर सकते हैं। ऐसे में आप जैतून के तेल में शकरकंद को तलकर उसे ठंडा करके छिलके उतार लें। अब दूध और चीनी के साथ मिलाकर खाएं। बता दें कि इसके अंदर फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आंखों को क्षति होने से बचाता है। साथ ही यह मरम्मत भी करता है।
5 - आंवले के सेवन से बढ़ाएं आंखों की रोशनी (Ambla for good eyesight)
आंवले का उपयोग भी कुछ-कुछ गाजर की तरह ही होता है। जैसे आंखों की सेहत के लिए गाजर को उत्तम मानते हैं वैसे ही आंवला भी आंखों की सेहत के लिए एक अच्छा आहार है। बता दें कि आंवले के अंदर विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। जो आंखों के अंदर की कोशिकाओं के कार्य को सुचारू से करने में मदद करते हैं। ऐसे में आप इसे आचार के रूप में या कच्चा भी खा सकते हैं। कुछ लोग आंवले के रस का प्रयोग करके अपनी सेहत को सुधारते हैं।
6 - ब्लूबेरी के सेवन से बड़े नेत्र ज्योति (blueberry for good eyesight)
ब्लूबेरी के अंदर एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो नेत्रों में सुधार के साथ रोशनी को बढ़ाते हैं और रेटिना को उत्तेजित करते हैं। ऐसे में आप मांसपेशियों की क्षति को रोकने के साथ-साथ अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए ब्लूबेरी का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Gud and Chana Benefits: गुड़ और चना खाने से महिलाओं को होते हैं ये 10 फायदे, जानें आयुर्वेदाचार्य से
7 - मछली के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ाए (fish for good eyesight)
बता दें कि सालमन मछली के अंदर ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जिसके सेवन से आंखों की छोटी रक्त वाहिकाओं में मजबूती आती है। साथ ही ये ड्राई आई सिंड्रोम और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से भी बचाव करता है। ऐसे में आप इसका सेवन हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।
8 - सौंफ है आंखों के लिए अच्छी (fennel for good eyesight)
पेट की समस्या को दूर करने में सौंफ बेहद मददगार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आंखों को तंदुरुस्त बनाने में इसका प्रयोग किया जा सकता है। यह पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर है। ऐसे में अगर आप खाने के बाद सौंफ का सेवन करते हैं तो या फिर आप इसका उपयोग गर्म दूध के साथ करते हैं तो इससे आंखों की दृष्टि को तेज किया जा सकता है।
ये लेख सेंटर फॉर साइट ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल की नेत्र विशेषज्ञ डॉ. रीतिका सचदेवा द्वारा दिए गए इनपुट्स पर बनाया गया है।
Read More Articles on Healhty diet in hindi