एक ऐसा बीज जिसे आयुर्वेद से लेकर खाने के मसाले तक में इस्तेमाल किया जाता है। जो बहुत सी बीमारियों को ठीक करने की ताकत रखता हो। जी हां वो बीज है अजवाइन। अजवाइन के फायदों के बारे में तो आप सबने काफी सुना होगा। अजवाइन का प्रयोग कई दशकों से रसोई में ही नहीं चिकित्सा जगत में भी किया जा रहा है। भले ही इसके सेवन के अनगिनत फायदे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका अधिक सेवन आपको बहुत से नुकसान भी पहुंचा सकता है (Side Effects of Carom seeds)। आज हम अपने इस लेख में इन्हीं नुकसानों पर नजर डालेंगे। पढ़ते हैं आगे
अजवाइन में मौजूद तत्व (Compounds)
अजवाइन में सैपोनिन और फेनोलिक कंपाउंड होते हैं साथ ही थाइमोल, पैरा-सीमेन,एल्फा- पीनिन, बीटा-पीनिन व गामा-टेरपीन भी होते हैं जो कि एक तरह के वाॅलेटाइल ऑयल हैं। अजवाइन का सेवन स्वास्थ्य, उम्र व लक्षणों के अनुसार भिन्न हो सकता है। आमतौर पर खुराक (Dose)निम्नानुसार है।
1 - अजवाइन का इस्तेमाल एक दिन में 1-2.5 ग्राम के बीच में ही करें।
2- चिकित्सकीय खुराक के रूप में 1.9- से 3.9 ग्राम
3 - यदि काले नमक के साथ सेवन किया जाए तो 0.9-1.8 ग्राम
4- अजवाइन के बीज का पानी 9.5- 95.8 मिलीग्राम उचित है।
क्या हैं साइड इफेक्ट्स- एक आहार में अजवाइन की मात्रा सीमित या कंट्रोल में रह सकती है। बात अगर चिकित्सीय खुराक की करें तो इसमें अजवाइन के बीज का प्रयोग सेफ हैं। इसलिए इसे हेल्थ के मामले में फायदों का खजाना कहा जाता है। लेकिन समस्या तब ज्यादा होने लगती है जब इसकी खुराक में अधिकता होने लगती है।
इसे भी पढ़ें- Healthy Breakfast: हाई बीपी (हाइपरटेंशन) से हैं परेशान, तो नाश्ते में शामिल करें ये 5 चीजें
टॉप स्टोरीज़
कब ना करें सेवन -
अगर आपको पेट में अल्सर हो या, इन्टरनल ब्लीडिंग की समस्या हो, अल्सरेटिव कोलाइटिस की समस्या हो या मुंह में छाले हों तो आप अजवाइन का सेवन ना करें। इससे आपकी परेशानी और भी बढ़ जाती है। अन्य निम्न लिखित हानिकारक प्रभाव (Side Effects) इस प्रकार है।
1 - कब्ज की हो सकती है समस्या (Constipation)- वैसे तो अजवाइन का पानी कई मायनों में फायदेमंद है। लेकिन इसका ज्यादा उपयोग शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इससे गैस की समस्या होने लगती है। यही नहीं मल और कठोर व सख्त हो सकता है। यदि थोड़ी बहुत कब्ज की शिकायत है तब तो इसका सेवन फायदेमंद है। लेकिन इसका अधिक सेवन कब्ज की शिकायत को और बढ़ावा दे सकता है।
2 - स्किन संवेदनशील हो सकती (Sensitive Skin)- अजवाइन की खुराक का अधिक सेवन ज्यादा लंबे समय बाद स्किन फोटो संवेदनशीलता का कारण बन सकता है जिसकी वजह से सूरज की रोशनी के संपर्क में आने पर अलग-अलग तरीके से प्रतिक्रिया कर सकती है।
3 - प्रेगनेंसी के दौरान बढ़ सकती है परेशानी (Harmful During Pregnancy)- जो महिलाएं अपनी गर्भावस्था के दौरान अजवाइन का सेवन करती हैं उन्हें थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है दरअसल इसका अधिक सेवन शरीर में गर्मी के लेवल को बढ़ा देता है जिसकी वजह से स्थिति गंभीर हो सकती हैं।
4 - दिल की बिमारी का बन सकती है कारण (Heart Disease) अजवाइन को यदि पानी के साथ लिया जाता है, तो यह हृदय गति को बढ़ा सकती है। जिससे दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं और रक्तचाप भी बढ़ जाता है। ये दिल की विभिन्न बीमारियों का कारण बन सकती है।
इसे भी पढ़ें- Gud and Chana Benefits: गुड़ और चना खाने से महिलाओं को होते हैं ये 10 फायदे, जानें आयुर्वेदाचार्य से
5 - बढ़ सकती हैं लिवर की परेशानियां (Liver Problems)- लिवर संबंधित बीमारियों, डायवर्टीकुलिटिस की स्थिति और अल्सरेटिव कोलाइटिस से पीड़ित लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए, अन्यथा यह उन समस्याओं को और बढ़ा सकता है।
6 - चक्कर और उलटी की बढ़ सकती हैं परेशानी (Dizziness)- अजवाइन में मौजूद थाइमोल व गामा टेरपीन, मतली और चक्कर का कारण बन सकते हैं। दोनों की अधिक खुराक लिवर के लिए हानिकारक हो सकती है।
7 - सीने की जलन (Heart Burn)- आपको जानकर आश्चर्य होगा कि एक तरफ तो अजवाइन का प्रयोग पाचन को दुरुस्त करने के लिए किया जाता है, लेकिन दूसरी और इसका अधिक सेवन सीने की जलन या जठरांत्र के लिए परेशानी का सबब भी बन सकती है।
कहते हैं जीवन में किसी भी चीज का संतुलन होना अच्छा है। ऊपर लिखित सभी बातों से यह पता चलता है कि अजवाइन की ज्यादा मात्रा का सेवन आपके लिए खतरनाक हो सकती है। स्वास्थ के प्रति सजग रहना हमारे लिए बेहद जरूरी है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है तो डॉक्टर से परमर्श लेने में देर ना करें।
Read More Articles on Healhty diet in hindi