डिलीवरी के बाद वजन घटाने के लिए खाएं अजवाइन के लड्डू, जानें लड्डू की रेसिपी और 8 जबरदस्त फायदे

डिलीवरी के बाद महिलाओं को अपने डाइट का खास ख्याल रखना होता है। इस दौरान ऐसी चीजों के सेवन करना जरूरी है, जो मां और बच्चे के लिए लाभकारी होते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
डिलीवरी के बाद वजन घटाने के लिए खाएं अजवाइन के लड्डू, जानें लड्डू की रेसिपी और 8 जबरदस्त फायदे


ठंड के मौसम में सेहत को दुरुस्त रखने के लिए हमारे घर में कई तरह की लड्डूएं तैयार होती हैं। हम में से कई ऐसे लोग होंगे, जिनके यहां तिल या फिर गोंद के लड्डू सर्दियों में जरूर बनते होंगे। ये लड्डू ना सिर्फ स्वाद में बल्कि सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होते हैं। खासतौर पर सर्दियों के मौसम इन लड्डूओं के खाने से हमारी इम्यून पावर मजबूत होती है। गोंद और तिल के अलावा क्या आपने कभी अजवाइन से तैयार हुए लड्डूओं का सेवन किया है? अगर नहीं, तो इनके फायदों को जानकर आप जरूर अजवाइन के लड्डू जरूर खाएंगे। अजवाइन से तैयार हुआ लड्डू इम्यून पावर को मजबूत करता है। इसके साथ ही महिलाएं अगर डिलीवरी के बाद अजवाइन से तैयार हुए लड्डू का सेवन करती हैं, तो यह मां और बच्चे दोनों के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं।

अजवाइन के लड्डू में मौजूद पोषक तत्व 

अजवाइन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। पेट में किसी भी गड़बड़ी के लिए लोग अजवाइन खाने की सलाह देते है। अजवाइन में भरपूर रूप से सोडियम, आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी भरपूर होता है। स्किन और सेहत के लिए अजवाइन काफी गुणकारी साबित होता है। अजवाइन में प्रचुर रूप से फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया के लिए काफी अच्छा माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें - Hip Pain: प्रेग्नेंसी के दौरान क्यों होता है कूल्हों में दर्द? जानें इससे बचाव के आसान उपाय

किस तरह तैयार करें अजवाइन के लड्डू 

आवश्यक सामाग्री

  • पिसी हुई अजवाइन - 1 किलो
  • गेहूं का आटा - 1.5 किलो
  • गोंद - 250 ग्राम
  • नारियल - मध्यम आकार का 1 कटा हुआ
  • देसी चीनी या गुड़ - स्वादानुसार
  • देसी घी - आवश्यकता अनुसार

कैसे तैयार करें अजवाइन के लड्डू

  • सबसे पहले कढ़ाई को मध्यम आंच पर रखकर गर्म करें। 
  • अब इसमें 1 बड़ा चम्मच घी डालकर इसे धीमी आंच पर गर्म करें।
  • अब घी में गोंद डालें और इसे अच्छी तरह भुनकर बर्तन में निकालकर इसे गर्म-गर्म मे ही पीस लें।
  • इसके बाद फिर से कढ़ाई गर्म करके घी डालें और आटे को धीमी आंच भुनें। आटे को तब तक भूने जब तक खुशबू ना आए। 
  • इसके बाद इसमें पिसा हुआ गोंद और कटी हुई नारियल डालें।
  • इन चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें पिसी हुई अजवाइन डालें।
  • इसके बाद इसमें गुड़ या फिर चीनी डालें। दरअसल, चीनी या गुड़ मिलाने से अजवाइन का तीखापन दूर हो जाता है। 
  • अब इसे अपने हाथों से लड्डू का शेप दें। 

इसे भी पढ़ें  - प्रेगनेंसी में क्यों फायदेमंद माना जाता है कीगल एक्सरसाइज करना? एक्सपर्ट से जानें कीगल एक्सरसाइज का सही तरीका

अजवाइन लड्डू खाने के फायदे (Health benefits of Ajwain Laddu) 

डिलीवरी के बाद अजवाइन के लड्डू खाने से महिलाओं को ये 8 जबरदस्त फायदे होते हैं। आइए जानते हैं उन फायदों के बारे में-

  1. डिलीवरी के बाद महिलाओं का शरीर काफी कमजोर हो जाता है। खासतौर पर पाचन शक्ति काफी ज्यादा कमजोर हो जाती है। ऐसे में अजवाइन के लड्डू महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। 
  2. इम्यून पावर को मजबूत करने में अजवाइन के लड्डू फायदेमंद हो सकते हैं। प्रेग्नेंसी के बाद अजवाइन का लड्डू खाने से मां और बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 
  3. प्रेग्नेंसी के बाद होने वाली समस्याओं से राहत दिलाने में अजवाइन के लड्डू काफी फायदेमंद हो सकते हैं। अजवाइन में एंटी-इंफ्लामेट्री के गुण पाए जाते हैं, जो  डिलीवरी के बाद होने वाले दर्द से राहत दिलाने में हमारी मदद करते हैं। 
  4. अगर आपके हाथ-पैरों में दर्द रहता है, तो रोजाना एक लड्डू जरूर खाएं।
  5. सर्दी-जुकाम की समस्याओं से राहत दिलाने में अजवाइन के लड्डू फायदेमंद हो सकते हैं। 
  6. नियमित रूप से अजवाइन का लड्डू खाने से आपके शरीर में मौजूद गंदगी अच्छे से साफ होती है। डिलीवरी के बाद शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में यह बहुत ही गुणकारी साबित हो सकता है। 
  7. स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए अजवाइन का लड्डू गुणकारी है। क्योंकि इससे शिशु का पाचन बेहतर होता है। 
  8. प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने की समस्या से राहत दिलाने में अजवाइन के लड्डू फायदेमंद हो सकते हैं।  

Read more on   Women Health tips in Hindi

Read Next

प्रेगनेंसी में क्यों फायदेमंद माना जाता है कीगल एक्सरसाइज करना? एक्सपर्ट से जानें कीगल एक्सरसाइज का सही तरीका

Disclaimer