Yami Gautam Eating Panjiri Laddoos for Postpartum Recovery: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम बेटे के जन्म के बाद काम पर वापस लौट आई हैं। काम पर लौटते ही यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके अपनी डाइट की जानकारी दी है। यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्हें पंजीरी के लड्डू खाते हुए देखा जा सकता है। पंजीरी लड्डू एक ऐसी भारतीय मिठाई है, जो डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर को रिकवरी के लिए खिलाई जाती है। यामी गौतम द्वारा पोस्टपार्टम रिकवरी के लिए पंजीरी लड्डू खाने के बाद हर कोई इसके फायदों के बारे में जानना चाहता है। डिलीवरी के बाद पंजीरी लड्डू खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं, इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने दिल्ली के भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट पूजा सिंह से बात की।
पंजीरी लड्डू क्या है?- What is Panjiri Laddu?
पंजीरी लड्डू को मुख्य रूप से गेहूं के आटे, मेवा, गोंद, सोंठ और कई सारे ड्राई फ्रूट्स व नट्स को मिलाकर बनाया जाता है। पंजीरी लड्डू में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, कैल्शियम और विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व डिलीवरी के बाद महिलाओं को शारिरिक तौर पर रिकवरी करने और ताकत दिलाने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में पीनट बटर खाना सुरक्षित है? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे-नुकसान
डिलीवरी के बाद पंजीरी लड्डू खाने के फायदे- Benefits of eating Panjiri Laddu after delivery
डिलीवरी के बाद पंजीरी लड्डू का सेवन करने से महिलाओं को कई तरह से फायदा मिलता है। आइए आगे जानते हैं इसके बारे में...
1. शारीरिक ताकत बढ़ाने में मददगार- Panjiri Laddu is helpful in increasing physical strength
डिलीवरी के बाद ब्रेस्टफीडिंग और ब्लीडिंग के कारण महिलाओं का शरीर काफी कमजोर हो जाता है। ऐसे में पंजीरी लड्डू का सेवन करने से शरीर को ताकत बढ़ाने में मदद मिलती है। पंजीरी लड्डूओं में घी, ड्राई फ्रूट्स और नट्स को मिलाया जाता है। इसलिए पंजीरी लड्डूओं में कैल्शियम और मिनरल्स की मात्रा पाई जाती है। जो महिलाओं को शारीरिक तौर पर ताकत देने में मदद करती है।
इसे भी पढ़ेंः डिलीवरी के बाद बढ़े हुए पेट को कम करेंगे डॉक्टर के बताए ये ट्रिक्स, आज से करें फॉलो
View this post on Instagram
2. हड्डियों को बनाएं मजबूत- Panjiri Laddu makes bones strong
डिलीवरी के बाद महिलाओं की हड्डियां भी काफी कमजोर हो जाती हैं। हड्डियों की कमजोरी से राहत दिलाने में भी पंजीरी लड्डू बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों की कमजोरी को ठीक करता है।
3. ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन बढ़ाएं- Panjiri Laddu Increases Breast Milk Production
डिलीवरी के बाद नए शिशु के लिए महिला के शरीर को पर्याप्त दूध का उत्पादन भी करना पड़ता है। दूध का उत्पादन बढ़ाने में भी पंजीरी लड्डू बहुत फायदेमंद होता है। इन लड्डूओं में मौजूद सोंठ और घी ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन को बढ़ाने में मददगार होता है।
4. पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त- Panjiri Laddu keeps the digestive system healthy
डिलीवरी के बाद महिलाओं का पाचन तंत्र काफी कमजोर हो जाता है। पंजीरी लड्डू में मौजूद फाइबर और पोटेशियम पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही, यह पाचन क्रिया को रिकवर करते हैं।
इसे भी पढ़ेंः डिलीवरी के बाद हो रही है थकान? तो खाएं ये 5 चीजें, रहेंगी एनर्जेटिक
5. इम्यूनिटी को बढ़ाता है- Panjiri Laddu boosts immunity
पंजीरी लड्डूमें एंटीऑक्सीडेंट्स और हर्ब्स होते हैं जो डिलीवरी के बाद महिलाओं की इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाकर बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं। डिलीवरी के बाद पंजीरी लड्डू का सेवन करने से संक्रमित बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में स्ट्रेस बन सकता है प्री-मैच्योर डिलीवरी का कारण? एक्सपर्ट से जानें जवाब
डिलीवरी के बाद कैसे खाएं पंजीरी लड्डू?- How to eat Panjiri Laddu after delivery?
डाइटिशियन के अनुसार, महिलाओं को डिलीवरी के बाद सुबह और शाम के समय पंजीरी लड्डू का सेवन करना चाहिए। आप चाहें, तो पंजीरी का लड्डू का सेवन एक गिलास दूध के साथ भी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ेंः सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद नहीं हो रहा है ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन, तो जानें इसके पीछे का कारण
निष्कर्ष
डिलीवरी के बाद पंजीरी लड्डू का सेवन स्वास्ख्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद होता है। यामी गौतम का डिलीवरी के बाद पंजीरी लड्डू खाना उनकी इस सोच को दर्शाता है कि पारंपरिक भारतीय खानपान में कितनी शक्ति है। यह हर उस मां के लिए प्रेरणा है, जो डिलीवरी के बाद भारतीय खानपान से बचती हैं।