Expert

30 की उम्र के बाद महिलाएं रोज खाएं चौलाई और तिल के स्पेशल लड्डू, जानें इसके फायदे और रेसिपी

न्यूट्रिशनिस्ट जूही कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से चौलाई और तिल के स्पेशल लड्डूओं की रेसिपी शेयर की है।
  • SHARE
  • FOLLOW
30 की उम्र के बाद महिलाएं रोज खाएं चौलाई और तिल के स्पेशल लड्डू, जानें इसके फायदे और रेसिपी


महिलाएं चाहें घर संभालने वाली हों या फिर ऑफिस में 10 लोगों की रिपोर्टिंग रखने वाली। जब बात खुद की हेल्थ की आती है तो आज भी ज्यादातर महिलाएं खुद को इग्नोर कर देती हैं। मैं ये बात दावे के साथ इसलिए कह रही हूं, क्योंकि मैंने अपने घर में ये चीज मां और भाभी को करते हुए देखा है। मेरी भाभी एक नामचीन कंपनी में सेल्स हेड हैं। लेकिन जब वो घर पर खाना पकाती हैं और सब्जी कम पड़ जाती है तो वो दही और रोटी खाकर ही काम चला देती हैं। मेरी भाभी की ही तरह ज्यादातर महिलाओं की कहानी यही है। खानपान से जुड़ी लापरवाही छोटी उम्र में तो चल जाती हैं। पर जैसे ही महिलाओं की उम्र 30 के पार होती है तो खानपान की लापरवाही बीमारी और स्किन प्रॉब्लम से तौर पर सामने आती है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि 30 की उम्र के बाद महिलाओं के खाने में सभी विटामिन और मिनरल न हो तो एनीमिया, बालों का झड़ना, आंखों की कमजोरी और थायराइड जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप भी 30 की होने वाली या हो चुकी हैं तो आज हम आपको एक स्पेशल लड्डू के बारे में बताने जा रहे हैं। इन लड्डूओं को अपनी डेली डाइट शामिल करके बढ़ती उम्र के साथ होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है। इस स्पेशल लड्डूओं की रेसिपी न्यूट्रिशनिस्ट जूही कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी और फायदे।

इसे भी पढ़ेंः बॉडी के लिए एनर्जी बूस्टर है राजगिरा, खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

चौलाई और तिल लड्डू की रेसिपी

जूही कपूर का कहना है कि 30 की उम्र के बाद हर महिला को अपनी डाइट में चौलाई और तिल के लड्डू जरूर शामिल करने चाहिए।

सामग्री की लिस्ट

  • 4 बड़े चम्मच - फूला हुआ चौलाई (राजगीरा या रामदाना)
  • 4 बड़े चम्मच - बादाम (भुने और कटे हुए)
  • 2 बड़े चम्मच- तिल (भुने हुए)
  • 1 बड़ा चम्मच - कोको पाउडर
  • खजूर - 10 से 20 पीस

 इसे भी पढ़ेंः Weight Loss: राजमा चावल खाकर भी घटा सकते हैं वजन, एक्सपर्ट से जानें खास वेट लॉस ट्रिक्स

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले खजूर से बीज निकाल कर उसे पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें। पिसे हुए खजूर के पेस्ट में भुना हुआ तिल, बादाम, चौलाई मिलाएं।
  • जब सभी चीजें अच्छे से मिल जाए तो इसमें कोको पाउडर डालें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर गोल-गोल शेप देकर लड्डू बना लें।
  • आपके चौलाई और तिल के लड्डू खाने के लिए तैयार हो चुके हैं। आप इसे एक ग्लास एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Juhi Kapoor (@thejuhikapoor)

चौलाई और तिल लड्डू खाने के फायदे

  1. न्यूट्रिशनिस्ट जूही का कहना है कि चौलाई और तिल के लड्डूओं में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। उम्र के साथ महिलाओं की हड्डियां और दांत कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में इन लड्डूओं का सेवन किया जाए तो यह हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।
  2. तिल और चौलाई के लड्डूओं में विटामिन ई और के प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए यह लड्डू त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो जिन महिलाओं को बाल झड़ने और टूटने की प्रॉब्लम होती है उन्हें रोजाना एक चौलाई और तिल का लड्डू खाना चाहिए।
  3. इसमें प्रोटीन, फाइबर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। वहीं, कैलोरी कम होती है, इसलिए यह वजन घटाने में भी मदद करती है।
  4. इन लड्डूओं में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुए पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करते हैं। थायराइड या किसी अन्य बीमारी की वजह से जिन महिलाओं के शरीर में सूजन आ गई है वह इन लड्डूओं का सेवन बिना किसी संकोच के कर सकती हैं।
  5. इन लड्डूओं को खाने से पीरियड्स सर्कल को भी रेगुलर करने में मदद मिलती है। चौलाई और तिल में हाई आयरन होता है जो शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। साथ ही यह ब्लड फ्लो को भी सुधारता है, जिससे पीरियड्स सर्कल को ठीक करने में मदद मिलती है।

Image Credit: Freepik.com

Read Next

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के व्रत में हाइड्रेट रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 हेल्दी स्मूदी

Disclaimer