Health Benefits Of Rajgira: इन दिनों पूरे देश में नवरात्रि का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। नवरात्रि के शुभ दिनों में कई लोग व्रत रखते हैं। व्रत में अधिकत्तर लोग राजगिरा यानी की चौलाई का सेवन करते है। इंडियन किचन में राजगिरा के बीजों को कई व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोग राजगिरा के लड्डू खाते हैं, कुछ राजगिर की चिक्की बनाते हैं, तो कुछ इसका इस्तेमाल नमकीन में भी करते हैं। राजगिरा से बनने वाली डिशेज न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। नवरात्रि के खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं राजगिरा खाने से सेहत को मिलने वाले 5 फायदों के बारे में।
राजगिरा के पोषक तत्व – Nutrients of Rajgira in Hindi
राजगिरा को चौलाई या रामदाना के नाम से भी जाना जाता है। राजगिरा में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फोलिक एसिड, जिंक, फाइबर और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। राजगिरा का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर वजन कम करने तक के लिए किया जा सकता है। आइए जानते हैं राजगिरा खाने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में...
इसे भी पढ़ेंः नवरात्रि के व्रत में खा रहे हैं फ्राइड आलू? तो जान लीजिये इसके नुकसान
राजगिरा (चौलाई) खाने के फायदे – Health Benefits of Rajgira (Amaranth) in Hindi
1. हड्डियों को बनाता है मजबूत- Rajgira for Bone health
राजगिरा हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। साथ ही, राजगिरा का सेवन करने से दांतों को भी स्ट्रांग बनाने में मदद मिलती है।
2. शारीरिक सूजन को करता है कम - Rajgira for Body Swelling
राजगिरा का सेवन करके शारीरिक सूजन को कम किया जा सकता है। दरअसल, राजगिरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुए पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान जिन महिलाओं को हाथ-पैर में ज्यादा सूजन महसूस होती है वो राजगिरा से बनी चीजों का सेवन कर सकती हैं।
3. ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल
राजगिरा का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके पोषक तत्व सप्लीमेंट एंटीऑक्सीडेंट थेरेपी के तौर पर काम करते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करती है। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहने से डायबिटीज का खतरा कम होता है।
इसे भी पढ़ेंः Weight Loss: राजमा चावल खाकर भी घटा सकते हैं वजन, एक्सपर्ट से जानें खास वेट लॉस ट्रिक्स
4. इम्यूनिटी को स्ट्रांग करता है राजगिरा
राजगिरा का इस्तेमाल इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए भी किया जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में जिंक पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाता है। साथ ही, राजगिरा विटामिन-ए का अच्छा सोर्स है, जिसकी वजह से यह इम्यूनिटी के लिए अच्छा माना जाता है।
5. डाइजेशन को करता है इंप्रूव
डाइजेशन के लिए भी राजगिरा बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर न सिर्फ डायजेशन को अच्छा रखता है, बल्कि पेट दर्द, कब्ज और पेट में मरोड़ जैसी समस्याओं को भी ठीक करता है।
Pic Credit: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version