Chaitra Navratri 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र नवरात्रि से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च 2023 से हो रही है, जो 30 मार्च 2023 तक चलेगी। नवरात्रि के दिन बहुत ही शुभ माने जाते हैं। इस दौरान 9 दिनों तक मां दुर्गा के रूप की उपासना की जाती है। धार्मिक ग्रंथ और कहानियों में मां दुर्गा को कई नामों से पुकारा जाता है। मां दुर्गा के नामों के पीछे एक खास अर्थ छिपा हुआ। अगर आप अपनी बेटी के लिए कोई नाम सोच रहे हैं, तो नवरात्रि के खास मौके पर हम आपको मां दुर्गा के लोकप्रिय नाम और उनका अर्थ बताने जा रहे हैं।
मां दुर्गा के नाम पर लड़कियों के नाम - Goddess Durga Unique Name for Baby Girl
<1. अपर्णा: यह नाम मां दुर्गा के पार्वती स्वरूप को जाहिर करता है। अपर्णा नाम का अर्थ है वह लड़की जो अपने संकल्प को पूरा करके ही मानती है।
2. गौतमी: जिंदगी में रोशनी भरने वाली को गौतमी कहा जाता है। बेटी का चेहरा देखते ही आप पूरे दिन की मायूसी को भूल जाते हैं, तो गौतमी नाम बेस्ट रहेगा।
3. अनीका: मां दुर्गा के इस स्वरूप के नाम का अर्थ होता है खूबसूरत और प्रतिभाशाली स्त्री।
4. शिवप्रिया: इस नाम में भगवान शिव के प्रेम के प्रति आस्था दिखाई देती है। शिवप्रिया नाम का अर्थ होता है जो भगवान शिव को प्रिय हो।
5. मीनाक्षी: दक्षिण भारत में मां पार्वती को मीनाक्षी के रूप में पूजा जाता है। इस नाम का अर्थ है वह स्त्री जिसकी आंखें मछली की तरह सुंदर हो।
6. नीयति: वैसे तो बताने की जरूरत नहीं है, लेकिन नीयति नाम का अर्थ होता है किस्मत, भाग्य और लक।
7. नारायणी: नारायण भगवान विष्णु का नाम है और उनकी पत्नी माता लक्ष्मी को नारायणी कहा जाता है। इस नाम का अर्थ होता है जिसके रोम-रोम में नारायण बसते हों।
8. मलिनी: जो स्त्री माला पहनती है उसे मालिनी कहा जाता है। यहां माला का अर्थ विशेष प्रकार के संस्कार से है।
9. नित्या: नित्या एक संस्कृत नाम है, जिसका अर्थ होता है सदैव या शाश्वत।
10. चित्रा: वह स्त्री जो तन और मन से सुंदर और सुरम्य हो।
11. भाविनी: दुनिया को जन्म देने वाली स्त्री, जिसका कोई अंत नहीं हो । कई जगह पर भाविनी का अर्थ सुंदरता भी बताया गया है।
12. भव्या: हर चीज की शुरुआत भव्यता के साथ करने वाली लड़की को भव्या कहा जाता है। अगर आप बेटी का नाम भ से रखना चाहते हैं तो भव्या बेस्ट रहेगा।
13. वैष्णवी: इस नाम का अर्थ भगवान विष्णु से जुड़ा हुआ है।
14. साध्वी: वो स्त्री जिसके अंदर बहुत सारी आशाएं हों और वो दूसरो को भी प्रेरित करे।
15. सर्वविद्या: इस नाम का अर्थ है ऐसी स्त्री जिसके अंदर ज्ञान का निवास हो।
16. इंद्री या इंद्राणी: देवताओं के प्रमुख इंद्र की पत्नी को इंद्री या इंद्राणी कहा जाता है।
17. बलप्रदा: इस नाम का अर्थ है ऐसी स्त्री जो खुद में शक्तिशाली है और दूसरों को साहस देती है।
18. शिवदूती: वह स्त्री जो भगवान शिव की राजदूत हो।
19. सावित्री: इस नाम का अर्थ प्रकाश, भजन की एक किरण, देवी का एक रूप होता है।
20. प्रत्यक्षा: इस नाम का अर्थ होता है वह स्त्री जो वास्तविकता को ही मानती है।
21. लक्ष्मी: वह स्त्री जो धन और सौभाग्य से भरपूर है।
Pic Credit: Freepik.com
Read Next
जून 2022 में पैदा होने वाले बच्चों के रखें ये 11 ट्रेंडी और यूनीक नाम, जानें इन नामों का अर्थ
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version